CBSE Board 10th, 12th Toppers 2025: सीबीएसई क्लास 10, 12 में टॉप करने वाले क्षेत्र ये रहे, यहां देखें पूरी लिस्ट

CBSE Board 10th, 12th Toppers 2025: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) की ओर से क्लास 10 और 12 का रिजल्ट 13 मई 2025 यानी आज घोषित कर दिया गया है। स्टूडेंट अपने स्कोर ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर विजिट कर चेक कर सकते हैं।

May 13, 2025, 15:01 IST
CBSE 10th 12th Result 2025 Out
CBSE 10th 12th Result 2025 Out

Check CBSE 10th Result 2025 Here

Check CBSE 12th Result 2025 Here

CBSE Board 10th, 12th Toppers 2025: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन (CBSE) की ओर से क्लास 12 का रिजल्ट 13 मई यानी आज सुबह और उसके बाद क्लास 10 का रिजल्ट दोपहर में घोषित कर दिया गया है। स्टूडेंट ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर विजिट कर अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर सहित जरूरी क्रेडेंशियल डालने पड़ेंगे। इसके साथ ही आप अपना रिजल्ट उमंग और डिजिलॉकर मोबाइल ऐप के जरिए भी चेक कर सकते हैं। CBSE स्टूडेंट ध्यान दें, बोर्ड की ओर से टॉपर लिस्ट जारी नही की जाती। लेकिन, आप इस लेख में टॉप राज्य और सिटी का लेटेस्ट डेटा चेक कर सकते हैं। 

Passing Percentage of 12th Class 2025 :  इस साल CBSE 2025 क्लास 12 के एग्जाम में रजिस्ट्रेट कैंडिडेट 1,704367 और एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट की संख्या 1,692,794 रही। क्लास 12 में इस साल पास होने वाले स्टूडेंट की संख्या 1,496, 307 दर्ज की गई। क्लास 12 में लड़कियों का पास परसेंटेज 91.64% और लड़कों का 87.70 प्रतिशत रहा। वहीं बात करें ट्रांसजेंडर की तो उनका पास प्रतिशत 100% दर्ज किया गया है। इस साल सीबीएसई क्लास 12 का ओवर ऑल पास प्रतिशत 88.39% रहा है। 

Passing Percentage of 10th Class 2025 :  इस साल  CBSE 2025 क्लास 10 का पास प्रतिशत 93.66% दर्ज किया गया है। कक्षा दसवीं के लड़कों का पास प्रतिशत 92.63% और लड़कियों का 95.00 प्रतिशत रहा। अगर बात करें, ट्रांसजेंडर की तो इस साल क्लास 10 में उनका 95 पास प्रतिशत रहा। 

पिछले साल CBSE बोर्ड 2024 क्लास 10 के एग्जाम में कुल 2,238,827 स्टूडेंट शामिल हुए थे, जिनमें से 2,095,467 पास हो पाए थे। वहीं 10वीं क्लास का पास प्रतिशत 93.60% दर्ज किया गया था। वहीं दूसरी ओर 12वीं क्लास के लिए 16,21,224 स्टूडेंट शामिल हुए थे, जिनमें से पास हुए स्टूडेंट 4,26,420 थे। CBSE बोर्ड 2024 क्लास 12 का पास प्रतिशत 87.98% रहा था। नीचे CBSE बोर्ड 2024 का हाइलाइट्स दिया गया है, जिसे आप आसानी से समझ सकते हैं। 

CBSE 12th Result 2025: क्लास 12 का पास प्रतिशत 

सीबीएसई 2025

पास प्रतिशत 2025

रजिस्ट्रर्ड कैंडिडेट 

1,704367

उपस्थित कैंडिडेट 

1,692,794

पास कैंडिडेट 

1,496,307

लड़कियों का पास प्रतिशत 

91.64%

लड़कों का पास प्रतिशत 

85.70%

ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत 

100%

ओवर ऑल पास प्रतिशत

88.39%

क्षेत्रवार उत्तीर्ण प्रतिशत - 2025 (शीर्ष 5 क्षेत्र - पूर्ण विषय):

 

  • विजयवाड़ा: 99.60%
  • त्रिवेंद्रम: 99.32%
  • चेन्नई: 97.39%
  • बेंगलुरु: 95.95%
  • दिल्ली पश्चिम: 95.37%
  • प्रयागराज में पास प्रतिशत 79.53% 

CBSE 12th Result 2025: विजयवाड़ा क्षेत्र सबसे ज्यादा पास प्रतिशत के साथ टॉप पर 

CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2025 में, विजयवाड़ा क्षेत्र ने 99.60% के साथ उच्चतम उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया, इसके बाद त्रिवेंद्रम 99.32% और चेन्नई 97.39% के साथ दूसरे स्थान पर रहा। CBSE 12वीं के रिजल्ट के लिए क्षेत्रवार उत्तीर्ण प्रतिशत इस प्रकार हैं: 

क्र.सं.

क्षेत्र का नाम

प्रतिशत

1

विजयवाड़ा

99.60%

2

तिरुवनंतपुरम

99.32%

3

चेन्नई

97.39%

4

बेंगलुरु

95.95%

5

दिल्ली पश्चिम

95.37%

6

दिल्ली पूर्व

95.06%

7

चंडीगढ़

91.61%

8

पंचकुला

91.17%

9

पुणे

90.93%

10

अजमेर

90.40%

11

भुवनेश्वर

83.64%

12

गुवाहाटी

83.62%

13

देहरादून

83.45%

14

पटना

82.86%

15

भोपाल

82.46%

16

नोएडा

81.29%

17

प्रयागराज

79.53%

CBSE 10th Result 2025: क्लास 10 का पास प्रतिशत 

सीबीएसई 2025

पास प्रतिशत 2025

रजिस्ट्रर्ड कैंडिडेट 

2,385,079

उपस्थित कैंडिडेट 

2,371,939

पास कैंडिडेट 

2,221,636

लड़कियों का पास प्रतिशत 

95.00%

लड़कों का पास प्रतिशत 

92.63%

ट्रांसजेंडर का पास प्रतिशत 

95%

ओवर ऑल पास प्रतिशत

93.66%

CBSE 10th Result 2025: त्रिवेंद्रम क्षेत्र सबसे ज्यादा पास प्रतिशत के साथ टॉप पर 

CBSE कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2025 में, त्रिवेंद्रम क्षेत्र ने 99.79% के साथ उच्चतम उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया, इसके बाद विजवाड़ा 99.79% दूसरे और बेंगलुरू 98.90% तीसरे स्थान पर रहा। CBSE 10वीं के रिजल्ट के लिए क्षेत्रवार उत्तीर्ण प्रतिशत इस प्रकार हैं: 

क्र.सं.

क्षेत्र का नाम

प्रतिशत

1

त्रिवेंद्रम

99.79%

2

विजयवाड़ा

99.79%

3

बेंगलुरू

98.90%

4

चेन्नई

98.71%

5

पुणे

96.54 %

6

अजमेर

95.44%

7

पश्चिम दिल्ली 

95.24%

8

पूर्व दिल्ली 

95.07%

9

चंडीगढ़

93.71%

10

पंचकूला

92.77%

11

भोपाल

92.71%

12

भुवनेश्वर

92.64%

13

पटना

91.90%

14

देहरादून

91.60%

15

प्रयागराज

91.01%

16

नोएडा

89.41%

17

गुवाहाटी

84.14 %

CBSE बोर्ड क्लास 10th, 12th  हाइलाइट्स 2025

नीचे टेबल के जरिए CBSE बोर्ड क्लास 10 और 12 के एग्जाम के साथ अन्य डिटेल्स को हाइलाइट्स किया गया है। 

सीबीएसई 10वीं, 12वी रिजल्ट 

डेट 

क्लास 10 एग्जाम डेट 2025

15 फरवरी से 18 मार्च 2025

क्लास 12 एग्जाम डेट 2025

15 फरवरी से 4 अप्रैल 2025

CBSE क्लास 10  रिजल्ट डेट 2025

मई 13, 2025, दोपहर में जारी 

CBSE क्लास 12  रिजल्ट डेट 2025

मई 13, 2025 सुबह जारी 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with 2.5 years of experience in creative storytelling and research writing. She is a graduate with a BJMC from Ramlal Anand College, Delhi University. With a strong background in social media handling and education beat coverage, she brings both creativity and insight to her work. Her interests also include general knowledge and current affairs, allowing her to engage a wide range of audiences with compelling and informative content.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News