This is an archived article last updated on Jun 13, 2018. The information may be outdated.

बिहार राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE) परीक्षा पैटर्न तथा सिलेबस

Last Updated: Jun 13, 2018, 10:57 IST

इस लेख में छात्र बिहार STSE का परीक्षा पैटर्न, अंकन योजना, सिलेबस और हर पेपर के लिए न्यूनतम कट ऑफ मार्क्स के बारें में जान सकते हैं. बिहार STSE में सफल होने वाले छात्र राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE) के दूसरे स्तर में भाग लेने योग्य माने जाएंगे.

Bihar NTSE Exam Pattern and Syllabus
Bihar NTSE Exam Pattern and Syllabus

बिहार राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा का उद्देश्य प्रतिभाशाली छात्रों की खोज कर उन्हें छात्रवृत्ति प्रदान कर उच्च शिक्षा में सहायता करना है. यह राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद् (NCERT) द्वारा करवाई जाने वाली राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE) का पहला स्तर है. बिहार राज्य के लिए, राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद् ही बिहार STSE कक्षा 10वी के लिए आयोजित करता है. इस स्तर पर जो छात्र सफल रहेंगे वो राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा खोज परीक्षा (NTSE) \में भाग लेने योग्य माने जाएंगे. इस लेख में छात्र बिहार STSE का परीक्षा पैटर्न, अंकन योजना, सिलेबस और हर पेपर के लिए न्यूनतम कट ऑफ मार्क्स के बारें में जान सकते हैं.

बिहार NTSE परीक्षा पैटर्न से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी –

परीक्षा स्तर – राज्य स्तर पर

परीक्षा चरण– राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा का पहला पड़ाव

प्रश्न-पत्र भाषाहिंदी और अंग्रेजी

प्रश्न-पत्र  संख्या 3 प्रश्न-पत्र

परीक्षा समय अवधि – सामान्य छात्रों के लिए कुल अवधि 180 मिनट है और निःशक्त छात्रों के लिए कुल परीक्षा अवधि 240 मिनट है

प्रश्नों के प्रकार सभी प्रश्न पत्रों में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे जिनके लिए छात्रों क

विषय मानसिक योग्यता परीक्षा, शैक्षिक योग्यता परीक्षा और भाषागत अवधारणा परीक्षण

बिहार STSE प्रश्नों का आवंटन –

विषय

प्रश्नों की संख्या

परीक्षा की अवधि

 

मानसिक योग्यता परीक्षा (MAT)

50

45 मिनट (60 मिनट - निःशक्त छात्रों के लिए जो केवल दृष्टिबाधित एवं हाथ से लिखने में अक्षम)

शैक्षिक योग्यता परीक्षा (SAT)

100

90 मिनट (120 मिनट निःशक्त छात्रों के लिए)

भाषागत अवधारणा परीक्षण (LAT)

50

45 मिनट (60 मिनट निःशक्त छात्रों के लिए)

 

बिहार NTSE अंकन योजना

विषय

पूर्णाक

अंकन योजना

मानसिक योग्यता परीक्षा

50

प्रत्येक प्रश्न 1 (एक) अंक का होगा.

सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ और बहुविकल्पीय प्रणाली के अंतर्गत 4 (चार) विकल्प वाले होंगे..

परीक्षा एक ही पाली में आयोजित होगी.

 

शैक्षिक योग्यता परीक्षा

100

भाषागत अवधारणा परीक्षण

50

बिहार NTSE परीक्षा का पाठ्यक्रम (Syllabus):

बिहार राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा का परीक्षा पाठ्यक्रम बिहार राज्य के विद्यालयों में कक्षा 9वी और कक्षा 10वी में पढ़ाए जाने वाले विषयों / पाठ्यक्रम पर आधारित होती है.

बिहार NTSE पेपर 1: मानसिक योग्यता परीक्षा सिलेबस –

यह प्रश्न-पत्र छात्रों में तर्क, विश्लेषण, संश्लेषण, शाब्दिक, अशाब्दिक से सम्बंधित जानकारी जांचने के लिए है. इस प्रश्न-पत्र में कुल 50 प्रश्न बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाते हैं.

सरकारी स्कूल से 10 वीं कक्षा पास मेधावी विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप

बिहार NTSE पेपर 2: शैक्षिक योग्यता परीक्षा सिलेबस –

यह प्रश्न-पत्र विज्ञान के विषयों यानिकी भौतिकी, रसायन, जीव विज्ञान, और सामाजिक विज्ञान के विषयों जिसके अंतर्गत इतिहास, राजनीति विज्ञान, भूगोल एवं अर्थशास्त्र है तथा गणित विषय पर आधारित है. इन विषयों पर 1 अंक वाले 100 प्रश्न पूछे जाते हैं.

बिहार NTSE पेपर 3: भाषागत अवधारणा परीक्षण सिलेबस

यह प्रश्न-पत्र शैक्षिक योग्यता परीक्षा का ही एक भाग है जिसके अंतर्गत 50 प्रश्न हिन्दी भाषा से 50 प्रश्न एवं 50 प्रश्न अंग्रेजी भाषा से पूछे जाते हैं. छात्र अपनी सुविधा के अनुसार हिंदी और अंग्रेज़ी में से किसी एक भाषा का चयन कर अपना उत्तर OMR शीट पर दे सकते हैं.

इस पेपर में अलग से न्यूनतम कट ऑफ मार्क्स प्राप्त करना आवश्यक है अन्यथा मेरिट क्रम में आने के बावजूद भी छात्रों का चयन नहीं किया जायेगा. यह पेपर केवल योग्यता परिक्षण के लिए है और इस पेपर में प्राप्त अंक को मेधा क्रम में नहीं जोड़ा जाता.

यदि पढ़ाई से भटक रहा है मन तो ज़रूर अपनाएं ये 5 प्रैक्टिकल तरीके

बिहार NTSE न्यूनतम कट ऑफ मार्क्स (हर विषय के लिए)–

बिहार NTSE 2018 न्यूनतम कट ऑफ मार्क्स:

विषय

सामान्य के लिए

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति/निःशक्त के लिए

मानसिक योग्यता परीक्षा

20 (40%)

16 (32%)

शैक्षिक योग्यता परीक्षा

40 (40%)

32 (32%)

भाषागत अवधारणा परीक्षण

20 (40%)

16 (32%)

बिहार NTSE 2017 न्यूनतम कट ऑफ मार्क्स:

विषय

सामान्य के लिए

अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति/निःशक्त के लिए

मानसिक योग्यता परीक्षा

19 (40%)

15 (32%)

शैक्षिक योग्यता परीक्षा

38 (40%)

32 (32%)

भाषागत अवधारणा परीक्षण

19 (40%)

15 (32%)

First Published: Jun 11, 2018, 12:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News