BDL Recruitment 2023: रक्षा मंत्रालय (MoD) के तहत भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 45 मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन जारी किए है। इस भर्ती के जरिए इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल, कंप्यूटर साइंस, फाइनेंस समेत अन्य विषयों में पद भरे जाएंगे। इच्छुक उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है, वे ऑफिशियल साइट bdl-india.in के माध्यम से 21 अगस्त 2023 से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 सितंबर 2023 हैं।
बीडीएल भर्ती 2023 अधिसूचना में दी गई जानकारी के अनुसार, ""प्रासंगिक अनुशासन में इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में प्रथम श्रेणी ग्रेजुएट डिग्री (या 5 साल का एकीकृत पाठ्यक्रम) सहित अपेक्षित शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।"
BDL Recruitment 2023: अधिसूचना हाइलाइट
उम्मीदवार नीचे दी तालिका में बीडीएल भर्ती 2023 अधिसूचना के बारे में सभी जानकारी देख सकते हैं।
बीडीएल भर्ती 2023 डिटेल | |
संचालन प्राधिकारी | भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) |
पदों का नाम | मैनेजमेंट ट्रेनी |
रिक्त पदों की संख्या | 45 |
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ तिथि | 21 अगस्त 2023 |
आवेदन करने की अंतिम तिथि | 20 सितंबर 2023 |
चयन प्रक्रिया | साक्षात्कार |
बीडीएल आधिकारिक वेबसाइट | www.bdl-india.in |
BDL Recruitment 2023 Notification PDF |
बीडीएल भर्ती 2023: वैकेंसी डिटेल
मैनेजमेंट ट्रेनी के लिए बीडीएल भर्ती 2023 अधिसूचना के तहत कुल 45 रिक्तियों की घोषणा की गई है। बीडीएल भर्ती के लिए पोस्ट-वार रिक्ति विवरण यहां देखें।
- ग्रेड- II पद
- एमटी (इलेक्ट्रॉनिक्स)-15
- एमटी (मैकेनिकल)-12
- एमटी (इलेक्ट्रिकल)-4
- एमटी (कंप्यूटर साइंस)-1
- एमटी (साइबर सुरक्षा)-2
- एमटी(रसायन)-2
- एमटी(सिविल)-2
- एमटी (बिजनेस डेव.)-1
- एमटी (ऑप्टिक्स)-1
- एमटी (वित्त)-1
- ग्रेड-I पद
- वेलफेयर अधिकारी-2
- जेएम (जनसंपर्क)-1
बीडीएल शैक्षिक योग्यता 2023
किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से इंजीनियरिंग में प्रथम श्रेणी के साथ ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए।
आयु-सीमा: आवेदक आयु-सीमा के बारे में जानकारी के लिए बीडीएल अधिसूचना 2023 देखें।
BDL Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया
आवेदक का चयन लिखित परीक्षा (कंप्यूटर आधारित टेस्ट) और उसके बाद साक्षात्कार पर आधारित होगा।
BDL Recruitment 2023 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आप नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन कर बीडीएल भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- चरण 1: BDL की आधिकारिक वेबसाइट https://bdl-india.in/ पर जाएं।
- चरण 2: होमपेज पर बीडीएल भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें।
- चरण 3: आवश्यक विवरण प्रदान कर लॉगिन करें।
- चरण 4: इसके बाद आवेदन फॉर्म भरें और जमा करें।
- चरण 5: कृपया भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन का एक प्रिंट अपने पास रखें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation