IBPS PO 2018 की आधिकारिक अधिसूचना (2019-20 की रिक्तियों के लिए) को अंततः बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) की आधिकारिक वेबसाइट यानि ibps.in पर ज़ारी कर दिया गया है। इस वर्ष PO / MT (प्रोबेशनरी ऑफिसर / मैनेजमेंट ट्रेनी) पदों के लिए 4000+ रिक्तियां हैं। भर्ती, कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस-VIII (CRP PO/MT - VIII) के माध्यम से होगी।
प्रोबेशनरी ऑफिसर / मैनेजमेंट ट्रेनी पोस्ट के चयन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 14 अगस्त 2018 से शुरू होगी। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 4 सितंबर 2018 है। पूर्ण IBPS PO अधिसूचना, इस लेख के अंत में पीडीएफ प्रारूप में डाउनलोड हेतु उपलब्ध है।
IBPS PO प्रीलिम्स 2018 की परीक्षा तिथियां 13, 14, 20 और 21 अक्टूबर 2018 निर्धारित की गयी हैं। हालांकि, IBPS PO मेन्स 2018 की परीक्षा तिथि 18 नवंबर 2018 है। इंटरव्यू, जनवरी या फरवरी 2019 के महीने में आयोजित किया जाएगा।
IBPS PO भर्ती 2018: सामग्री की तालिका
उम्मीदवारों को IBPS PO 2018 के लिए आवेदन करने से पहले पात्रता मानदंड, शैक्षिक योग्यता और अन्य विवरणों की जांच अवश्य करनी चाहिए।
IBPS PO 2018 आधिकारिक भर्ती अधिसूचना पीडीएफ
आधिकारिक IBPS PO भर्ती अधिसूचना में, IBPS PO 2018 की भर्ती प्रक्रिया का पूरा विवरण सम्मिलित है। सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, रिक्तियों की संख्या इत्यादि महत्वपूर्ण विवरणों के अलावा, इसमें दस्तावेज़ सत्यापन के समय मांगे जाने वाले महत्वपूर्ण दस्तावेजों की सूची भी शामिल है। IBPS PO 2018 की आधिकारिक भर्ती अधिसूचना पीडीएफ, IBPS PO 2018 भर्ती प्रक्रिया के समाप्त होने तक सहायक होगी. इस लेख के अंत में, IBPS PO 2018 की आधिकारिक भर्ती अधिसूचना पीडीएफ को डाउनलोड करने का लिंक दिया गया है।
IBPS PO 2018 भर्ती परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को इसके पूरे शेड्यूल के बारें में पता होना चाहिए. यह एक संभावित शेड्यूल है और IBPS इसमें आवश्यक बदलाव कर सकता हैं. (यदि कभी आवश्यक हो तो)
कार्यकलाप |
संभावित तिथियाँ |
उम्मीदवारों द्वारा आवेदन के संपादन / संशोधन हेतु ऑनलाइन पंजीकरण |
14.08.2018 से 04.09.2018 तक |
आवेदन / सूचना शुल्क का भुगतान (ऑनलाइन) |
14.08.2018 से 04.09.2018 तक |
प्रीलिम्स परीक्षा प्रशिक्षण के लिए प्रवेश पत्रों का डाउनलोड |
सितम्बर 2018 |
प्रीलिम्स परीक्षा प्रशिक्षण का आयोजन |
01.10.2018 से 07.10.2018 तक |
ऑनलाइन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र का डाउनलोड – प्रीलिम्स |
अक्टूबर 2018 |
ऑनलाइन परीक्षा - प्रीलिम्स |
13.10.2018, 14.10.2018, 20.10.2018 और 21.10.2018 |
ऑनलाइन परीक्षा का परिणाम - प्रीलिम्स |
अक्टूबर/ नवम्बर 2018 |
ऑनलाइन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करें - मेन्स |
नवम्बर 2018 |
ऑनलाइन परीक्षा - मेन्स |
18.11.2018 |
परिणाम की घोषणा - मेन्स |
दिसम्बर 2018 |
साक्षात्कार के लिए प्रवेश पत्र डाउनलोड करें |
जनवरी 2019 |
साक्षात्कार का आयोजन |
जनवरी/ फ़रवरी 2019 |
अंतिम आवंटन |
अप्रैल 2019 |
IBPS ने साल 2019-20 के लिए 4252 रिक्त पदों पर नियुक्ति करने की घोषणा की है। इन रिक्तियों के बारे में पूरी जानकारी नीचे दी गई है:
वर्ष 2019-20 के PO / MT पद के लिए इंडेंट
Sr. No. |
Participating Organization |
SC |
ST |
OBC |
UR |
Total |
Out of Which (PWD) |
|||
HI |
OC |
VI |
ID |
|||||||
1 |
Allahabad Bank |
118 |
59 |
212 |
395 |
784 |
23 |
8 |
9 |
14 |
2 |
Andhra Bank |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
3 |
Bank of Baroda |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
4 |
Bank of India |
144 |
72 |
260 |
489 |
965 |
9 |
9 |
9 |
9 |
5 |
Bank of Maharashtra |
NR |
NR |
NR |
NR |
NR |
NR |
NR |
NR |
NR |
6 |
Canara Bank |
180 |
90 |
324 |
606 |
1200 |
12 |
12 |
12 |
12 |
7 |
Central Bank of India |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
8 |
Corporation Bank |
15 |
6 |
21 |
42 |
84 |
1 |
2 |
0 |
0 |
9 |
Dena Bank |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
10 |
IDBI Bank |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
11 |
Indian Bank |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
12 |
Indian Overseas Bank |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
13 |
Oriental Bank of Commerce |
NR |
NR |
NR |
NR |
NR |
NR |
NR |
NR |
NR |
14 |
Punjab National Bank |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
15 |
Punjab & Sind Bank |
20 |
12 |
52 |
66 |
150 |
45 |
8 |
28 |
5 |
16 |
Syndicate Bank |
NR |
NR |
NR |
NR |
NR |
NR |
NR |
NR |
NR |
17 |
UCO Bank |
83 |
29 |
196 |
242 |
550 |
43 |
5 |
7 |
9 |
18 |
Union Bank of India |
59 |
29 |
172 |
259 |
519 |
9 |
10 |
9 |
6 |
19 |
United Bank of India |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
20 |
Vijaya Bank |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
NIL |
Total |
619 |
297 |
1237 |
2099 |
4252 |
142 |
54 |
74 |
55 |
IBPS PO 2018 की पूरी भर्ती प्रक्रिया को तीन चरणों में विभाजित किया गया है:
- प्रारंभिक परीक्षा (इसे IBPS PO प्रीलिम्स के नाम से भी जाना जाता है)
- मुख्य परीक्षा (इसे IBPS PO मेन्स के नाम से भी जाना जाता है)
- इंटरव्यू
आप नीचे दिए गए लिंक की सहायता से भी IBPS PO प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं:
IBPS, इस परीक्षा के लिए कोई भी सिलेबस प्रदान नहीं करता है। हालांकि, पिछले वर्ष के प्रश्न-पत्रों के विश्लेषण के आधार पर, हमने IBPS PO प्रीलिम्स, मेन्स और इंटरव्यू के लिए विस्तृत विषय-वार सिलेबस को तैयार किया हैं। आप नीचे दिए गए लिंक की सहायता से IBPS PO 2018 के नवीनतम सिलेबस तक पहुंच सकते हैं
Topic-wise IBPS PO Syllabus 2018
IBPS CRP PO/ MT-VIII या IBPS CWE PO/ MT – VIII के लिए आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे सभी योग्यता मानदंडों को पूरा करते हैं।
आयु सीमा (दिनांक 01.08.2018 पर):
• न्यूनतम: 20 वर्ष
• अधिकतम: 30 वर्ष
उम्मीदवार का जन्म 02.08.1988 और 01.08.1998 (दोनों तिथियां भी सम्मिलित हैं) के मध्य होना चाहिए।
आयु सीमा में छूट
श्रेणी |
आयु में छूट |
अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति |
5 वर्ष |
अन्य पिछड़ी जातियां (Non-Creamy Layer) |
3 वर्ष |
व्यक्ति, जो “The Rights of Persons with Disabilities Act, 2016” के तहत बताई गयी बेंचमार्क विकलांगता से पीड़ित हो |
10 वर्ष |
एक पूर्व सैनिक, आपातकालीन कमीशन अधिकारी (ECOs) / शॉर्ट सर्विस कमीशन अधिकारी (SSCOs) के लिए, जिसने कम से कम 5 वर्ष की सैन्य सेवा प्रदान की हो और प्रदत्त काम के पूरा होने पर उन्हें मुक्त कर दिया गया हो (वे जिनका काम आवेदन की प्राप्ति की अंतिम तिथि से एक वर्ष के भीतर पूरा किया जाना हो). इसमें दुर्व्यवहार या अक्षमता या शारीरिक अक्षमता या अवैध अक्षमता के कारण बर्खास्तगी या निर्वहन के माध्यम से सैन्य सेवा या अमान्यता इत्यादि वाले उम्मीदवार सम्मिलित नहीं हैं. |
5 वर्ष |
01.01.1980 से 31.12.1989 के दौरान जम्मू और कश्मीर राज्य में स्थायी रूप से रहने वाला क्यक्ति |
5 वर्ष |
1984 के दंगों में प्रभावित व्यक्ति |
5 वर्ष |
नोट:
(i) एस०सी० / एस०टी० / ओ०बी०सी० उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट संचयी आधार पर केवल शेष श्रेणियों में से किसी एक में ही प्रदान की जाएगी, जिसके लिए उपरोक्त बिंदु संख्या-II (3) से II (6) में वर्णित आयु में छूट की अनुमति है।
(ii) निर्दिष्ट अधिकतम आयु सीमा सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों पर भी लागू होती है।
(iii) आयु छूट की मांग करने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के समय, IBPS / अन्य भाग लेने वाले संगठनों द्वारा भर्ती प्रक्रिया के बाद के चरण में आवश्यक फोटोकॉपी और इसके साथ मूलप्रति / आवश्यक प्रमाणपत्रों को जमा कराना होगा।
(iv) पूर्व सैनिकों के मामले में जो एक बार नागरिक पक्ष पर सरकार में शामिल हो चुके हैं और अपने पुन: रोजगार के बाद पूर्व सैनिकों को दिए जाने वाले लाभों का वहन कर चुके हैं, या सरकार में फिर से रोजगार के उद्देश्य हेतु उनके भूतपूर्व सैनिक होने की स्थिति समाप्त हो गई हैं, तो इस स्थिति में, अधिकारियों के कैडर में ऐसे भूतपूर्व सैनिकों के लिए कोई आरक्षण नहीं है।
शैक्षणिक योग्यता (दिनांक 04.09.2018 पर):
भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातकोत्तर या स्नातक की डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई भी समकक्ष योग्यता।
उम्मीदवार के पास वैध मार्क-शीट / डिग्री प्रमाण पत्र होना चाहिए कि वह उस दिन स्नातक है क्योंकि जब वह पंजीकरण करता है तो ऑनलाइन पंजीकरण करते समय उसे स्नातक स्तर पर प्राप्त अंकों का प्रतिशत इंगित करना होता है।
नोट:
(1) उल्लेखित सभी शैक्षिक योग्यताएं सरकार द्वारा अनुमोदित नियामक निकाय/ भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय / संस्थान / बोर्ड से संलग्न होनी चाहिए और इसका अंतिम परिणाम 04.09.2018 को या उससे पहले घोषित किया जाना चाहिए।
04.09.2018 को या उससे पहले परिणाम घोषित होने पर, उम्मीदवार को बोर्ड / विश्वविद्यालय द्वारा उचित दस्तावेजो को इंटरव्यू के समय जमा करना होगा। योग्यता परीक्षा उत्तीर्ण करने की तारीख विश्वविद्यालय / संस्थान द्वारा जारी किए गए अस्थायी प्रमाणपत्र या मार्क शीट पर प्रदर्शित होने वाली तारीख होगी। यदि किसी विशेष परीक्षा का परिणाम विश्वविद्यालय / संस्थान की वेबसाइट पर पोस्ट किया गया हैं और इससे सम्बंधित वेब आधारित प्रमाण पत्र जारी किया जाता है तो मूल रूप से जारी उचित दस्तावेज / प्रमाण पत्र, जिसे विश्वविद्यालय / संस्थान के उपयुक्त प्राधिकारी द्वारा हस्ताक्षरित व सत्यापित किया गया हो और उसमें सही तरीके से उल्लेखित तिथि संकेतित होनी चाहिए, को सत्यापन और आगे की प्रक्रिया के लिए उचित माना जाएगा।
(2) उम्मीदवारों को स्नातक परीक्षा के प्राप्तांकों की दशमलव के दो स्थानों तक गणना करके ऑनलाइन आवेदन पत्र पर इंगित करना चाहिए. यदि मार्क-शीट में CGPA/ OGPA को दर्शाया गया हैं, तो उसे ठीक उसके समक्ष प्रतिशत अंकों में बदल कर ऑनलाइन आवेदन पत्र पर इंगित करना चाहिए. यदि आप इंटरव्यू के लिए बुलाये जाते हैं तो आपको सटीक अथॉरिटी से एक सर्टिफिकेट उपलब्ध कराना होगा जिसमें यह दर्शाया गया हो कि गणना करके दर्ज कराये गए प्रतिशत अंक विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार ही इंगित किये गए हैं.
(3) प्रतिशत अंकों की गणना: उम्मीदवार के प्रत्येक सेमेस्टर के प्रत्येक विषयों में कुल प्राप्तांकों व सभी सेमेस्टरों/ सत्रों में कुल अधिकतम अंकों (सभी विषयों के अधिकतम अंक- वैकल्पिक/ प्रमाणिक/ अतिरिक्त वैकल्पिक विषयों को छोड़कर; यदि कोई हो तो) के विभाजन को 100 से गुणा करके, प्रतिशत अंकों की गणना की जाती हैं. यह उन विश्वविद्यालयों के लिए भी लागू होगा- जहाँ कक्षा/ ग्रेड में उत्तीर्णता को केवल प्रमाण (Honours) के रूप में निश्चित किया जाता हैं.
इसमें प्रतिशत अंकों में छोटे अंश को नजरअंदाज कर दिया जाएगा यानि 59.99% को 60% से कम माना जाएगा और 54.99% को 55% से कम माना जाएगा।
योग्य उम्मीदवार पंजीकरण के समय प्री-परीक्षा प्रशिक्षण का चयन कर सकते हैं। सभी योग्य उम्मीदवार जो प्री-परीक्षा प्रशिक्षण का चयन करना चाहते हैं, को ऑनलाइन आवेदन में प्रासंगिक कॉलम भरना चाहिए।
प्री-परीक्षा प्रशिक्षण नोडल बैंक / भाग लेने वाले संगठनों द्वारा अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजातियों / अल्पसंख्यक समुदायों के कुछ निश्चित उम्मीदवारों के लिए सीमित केंद्रों पर आयोजित किया जा सकता है जिसमें अगरतला, आगरा, अहमदाबाद, इलाहाबाद, अमृतसर, औरंगाबाद, बालासोर, बेहरामपुर (गंजम), बेंगलुरू, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयंबटूर, देहरादून, धनबाद, गोरखपुर, गुलबर्गा, गुवाहाटी, हुबली, हैदराबाद, इंदौर, जबलपुर, जयपुर , जम्मू, जोधपुर, कानपुर, करनाल, कवारट्टी, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, लुधियाना, मदुरै, मैंगलोर, मुंबई, मुजफ्फरपुर, मैसूर, नागपुर, नई दिल्ली, पणजी (गोवा), पटियाला, पटना, पोर्ट ब्लेयर, पुडुचेरी, पुणे, रायपुर, राजकोट, रांची, रोहतक, संबलपुर, शिमला, शिलांग, सिलीगुड़ी, तिरुचिरापल्ली, तिरुवनंतपुरम, तिरुपति, वडोदरा, वाराणसी, विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम सम्मिलित हैं।
प्री-परीक्षा प्रशिक्षण में मात्र उपस्तिथ होने से कोई भी उम्मीदवार किसी भी भाग लेने वाले संगठनों में उल्लेखित किसी भी प्रकार के अधिग्रहण का अधिकार नहीं रखता है।
(i) IBPS PO भर्ती परीक्षा, भारत के कई केंद्रों में अलग –अलग स्थानों पर ऑनलाइन आयोजित की जाएगी।
(ii) परीक्षा के लिए केंद्र में बदलाव के लिए कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।
(iii) हालांकि, IBPS, किसी भी परीक्षा केंद्र को रद्द करने का अधिकार सुरक्षित रखता है या अपनी जिम्मेदारी, प्रशासनिक व्यवहार्यता इत्यादि के आधार पर अपने विवेकाधिकार पर कुछ अन्य केंद्रों को जोड़ सकता है।
(iv) IBPS उम्मीदवार द्वारा चुने गए केंद्र के अलावा, किसी भी केंद्र को आवंटित करने का अधिकार सुरक्षित रखता है।
(v) अभ्यर्थी, परीक्षा केंद्र पर अपने जोखिम और व्यय पर परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे और IBPS किसी भी प्रकृति की चोट या हानि आदि के लिए ज़िम्मेदार नहीं होगा।
(vi) परीक्षा कक्ष में किसी भी अशांत व्यवहार / दुर्व्यवहार के परिणामस्वरूप इस परीक्षा से आपकी उम्मीदवारी को रद्द किया जा सकता है या IBPS द्वारा आयोजित भविष्य की परीक्षाओं में भी अयोग्य घोषित किया जा सकता हैं.
(viii) ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा और ऑनलाइन मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की टेंटिवेटिव सूची को नीचे दिया गया है।
IBPS PO की मूल वेतन संरचना हैं- 23700 - (980 x 7) - 30560 - (1145 x 2) - 32850 - (1310 x 7) – 42020. अत: 1 जनवरी 2016 से बैंक PO का मूल वेतन रु० 23,700 होगा. मूल वेतन सार्वजानिक क्षेत्र के बैंकों से कम या अधिक हो सकता हैं. मूल वेतन के अलावा, IBPS PO को महंगाई भत्ता, विशेष भत्ता, गृह किराया भत्ता और नगर क्षतिपूर्ति भत्ता भी मिलता हैं.
IBPS प्रोबेशनरी ऑफिसर को कुछ अतिरिक्त सुविधाएँ जैसे कि किराए पर आवास, यात्रा भत्ता, समाचार पत्र प्रतिपूर्ति व चिकित्सकीय सहायता भी मिलती हैं। IBPS बैंक पीओ अधिकारी को नई पेंशन योजना के तहत भी लाभ मिल सकते हैं।
योग्य उम्मीदवार 14.08.2018 से 04.09.2018 तक IBPS PO के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवेदन का कोई अन्य तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर जाना होगा और पंजीकरण फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा। इसके अलावा, अभ्यर्थियों को निम्नलिखित अवयवों को भी अपलोड करना होगा-
- फोटोग्राफ
- हस्ताक्षर
- दायें अंगूठे की छाप
- हस्तलिखित घोषणा
IBPS PO 2018 ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने में चरणबद्ध प्रक्रिया के प्रत्येक पद को IBPS PO 2018 अधिसूचना पीडीएफ में उपलब्ध कराया गया है।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पूर्व-आवश्यकताएं
ऑनलाइन आवेदन करने से पहले, उम्मीदवारों के पास फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, बाएं अंगूठे की छाप और एक हस्तलिखित घोषणा की स्कैन प्रतियां अवश्य होनी चाहिए। अभ्यर्थियों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि यदि वे IBPS PO 2018 हेतु ऑनलाइन आवेदन करते समय गलतियां करते हैं तो उनकी उम्मीदवारी को पूरी भर्ती प्रक्रिया के दौरान कभी भी रद्द किया जा सकता है।
IBPS PO 2018 के लिए आवेदन शुल्क निम्न है-
• अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए: रु० 100 / -
• अन्य सभी के लिए- रु० 600 / -
IBPS PO 2018 प्रीलीम्स का परिणाम अक्टूबर / नवंबर 2018 के महीने में घोषित किया जाएगा, जबकि IBPS PO 2018 मेन्स का परिणाम नवंबर 2018 के महीने में घोषित किया जाएगा। इंटरव्यू जनवरी / फरवरी 2019 के महीने में आयोजित किया जाएगा और अस्थायी आवंटन अप्रैल 2019 के महीने में किया जाएगा।
प्रत्येक उम्मीदवार को ऑनलाइन मेन्स परीक्षा के प्रत्येक टेस्ट में न्यूनतम अंकों को हांसिल करना होगा और कुल न्यूनतम अंकों को भी इंटरव्यू में शॉर्टलिस्टिंग के उपयुक्त माना जायेगा. उपलब्ध रिक्तियों के आधार पर, कट-ऑफ का निर्धारण किया जायेगा और उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जायेगा. इंटरव्यू की प्रक्रिया का समापन होने से पहले, ऑनलाइन मेन्स परीक्षा के अंकों को शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के साथ साझा नहीं किया जायेगा.
उम्मीदवारों को ध्यान रखना चाहिए कि-
• विभिन्न सत्रों (यदि आयोजित किया गये तो) में प्रत्येक उम्मीदवार द्वारा प्राप्त किए गए सही स्कोर, इक्विटी-प्रतिशत विधि के उपयोग से सामान्यीकृत किए जाएंगे।
• गणना के उद्देश्य से दो दशमलव अंक तक स्कोर तय किए जाएंगे.
Jagranjosh.com ने IBPS PO 2018 की तैयारी के लिए कई संसाधन उपलब्ध कराए हैं। IBPS CRP PO/ MT – VIII की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण लेखों के लिंक नीचे दिए गए हैं-
Video (Hindi): How to read word power made easy in less time
English Vocabulary for Bank Exams: 50 most important words
7 Effective Ways to Improve Calculation Speed in Bank Exams
Why you should read 'The Hindu' while preparing for Bank Exams
IBPS PO 2018: 100-day study plan to crack the exam
IBPS PO मॉक टेस्ट्स और ऑनलाइन टेस्ट सीरीज
Jagranjosh.com ने बैंक परीक्षा तैयारी के लिए कई ऑनलाइन मॉक टेस्ट्स प्रदान किए हैं। सभी परीक्षण निःशुल्क हैं। उनमें से कुछ पुराने हैं लेकिन वे तैयारी के लिए अभी भी सहायक हैं। आप नीचे दिए गए लिंक की सहायता से इन ऑनलाइन परीक्षणों तक पहुंच सकते हैं.
Online Mock Test for IBPS PO 2018 Preparation