DSSSB Delhi District Court Recruitment 2024: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने प्रोसेस सर्वर, चपरासी/अर्डली/डाक चपरासी, ड्राइवर/स्टाफ कार ड्राइवर, चौकीदार, स्वीपर/सफाई कर्मचारी, डेटा एंट्री ऑपरेटर और बुक बाइंडर पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। इस परीक्षा के माध्यम से बोर्ड दिल्ली जिला न्यायालय में 142 विभिन्न पदों को भरेगा। जिसके लिए आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
नवीनतम आधिकारिक अपडेट के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 20 मार्च, 2024 को शुरू हुई और आवेदक 18 अप्रैल, 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे पद के लिए अपनी पात्रता सुनिश्चित करने के लिए आवेदन करने से पहले भर्ती अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें।
DSSSB Delhi District Court Recruitment 2024: दिल्ली जिला न्यायालय भर्ती हाइलाइट
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने दिल्ली जिला न्यायालय भर्ती अधिसूचना 2024 के तहत चपरासी और अन्य पदों के लिए 142 रिक्तियां निकाली हैं। उम्मीदवारों जो आवेदन करने के इच्छुक है, वे नीचे दी तालिका में भर्ती का अवलोकन देख सकते हैं।
DSSSB दिल्ली जिला न्यायालय भर्ती 2024 | |
भर्ती निकाय का नाम | दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड |
पद का नाम |
|
कुल रिक्तियां | 142 |
आवेदन का तरीका | ऑनलाइन |
आवेदन करने की तिथि | 20 मार्च 2024 |
अंतिम तिथि | 18 अप्रैल 2024 |
चयन प्रक्रिया |
|
आधिकारिक वेबसाइट | dsssb.delhi.gov.in |
DSSSB Delhi District Court Recruitment 2024 Notification PDF डाउनलोड लिंक
उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से डायरेक्ट डीएसएसएसबी दिल्ली जिला न्यायालय भर्ती 2024 अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे 142 पदों के लिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक विज्ञापन को ठीक से पढ़ लें। नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से आधिकारिक अधिसूचना डाउनलोड करें।
DSSSB Recruitment 2024 Notification PDF | |
DSSSB Delhi District Court Vacancy 2024: इन पदों पर होगी भर्ती
उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका से डीएसएसएसबी दिल्ली जिला न्यायालय भर्ती 2024 के लिए रिक्ति विवरण चेक कर सकते हैं।
पद का नाम | रिक्तियों की संख्या |
प्रोसैस सर्वर | 03 |
चपरासी/अर्दली/डाक चपरासी | 99 |
चालक/स्टाफ कार चालक | 12 |
चौकीदार | 13 |
स्वीपर/सफाई कर्मचारी | 12 |
तथ्य दाखिला प्रचालक | 02 |
बुक बाइंडर | 01 |
कुल | 142 |
DSSSB Delhi District Court Recruitment 2024: आवेदन करने के लिए देने होंगे इतने रूपये
डीएसएसएसबी दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट भर्ती 2024 के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। अन्य सभी श्रेणियों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।
DSSSB Delhi District Court Recruitment 2024 Eligibility Criteria: पात्रता मानदंड
डीएसएसएसबी दिल्ली जिला न्यायालय भर्ती 2024 के लिए पात्रता मानदंड परीक्षा प्राधिकरण द्वारा जारी कर दिए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी यहां आयु-सीमा और शैक्षिक योग्यता देख सकते हैं।
शैक्षिक योग्यता: इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को 10वीं और 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
आयु-सीमा: उम्मीदवार की आयु 18 से 27 वर्ष होनी चाहिए।
DSSSB Delhi District Court Recruitment 2024; आवेदन कैसे करें?
- DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट https://delhidistrictcourts.nic.in/ पर जाएं।
- "नवीनतम भर्ती" टैब पर क्लिक करें।
- "दिल्ली जिला न्यायालय भर्ती 2024" लिंक पर क्लिक करें।
- "आवेदन करें" बटन पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और अपनी लॉगिन जानकारी प्राप्त करें।
- लॉगिन करें और आवेदन पत्र भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन जमा करें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation