Bihar BSSC Sports Trainer Online Form 2025: बिहार बीएसएससी स्पोर्ट्स ट्रेनर के 379 रिक्त पदों पर आवेदन हुए शुरू
Bihar BSSC Sports Trainer Online Form 2025: बीएसएससी की ओर से स्पोर्ट्स ट्रेनर के विभिन्न पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरू 9 अक्टूबर, 2025 से शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार सभी मापदंडों को पूरा कर अपने आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
Bihar BSSC Sports Trainer Online Form 2025: बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) की ओर से स्पोर्ट्स ट्रेनर (खेल विभाग, बिहार सरकार) के विभिन्न पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। जिसके ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 9 अक्टूबर, 2025 से शुरू हो चुकी है। यह भर्ती 379 रिक्त पदों के लिए की जा रही है। उम्मीदवार 9 नवंबर 2025 तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
1 अगस्त 2025 तक न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष पद के मुताबिक निर्धारित की गई है। उम्मीदवार बिहार बीएसएससी स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 की पूरी जानकारी के लिए नीचे लेख में दिया गया विवरण देख सकते हैं।
Bihar BSSC Sports Trainer Online Form 2025: लिंक
बीएसएससी स्पोर्ट्स ट्रेनर पदों की भर्ती से संबंधित विवरण, पात्रता मानदंड, आयु सीमा, वेतन, चयन प्रक्रिया, आवेदन प्रक्रिया और ऑफिशियल नोटिफिकेशन व ऑनलाइन फॉर्म का सीधा लिंक नीचे दिया गया है:
| बिहार बीएसएससी स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 |
Bihar BSSC Sports Trainer Online Form 2025: महत्वपूर्ण विवरण
नीचे टेबल में बिहार बीएसएससी स्पोर्ट्स ट्रेनर ऑनलाइन आवेदन से जुड़ी महत्वपूर्ण डिटेल देखें:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बीएसएससी) |
| पोस्ट नाम | खेल प्रशिक्षक |
| पदों की संख्या | 379 |
| विज्ञापन संख्या | 08/2025 |
| आवेदन शुल्क | 100 रुपये |
| योग्यता | ग्रेजुएट डिप्लोमा |
| ऑनलाइन आवेदन करने की आरंभ तिथि | 9 अक्टूबर 2025 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 10 नवंबर 2025 |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा और इंटरव्यू |
| ऑफिशियल वेबसाइट | bssc.bihar.gov.in |
Bihar BSSC Sports Trainer Online Form 2025: आयु सीमा
बिहार बीएसएससी स्पोर्ट्स ट्रेनर के विभिन्न पदों के लिए आयु सीमा का विवरण नीचे टेबल में दिया गया है:
| वर्ग | आयु सीमा |
| न्यूनतम आयु | 21 वर्ष |
| जनरल पुरुष | 37 वर्ष |
| जनरल महिला | 40 वर्ष |
| बीसी/ईबीसी पुरुष, महिला | 40 वर्ष |
| एससी/एसटी पुरुष, महिला | 42 वर्ष |
बिहार बीएसएससी स्पोर्ट्स ट्रेनर के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री के साथ-साथ एनएसएनआईएस, एलएनआईपीई ग्वालियर, केंद्रीय खेल विश्वविद्यालय (यूजीसी मान्यता प्राप्त) या बिहार विश्वविद्यालय सहित किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से खेल कोचिंग में डिप्लोमा या स्नातकोत्तर डिप्लोमा होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह।
बिहार बीएसएससी स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। जो उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, बिहार बीएसएससी स्पोर्ट्स ट्रेनर भर्ती 2025 पर जाएं।
स्टेप 3 आवेदन पत्र पर क्लिक करें।
स्टेप 4 अपना विवरण दर्ज करें।
स्टेप 5 फॉर्म भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Check:
IPPB GDS Vacancy 2025
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.