AFCAT परीक्षा (I) 2019 का आयोजन 16 और 17 फरवरी 2019 को देश के 104 केंद्रों पर किया गया। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली में AFCAT का पेपर हुआ और दूसरी पाली में AFCAT + EKT का पेपर हुआ था। AFCAT परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले छात्रों को AFSB साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
भारतीय वायु सेना (IAF) AFCAT और EKT परीक्षा की आंसर की जारी नहीं करती है। IAF केवल परीक्षा का परिणाम घोषित करता है। इसलिए छात्र परीक्षा के प्रश्न पत्र का विश्लेषण जानने के लिए उत्सुक हैं ताकि उन्हें यह पता चल सके कि उन्होंने परीक्षा में कितना अच्छा प्रदर्शन किया है। इस लेख में हम उम्मीदवारों के लिए प्रश्न पत्र का विश्लेषण प्रदान कर रहे हैं।
AFCAT परीक्षा (I) 2019 ऑनलाइन हुआ था और 100 प्रश्न पूछे गए थे जबकि EKT परीक्षा में 50 प्रश्न पूछे गए थे। प्रत्येक प्रश्न 3 अंकों का था और गलत उत्तर देने पर 1 अंक दंड स्वरुप काटने का प्रावधान है। AFCAT परीक्षा की समय सीमा 2 घंटे थी और EKT परीक्षा की अवधि 45 मिनट थी।
Difference between Commissioned and Non-Commissioned Officers in IAF
प्रश्न पत्र का विश्लेषण करने से पहले, AFCAT परीक्षा पैटर्न की चर्चा करते हैं। AFCAT परीक्षा वर्ष में दो बार आयोजित की जाती है। परीक्षा का संचालन भारतीय वायु सेना द्वारा किया जाता है। AFCAT की चयन प्रक्रिया इस प्रकार है:
स्टेज 1: नॉन -टेक्निकल उम्मीदवारों के लिए AFCAT लिखित परीक्षा और तकनीकी उम्मीदवारों के लिए AFCAT + EKT परीक्षा।
स्टेज 2: AFSB इंटरव्यू।
स्टेज 3: मेडिकल टेस्ट।
Salary and Promotion of Air Force Officers
AFCAT परीक्षा के प्रश्न पत्र का विश्लेषण
AFCAT के प्रश्न पत्र में निम्नलिखित सेक्शन से प्रश्न पूछे गए थे:
सेक्शन | कठिनाई का स्तर | प्रश्नों की संख्या |
English Language | आसान | 25 |
Numerical Ability | मध्यम | 15 |
General Awareness | मध्यम | 22 |
Reasoning and Military Aptitude Test | कठिन | 38 |
Total | कुल मिला कर मध्यम स्तर | 100 |
कुल मिला कर प्रश्न पत्र का कठिनाई का स्तर मध्यम था और अगर उम्मीदवारों ने 70 प्रश्न हल किए हैं तो प्रयास अच्छा माना जाएगा।
Airmen Group X and Y: Salary, Other Benefits and Promotion
English Language सेक्शन का विश्लेषण
English Language सेक्शन में प्रश्न निम्नलिखित टॉपिक्स से थे:
टॉपिक्स | प्रश्नों की संख्या | कठिनाई का स्तर |
RC | 4 | आसान |
Synonyms | 2 | आसान |
Antonyms | 3 | मध्यम |
Cloze Test | 6 | मध्यम |
Spelling Test | 5 | आसान |
One Word Substitution | 5 | आसान |
Numerical Ability सेक्शन का विश्लेषण
Numerical Ability सेक्शन में प्रश्न निम्नलिखित टॉपिक्स से थे:
टॉपिक्स | प्रश्नों की संख्या | कठिनाई का स्तर |
Percentage | 1 | मध्यम |
Simplification | 1 | मध्यम |
Profit & Loss | 2 | कठिन |
Simple Interest | 2 | आसान |
Average | 3 | मध्यम |
Number System | 2 | मध्यम |
Algebra | 2 | कठिन |
Time & Work | 2 | कठिन |
General Awareness सेक्शन का विश्लेषण
General Awareness सेक्शन में प्रश्न निम्नलिखित टॉपिक्स से थे:
टॉपिक्स | प्रश्नों की संख्या | कठिनाई का स्तर |
History | 4 | मध्यम |
Geography | 4 | मध्यम |
Polity | 2 | कठिन |
Science & Tech | 4 | आसान |
GK | 5 | मध्यम |
Sports | 1 | मध्यम |
Books and Authors | 1 | आसान |
Awards & Honours | 1 | आसान |
Reasoning and Military Aptitude टेस्ट का विश्लेषण
Reasoning and Military Aptitude टेस्ट में प्रश्न निम्नलिखित टॉपिक्स से थे:
टॉपिक्स | प्रश्नों की संख्या | कठिनाई का स्तर |
Odd One Out | 2 | मध्यम |
Analogy (Verbal & Non-Verbal) | 15 | मध्यम |
Embedded Figures | 3 | कठिन |
Pattern Completion | 4 | आसान |
Letter Series & Codes | 5 | मध्यम |
Syllogism | 3 | मध्यम |
Inference & Assumption | 2 | मध्यम |
Classification | 4 | कठिन |
प्रश्न पत्र का विश्लेषण परीक्षा के कठिनाई स्तर के बारे में बताता है। यदि उम्मीदवारों ने परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन किया है तो परीक्षा में उनकी सफलता की संभावनाएं बेहतर होती हैं। AFCAT परीक्षा के बाद AFSB इंटरव्यू होगा जिसके लिए उम्मीदवारों को अच्छी तैयारी करने की आवश्यकता है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation