DGCA Recruitment 2023: फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर और अन्य पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे करें Apply

Aug 15, 2023, 08:20 IST

DGCA भर्ती 2023: डायरेक्टरेट-जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (DGCA) ने संविधा के आधार पर DGCA में 62 पदों के लिए एक भर्ती अधिसूचना जारी की है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अगस्त से ऑफिशियल वेबसाइट पर शुरू हो गई है। पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2023 है। ऑनलाइन फॉर्म की हार्ड कॉपी भेजने की अंतिम तिथि 28 अगस्त 2023 हैं। उम्मीदवार इस लेख में DGCA भर्ती 2023 शैक्षिक योग्यता और अन्य जानकारी देख सकते हैं।

DGCA भर्ती 2023 अधिसूचना PDF और ऑनलाइन आवेदन लिंक यहां देखें
DGCA भर्ती 2023 अधिसूचना PDF और ऑनलाइन आवेदन लिंक यहां देखें

DGCA Recruitment 2023: डायरेक्टरेट-जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (DGCA) ने संविधा के आधार पर डिप्टी चीफ फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर (हवाई जहाज), वरिष्ठ उड़ान संचालन निरीक्षक (हवाई जहाज), उड़ान संचालन निरीक्षक (हवाई जहाज) और उड़ान संचालन निरीक्षक (हेलीकॉप्टर) के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 62 पदों को भरा जाएगाडीजीसीए भर्ती 2023 अधिसूचना 2023 के अनुसार, उल्लिखित पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और आवेदक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 23 अगस्त 2023 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पद के लिए अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के लिए आवेदन करने से पहले भर्ती अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।

DGCA  भर्ती 2023 के बारे में हाइलाइट

DGCA भर्ती 2023 अधिसूचना 2023 में कुल 62 पदों की घोषणा की गई है। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से DGCA भर्ती 2023 के बारे में सभी जानकारी चेक कर सकते हैं।

भर्ती प्राधिकरण का नाम

डायरेक्टरेट-जनरल ऑफ़ सिविल एविएशन (DGCA) 

पदों का नाम

  • डिप्टी चीफ फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर (हवाई जहाज)
  • सीनियर फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर (हवाई जहाज)
  • फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर  (हवाई जहाज)
  • फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर (हेलीकॉप्टर)

कुल पदों की संख्या

62

नौकरी के प्रकार

संविधा के आधार पर

आवेदन करने की तारीख 

8 अगस्त 2023

आवेदन करने की अंतिम तिथि

  • 23 अगस्त, 2023 (ऑनलाइन आवेदन करना)
  • 28 अगस्त 2023 (आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी को भेजना)

चयन प्रक्रिया

  • दस्तावेज़ सत्यापन 
  • साक्षात्कार

आधिकारिक वेबसाइट

www.dgca.gov.in

 DGCA Recruitment 2023 Apply Online link

क्लिक करें

DGCA भर्ती 2023 अधिसूचना PDF

डाउनलोड करें

DGCA रिक्ति 2023 डिटेल

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से DGCA भर्ती 2023 के लिए पद-वार रिक्ति विवरण देख सकते हैं। भर्ती अधिसूचना के साथ पद-वार रिक्तियों की संख्या की घोषणा की गई है।

पोस्ट का नाम

रिक्तियों की संख्या

डिप्टी चीफ फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर (हवाई जहाज)

05

सीनियर फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर (हवाई जहाज)

09

फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर (हवाई जहाज)

36

फ्लाइट ऑपरेशंस इंस्पेक्टर (हेलीकॉप्टर)

12

कुल 

62

DGCA पात्रता मानदंड 2023

शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से भौतिकी और गणित के साथ 10+2 और ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए।

आयु सीमा- आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम आयु 58 वर्ष है।

डीजीसीए वेतन 2023

चयनित उम्मीदवारों को  2,82,800 रुपये से लेकर 9,30,100 रुपये वेतन दिया जाएगा। 

DGCA  भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार DGCA की ऑफिशियल वेबसाइट www.dgca.gov.in के माध्यम से अधिसूचना में उल्लेखित पदों के लिए ऑनलाइन कर सकते हैं। इसके बाद अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी को  28 अगस्त 2023 तक इस पते पर भेजनी होगी। 

पता:  भर्ती अनुभाग, ए ब्लॉक, नागरिक उड्डयन महानिदेशालय, सफदरजंग हवाई अड्डे के सामने, नई दिल्ली-110003.

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University. With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More

FAQs

  • DGCA भर्ती 2023 में कुल कितने पदों की घोषणा की गई है?
    +
    डीजीसीए भर्ती 2023 अधिसूचना में कुल 62 पदों की घोषणा की गई है।
  • DGCA भर्ती 2023 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या होगी?
    +
    डीजीसीए भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 अगस्त, 2023 है।

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News