This is an archived article last updated on Feb 27, 2018. The information may be outdated.

50000+ सरकारी नौकरियों की अंतिम तिथि फरवरी में ही हो रही है समाप्त

Last Updated: Feb 27, 2018, 10:31 IST

सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं के लिए यह अलर्ट होने का समय हैं जहाँ 50000+ सरकारी नौकरियों की अंतिम तिथि इस फ़रवरी में समाप्त होने वाली है.

50000 Govt Jobs closing in this February
50000 Govt Jobs closing in this February

सरकारी नौकरी के लिए प्रयासरत युवाओं के लिए यह अलर्ट होने का समय हैं जहाँ 50000+ सरकारी नौकरियों की अंतिम तिथि इस फ़रवरी में समाप्त होने वाली है. जी हाँ विभिन्न संगठनों द्वारा घोषित इन पदों के लिए यदि अपने आवेदन नहीं किया है तो अविलम्ब करें इसके पहले कि यह अवसर आपके हाथ से निकल जाए. ये रिक्तियां आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है और यदि आपको इन अवसरों से हाथ धोना पड़ सकता है यदि अपने इनके लिए इस फ़रवरी में आवेदन नहीं किया तो.

रिक्तियां

रिक्तियों का सारांश

बेसिक शिक्षा अधिकारी बरेली ने जनपद बरेली के प्रत्येक विकास क्षेत्र/ नगर क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों के संचालन हेतु इंग्लिश मीडियम के 400 शिक्षक पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं. पात्र उम्मीदवार 23 फरवरी 2018 तक आवेदन कर सकते है.

दक्षिणी रेलवे ने अपरेंटिस के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप के माध्यम से 23 फरवरी 2018 तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता 10 वीं पास है.

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) ने  ट्रेड और टेक्निकल अपरेंटिस के रिक्त 225 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है. पात्र उम्मीदवार 25 फरवरी 2018 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन कर सकते हैं.

हरियाणा स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (एचएआरएसएसी) ने जूनियर प्रोजेक्ट असिस्टेंट के रिक्त 05 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है. पात्र उम्मीदवार 21 फरवरी 2018 तक निर्धारित प्रारूप के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

डायरेक्टोरेट ऑफ़ स्कूल एजुकेशन, कश्मीर ने कॉन्ट्रैक्ट टीचर के रिक्त 1590 पदों पर भर्ती के लिए  योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किया है. इन पदों के लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 20 फरवरी 2018 तक निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन भेज सकते हैं.

उत्तर प्रदेश पुलिस में 41520 पदों की वेकेंसी निकली है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस एवं प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किये हैं. योग्य उम्मीदवार दिए गये प्रारूप के तहत 22 फरवरी 2018 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.

कैसे करें अप्लाई

इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए आपके पास दो विकल्प उपलब्ध है- या तो ऑनलाइन या ऑफलाइन. ऑनलाइन आवेदन के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर निर्धारित आवेदन शुल्क के साथ महत्वपूर्ण दस्तावेजों की स्कैन प्रतियां का उपयोग कर आवेदन कर सकते हैं.

ऑफलाइन आवेदन के लिए उम्मीदवार अपने आवेदन को  पोस्ट (पंजीकृत / स्पीड) के माध्यम से या कूरियर के माध्यम से संबंधित विभागों को भेज सकते हैं.

Rojgar Samachar eBook

---

लोकप्रिय सरकारी नौकरियां

Manish Kumar
Manish Kumar

Assistant Manager - Editorial

Manish Kumar, an education Journalist and content professional with 15+ years of experience in Education and Career Development domain in digital and print media. He has previously worked with All India Radio (External Service Division), State Times and others. A Science Graduate (Hons in Physics) with PGJMC in Journalism and Mass Communication. At Jagranjosh, he used to create high-quality, engaging educational content for Education and Career sections including News/Notifications/Current Affairs/Preparation etc. He can be reached at manish.kumarcnt@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Feb 27, 2018, 10:31 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News