BSEB Inter Result 2025: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (Bihar School Examination Board, Patna), पटना आज दोपहर 1:15 बजे बीएसईबी इंटर कक्षा 12वीं के नतीजों की घोषणा कर दी है। बीएसईबी इंटर परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र अब अपनी डिजिटल मार्कशीट इन 2 आधिकारिक वेबसाइट interresult2025.com और interbiharboard.com पर देख सकते हैं। बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट में उपस्थित होने वाले छात्रों को अपने रोल नंबर और रोल कोड का उपयोग करना होगा।
Check Bihar Board Result Here.
लाइव अपडेट लिंक- BSEB Bihar Board 12th Result 2025
BSEB Inter Result 2025: बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट-हाइलाइट्स
छात्र नीचे दिए टेबल से बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी देख सकते हैं।
परीक्षा का नाम | बीएसईबी कक्षा 12 वार्षिक परीक्षा 2025 |
सत्र | 2023-25 |
संचालन मंडल का नाम | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) |
रिजल्ट मोड | ऑनलाइन |
स्ट्रीम | विज्ञान, वाणिज्य, कला |
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 रिलीज की तारीख | 25 मार्च 2025 ( दोपहर 1:15 बजे) |
आधिकारिक वेबसाइट | interresult2025.com और interbiharboard.com |
BSEB Inter Result 2025: बिहार इंटरमीडिएट रिजल्ट कैसे चेक करें?
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2025 के परिणाम 25 मार्च 2025 को घोषित कर दिए हैं। छात्र अपने परिणाम निम्नलिखित तरीकों से देख सकते हैं:
ऑनलाइन (इंटरनेट के माध्यम से):
- BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर 'रिजल्ट' या 'Results' सेक्शन में 'इंटरमीडिएट परिणाम 2025' लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर, रोल कोड और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट कर सकते हैं।
एसएमएस (बिना इंटरनेट के):
- अपने मोबाइल फोन के मैसेज ऐप में जाएं।
- नया संदेश लिखें और टाइप करें: BIHAR12<स्पेस>रोल नंबर।
- इस संदेश को 56263 पर भेजें।
- कुछ ही मिनटों में, आपको अपने रिजल्ट के साथ एक एसएमएस प्राप्त होगा।
यदि आधिकारिक वेबसाइट पर ट्रैफिक अधिक होने के कारण साइट धीमी या अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं है, तो एसएमएस विधि का उपयोग करके भी आप अपना परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation