बेशक, कोई भी लैंग्वेज सीखने से आपका शब्द ज्ञान और कम्युनिकेशन स्किल्स काफी बढ़ जाते हैं और विभिन्न लैंग्वेज एक्सपर्ट्स के लिए कोई भी फॉरेन लैंग्वेज स्किल आजकल एक बढ़िया इनकम सोर्स है. आप अपने लैंग्वेज स्किल्स निखारने के साथ ही अपने करियर ग्राफ को पॉजिटिव हाइक देने के लिए इन दिनों कई फ्री ऑनलाइन फॉरेन लैंग्वेज कोर्सेज ज्वाइन कर सकते हैं.
दरअसल, कोई देशी - विदेशी लैंग्वेज सीखकर आप अपने सीवी या रिज्यूम को बहुत इम्प्रेसिव बना सकते हैं और फिर, लैंग्वेज से संबंधित विभिन्न फ़ील्ड्स में आप जॉब के कई बेहतरीन ऑफर्स भी हासिल कर सकते हैं. आजकल कई ऑनलाइन वेबसाइट्स और ऑनलाइन एजुकेशनल पोर्टल्स स्टूडेंट्स और पेशेवरों सहित सभी लोगों को अनेक स्किल ओरिएंटेड ऑनलाइन कोर्सेज फ्री ऑफ़ कॉस्ट ऑफर कर रहे हैं.
दुनिया में फ्रेंच लैंग्वेज का महत्त्व
भारत सहित पूरी दुनिया में इन दिनों फ्रेंच लैंग्वेज का महत्त्व बढ़ता ही जा रहा है. दुनिया के लगभग 53 देशों में फ्रेंच लैंग्वेज बोली जाती है. एक अनुमान के मुताबिक लगभग 300 मिलियन लोग पूरी दुनिया में फ्रेंच लैंग्वेज बोलते और समझते हैं. यह दुनिया के तकरीबन 29 देशों की ऑफिशल या को-ऑफिशल लैंग्वेज है. इंग्लिश और स्पेनिश के साथ फ्रेंच यूनाइटेड नेशन्स जरनल असेंबली की वर्किंग लैंग्वेज है.
भारत में फ्रेंच लैंग्वेज का बढ़ता महत्त्व
आपको यह जानकार ख़ुशी होगी कि, लोक सभा ने अपने अधिकारियों और स्टाफ़ के लिए बिगनर लेवल का फ्रेंच लैंग्वेज कोर्स शुरू किया है. इस कोर्स के लिए अभी 50 से अधिक अधिकारियों ने अपने नाम रजिस्टर करवाए हैं.
देश-दुनिया में फ्रेंच लैंग्वेज के लगातार बढ़ते हुए महत्त्व को देखते हुए इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ ऐसे ही बेहतरीन फ्री ऑनलाइन फ्रेंच लैंग्वेज कोर्सेज की महत्त्वपूर्ण जानकारी पेश कर रहे हैं.
एलिसन के फ्री ऑनलाइन फ्रेंच लैंग्वेज कोर्सेज
एलिसन पर आपके लिए निम्नलिखित फ्री ऑनलाइन फ्रेंच लैंग्वेज कोर्सेज उपलब्ध हैं:
- डिप्लोमा - फ्रेंच लैंग्वेज स्टडीज़ - रिवाइज्ड
- फ्रेंच लैंग्वेज स्टडीज़ - इंट्रोडक्शन
- फ्रेंच लैंग्वेज स्टडीज़ - हॉलिडेज़, एट होम एंड दी मीडिया
- फ्रेंच लैंग्वेज स्टडीज़ - डाइनिंग आउट, डिस्क्राबिंग पीपल एंड प्लेसेस
- फ्रेंच लैंग्वेज स्टडीज़ - फैशन, स्कूल, वर्क एंड फाइनेंसेस
- बेसिक फ्रेंच लैंग्वेज स्किल्स फॉर एव्री दे लाइफ - रिवाइज्ड इन 2017
- मास्टरिंग फ्रेंच ग्रामर एंड वोकैबुलरी - रिवाइज्ड
- इम्प्रूव योर फ्रेंच लैंग्वेज स्किल्स - रिवाइज्ड
उडेमी के फ्री ऑनलाइन फ्रेंच लैंग्वेज कोर्सेज
उडेमी पर आपके लिए निम्नलिखित फ्री ऑफ़ कॉस्ट ऑनलाइन फ्रेंच लैंग्वेज कोर्सेज उपलब्ध हैं:
- 3 मिनट फ्रेंच - फ्री टेस्टर कोर्स: लेसंस फॉर बिगनर्स
- इम्प्रूव योर फ्रेंच नाओ
- फ्रेंच फॉर मिडिल स्कूलर्स
- फ्रेंच फॉर मिडिल स्कूलर्स - पार्ट 2
- फ्रेंच फॉर मिडिल स्कूलर्स - पार्ट 3
- परफेक्ट योर फ्रेंच टेंसेस एंड बिकम फ्रेंच’स बेस्ट फ्रेंड
- फ्रेंच रूल्स ऑफ़ प्रोननसियेशन
- गोइंग टू ए फ्रेंच रेस्टोरेंट
- 5 वर्ड्स फ्रेंच - फ्री फॉर बिगनर्स
- लर्न फ्रेंच नंबर्स - हाउ टू काउंट फ्रॉम 0 टू 1 मिलियन
BBC के फ्रेंच लैंग्वेज कोर्सेज
यूनाइटेड किंगडम का BBC भी विभिन्न फ्रेंच लैंग्वेज कोर्सेज ऑफर करता है जैसेकि:
- ए गाइड टू फ्रेंच - फ्रेंच अल्फाबेट, फैक्ट्स एंड एसेंशियल फ्रेजेस
- BBC फ्री ऑनलाइन लेसंस एंड कोर्सेज फॉर बिगनर्स - टॉक फ्रेंच एंड दी फ्रेंच एक्सपीरियंस
- टेस्ट योर फ्रेंच - फॉर बिगनर्स एंड अदर्स
- फ्रेंच फ्रेजेस
- फ्रेंच ग्रामर एंड फ्रेंच वोकैबुलरी
जॉब, इंटरव्यू, करियर, कॉलेज, एजुकेशनल इंस्टीट्यूट्स, एकेडेमिक और पेशेवर कोर्सेज के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने और लेटेस्ट आर्टिकल पढ़ने के लिए आप हमारी वेबसाइट www.jagranjosh.com पर विजिट कर सकते हैं.
अन्य महत्त्वपूर्ण लिंक
ये फ्री ऑनलाइन लैंग्वेज कोर्सेज करके निखारें अपने लैंग्वेज स्किल्स, मिलेंगे बेहतरीन करियर ऑफर्स
ये हैं आपके लैंग्वेज स्किल्स को बढ़ाने वाले फ्री ऑनलाइन फॉरेन लैंग्वेज कोर्सेज
ये हैं साइन लैंग्वेज के कुछ शानदार फ्री ऑनलाइन कोर्सेज
Comments
All Comments (0)
Join the conversation