बिहार टेक्निकल सर्विस कमीशन (BTSC) ने जूनियर इंजीनियर पदों पर भर्ती हेतु आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू कर दिया है. उल्लेखनीय है कि पूर्व में BTSC ने सिविल,इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इलेक्ट्रिकल में जूनियर इंजीनियर के 6379 पदों के लिए आवेदन 11 मार्च से आमंत्रित किये गये थे एवं इसके लिए 15 अप्रैल 2019 तक या इससे पहले ऑनलाइन आवेदनस्वीकार किये गये थे. माननीय उच्च न्यायालय के द्वारा उम्र सीमा बढ़ाये जाने के फैसले को अमल में लाते हुए BTSC द्वारा पूर्व में निर्धारित आयु सीमा में बदलाव करते हुए जूनियर इंजीनियर पदों के लिए फिर से उम्मीदवारों को आवेदन का मौका दिया जा रहा है. वैसे सभी उम्मीदवार जिन्होनें पूर्व में आवेदन नहीं किया है वे फिर से BTSC के ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से 17 फरवरी 2020 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि:
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि-17 फरवरी 2020
पदों का विवरण:
जूनियर इंजीनियर- 6379 पद
BTSC Bihar JE Re-open ऑनलाइन आवेदन नोटिस
विभागानुसार रिक्तियों का विवरण:
Department | Trade | No. of Post |
Planning and Development Department | Civil | 1298 |
Town Development and Housing Department | Civil | 49 |
Rural Work Department | Civil | 768 |
Public Health Engineering Department | Civil | 457 |
Mechanical | 34 | |
Building Construction Department | Mechanical | 15 |
Electrical | 106 | |
Civil | 310 | |
Department of Water Resources | Civil | 2123 |
Mechanical | 237 | |
Electrical | 26 | |
Road Construction Department | Civil | 463 |
Small Water Resources Department | Civil | 347 |
Mechanical | 146 | |
Total | 6379 |
शैक्षणिक योग्यता:
सिविल,इलेक्ट्रिकल एवं मेकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा.
आयु सीमा:
18 से 37 वर्ष (संशोधित किये गये आयु सीमा के बारे उम्मीदवार नीचे दिए पीडीएफ से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं.
आवेदन कैसे करें:
योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट (नीचे लिंक दिया गया है) से 17 फरवरी 2020 तक या इससे पहले आवेदन कर सकते हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation