CBSE 12th Result 2025: सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट कहां - कहां से चेक कर सकते हैं, जानें

CBSE 12th Result 2025: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से क्लास 12 के रिजल्ट जल्द किए जाएंगे घोषित। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। 

Apr 23, 2025, 11:36 IST
CBSE 12th Result 2025
CBSE 12th Result 2025

 CBSE 12th Result 2025 : सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से क्लास 12 के रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है। छात्र इंटरमीडिएट का रिजल्ट सीबीएसई बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड की ओर से मई 2025 के दूसरे हफ्ते तक आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है। 

CBSE 12th Result 2025 Expected Date :  कब आएगा रिजल्ट?

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से कक्षा 12वीं के नतीजे पिछले दो सालो में मई में जारी किए गए थे। इस साल भी बोर्ड परिणाम मई में ही घोषित किए जा सकते हैं। सीबीएसई बोर्ड 2025 इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का आयोजन 15 फरवरी से 4 अप्रैल, 2025 तक किया गया है। 

CBSE 12th Board Result 2025 

सीबीएसई बोर्ड 2025 कक्षा 12वीं की परीक्षा में जो भी छात्र शामिल हुए थे, वे नीचे दी गई टेबल में बोर्ड एग्जाम की डेट पर नजर डाल सकते हैं। 

प्रोग्राम 

डेट 

CBSE क्लास 12 बोर्ड एग्जाम 2025 डेट

15 फरवरी से 4 अप्रैल, 2025

CBSE क्लास 12 बोर्ड रिजल्ट डेट और टाइम 2025

मई 2025 संभावित

CBSE 12th Board Result Date and Time 2025: रिजल्ट की तारीख और समय

CBSE बोर्ड स्टूडेंट पिछले साल के रिजल्ट परिणाम घोषित किए जाने की डेट और समय दोनों नीचे दी गई टेबल में भी देख सकते हैं।

साल

CBSE बोर्ड रिजल्ट की डेट 

CBSE बोर्ड 12  रिजल्ट का टाइम

2024

13 मई 

11.30 बजे सुबह

2023

12 मई 

10.40

2022

22 मई 

12.15

2021

30 जुलाई 

दोपहर 2 बजे

2020

13 जुलाई 

दोपहर 12.30 बजे

UMANG APP से चेक करें CBSE रिजल्ट 2025

सीबीएसई (CBSE) बोर्ड स्टूडेंट में शामिल होने वाले छात्र प्लेस्टोर पर जाकर उमंग ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से अकाउंट बनाना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद ऐप पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। जिसके बाद आपको रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको डिटेल्स डालकर सब्मिट करना होगा। इसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा। 

CBSE 12वीं रिजल्ट 2025 ऑनलाइन कहां चेक करें?

छात्र कक्षा 12वीं का रिजल्ट कई तरीकों से देख सकते हैं। CBSE रिजल्ट 2025 नीचे दिए गए कई तरीकों से देखा जा सकता है। 

  • CBSE 12वीं रिजल्ट 2025 की ऑफिशियल वेबसाइट पर
  • SMS
  • डिजिलॉकर

CBSE 12वीं रिजल्ट 2025 ऑनलाइन कैसे चेक करें?

जो छात्र सीबीएसई कक्षा 12वीं में शामिल हुए थे, वह अपना ऑनलाइन रिजल्ट नीचे दिए गए तरीकों से चेक कर सकते हैं। 

  • स्टेप 1 छात्र सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं। 
  • स्टेप 2 CBSE 12वीं रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3 अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और जरूरी डिटेल्स डालें। 
  • स्टेप 4 सब्मिट बटन पर क्लिक करें। 
  • स्टेप 5 आपका CBSE कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2025 स्क्रीन पर दिख जाएगा। 
  • स्टेप 6 इसके बाद छात्र रिजल्ट चेक कर सकते हैं और डाउनलोड कर प्रिंट आउट भी लेकर रख सकते हैं। 

Digilocker से CBSE बोर्ड रिजल्ट कैसे चेक करें?

CBSE बोर्ड में शामिल होने वाले छात्र अपना रिजल्ट डिजिलॉकर के माध्यम से भी चेक कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को digilocker.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको लॉग इन करना होगा। इसके बाद आपको CBSE 12th Result जहां लिखा है, वहां जाना होगा। इसके बाद आपको अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर आदि डिटेल्स डालकर लॉग इन करना होगा। जिसके बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देने लग जाएगा। 

CBSE बोर्ड के बारे में 

CBSE यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड भारत में सरकारी और प्राइवेट दोनों तरह के स्कूलों के लिए एक नेशनल लेवल का बोर्ड है। CBSE हर साल कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए नेशनल बोर्ड एग्जाम का आयोजन करता है। हर साल इस बोर्ड से करीब 30 से 35 लाख स्टूडेंट्स बोर्ड की परीक्षा में शामिल होते हैं। देशभर में CBSE बोर्ड से संबंद्ध स्कूलों की संख्या 27,000 सेे भी ज्यादा है। विदेश के 28 देशों में CBSE से संबंद्ध 240 स्कूल हैं। यह बोर्ड भारत सरकार की ओर से संचालित किया जाता है। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with 2.5 years of experience in creative storytelling and research writing. She is a graduate with a BJMC from Ramlal Anand College, Delhi University. With a strong background in social media handling and education beat coverage, she brings both creativity and insight to her work. Her interests also include general knowledge and current affairs, allowing her to engage a wide range of audiences with compelling and informative content.

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News