Bihar Police Constable Bharti 2025: बिहार पुलिस कांस्टेबल के 4128 पदों के लिए आवेदन शुरू, 12th पास करें Apply
Bihar Police Constable Vacancy 2025: CSBC ने बिहार पुलिस मद्य निषेध कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं। इसमें मद्य निषेध कांस्टेबल, जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल के कुल 4128 पद हैं। जो उम्मीदवार 12वीं पास हैं और उम्र 18 से 25 साल के बीच है, वे csbc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 06 अक्टूबर से 05 नवंबर 2025 तक खुला रहेगा। इस लेख में आप आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, पदों की संख्या, महत्वपूर्ण तारीखें और आवेदन शुल्क की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Bihar Police Constable Vacancy 2025: केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (CSBC) ने बिहार पुलिस मद्य निषेध कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर 2025 से शुरू कर दी है। इस भर्ती में मद्य निषेध कांस्टेबल, जेल वार्डर, और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल समेत कुल 4128 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इच्छुक उम्मीदवार बिहार पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है।
यहां देखें: Bihar STET Admit Card 2025
Bihar Police Constable Bharti 2025: बिहार मद्य निषेध कांस्टेबल भर्ती हाइलाइट्स
सीएसबीसी बिहार मद्य निषेध कांस्टेबल, जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल पदों के लिए चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षण, दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा परीक्षण पर आधारित होगा। 12वीं पास उम्मीदवारों के लिए यह अच्छा अवसर है। नीचे तालिका में सीएसबीसी बिहार पुलिस मद्य निषेध कांस्टेबल भर्ती 2025 का संक्षिप्त विवरण देखें:
| भर्ती बोर्ड का नाम | केंद्रीय चयन बोर्ड कांस्टेबल (CSBC) |
| पद का नाम | कांस्टेबल, जेल वार्डर, मोबाइल स्क्वायड कांस्टेबल |
| रिक्तियों की संख्या | 4128 |
| शैक्षिक योग्यता | 10+2 (इंटरमीडिएट) या समकक्ष |
| आयु सीमा | 18-25 वर्ष (मद्य निषेध कांस्टेबल & मोबाइल स्क्वायड कांस्टेबल) |
| 18-23 वर्ष (जेल वार्डर) | |
| नौकरी स्थान | बिहार |
| आधिकारिक वेबसाइट | csbc.bihar.gov.in |
Bihar Police Constable Apply Online 2025 Link
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 06 अक्टूबर 2025 से csbc.bihar.gov.in पर शुरू हो चुकी है, और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 05 नवंबर 2025 है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए, हमने बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए एक सीधा लिंक दिया है, जिस पर क्लिक कर आप मद्य निषेध कांस्टेबल, जेल वार्डर और मोबाइल स्क्वायड कांस्टेबल पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
| Bihar Police Prohibition Constable Recruitment 2025 Application Form Link |
Bihar Prohibition Constable Application Fee 2025: आवेदन शुल्क कितना देना होगा?
सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को आवेदन करते समय 100 रुपये का शुल्क जमा करना आवश्यक है। बिना शुल्क के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Bihar Police Prohibition Constable Vacancy 2025: कितने पदों पर होगी भर्ती?
इस भर्ती के माध्यम से बिहार पुलिस में कुल 4128 रिक्तियां भरी जाएंगी। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में पद का नाम और रिक्तियों की संख्या देख सकते हैं।
| पद का नाम | रिक्तियां |
| मद्य निषेध कांस्टेबल | 1603 |
| जेल वार्डर | 2417 |
| मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल | 108 |
Bihar Prohibition Constable Recruitment 2025: कौन कर सकता है आवेदन? जानें योग्यता- आयु-सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा पास होना जरूरी है।
-
मोबाइल स्क्वाड कांस्टेबल पद के लिए उम्मीदवार के पास लाइट या हैवी मोटर वाहन का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।
-
आयु सीमा:
-
जेल वार्डर पद के लिए अधिकतम आयु 23 वर्ष।
-
अन्य सभी पदों के लिए अधिकतम आयु 25 वर्ष।
-
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
-
आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकार के नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी।
Bihar Police Constable Bharti 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करें:
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर "Prohibition Dept." पर क्लिक करें।
-
अब "Apply Online for the Post of Prohibition Constable, Jail Warder & Mobile Squad Constable (Advt. No. 03/2025)" पर क्लिक करें।
-
"New Registration" लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी भरकर पंजीकरण करें।
-
फिर "Fill Application Form" पर क्लिक करके बाकी डिटेल्स भरें।
-
अंत में निर्धारित शुल्क जमा करें और आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें।
-
फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रखें।
यहां देखें: UP Anganwadi Bharti 2025
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.