ICMR NIE Recruitment 2023: आईसीएमआर - नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी (NIE), चेन्नई ने रोजगार समाचार (अक्टूबर 28-नवंबर 03) 2023 में तकनीकी सहायक और अन्य पदों के लिए अधिसूचना जारी की है। भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 47 पद भरे जाने हैं। जो 33 तकनीकी सहायक के लिए और 14 प्रयोगशाला परिचर के लिए हैं। अभ्यर्थी 8 नवंबर, 2023 तक ICMR NIE भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इन पदों पर चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। सामान्य लिखित परीक्षा आईसीएमआर एनआईई, चेन्नई, आईसीएमआर-एनआईआरटी, चेटपेट, चेन्नई और आईसीएमआर-वीसीआरसी, पुडुचेरी में उपलब्ध सामान्य रिक्तियों के लिए आयोजित की जाएगी। अभ्यर्थी यहां पात्रता, चयन विधि, आवेदन प्रक्रिया और अन्य सहित भर्ती अभियान से संबंधित विवरण देख सकते हैं।
ICMR NIE Recruitment 2023 Notification PDF: अधिसूचना डाउनलोड लिंक
इस लिंक से डाउनलोड करें | |
इस लिंक पर क्लिक करें |
ICMR NIE भर्ती 2023: महत्वपूर्ण तिथियां
उम्मीदवार ICMR NIE भर्ती 2023 के बारे में महत्वपूर्ण तिथियां यहां देखें:
- ऑनलाइन परीक्षा जमा करने की अंतिम तिथि- 8 नवंबर, 2023
ICMR NIE Recruitment 2023: रिक्त पदों की संख्या
- टेक्निकल असिस्टेंट- 33
- लेबोरेटरी अटेंडेंट-14
ICMR NIE 2023: शैक्षिक योग्यता
अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्व विद्यालय से ग्रेजुएट या आईटीआई/डिप्लोमा होना चाहिए।
ICMR NIE Recruitment 2023: आयु-सीमा
आईसीएमआर एनआईई 2023 द्वारा निर्धारित आयु-सीमा नीचे उल्लिखित है।
- तकनीकी सहायक: 30 वर्ष
- प्रयोगशाला परिचारक: 25 वर्ष
ICMR NIE Recruitment 2023: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर आईसीएमआर एनआईई भर्ती 2023 के लिए किया जाएगा। चरण-वार आईसीएमआर एनआईई चयन प्रक्रिया 2023 यहां देखें:
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
ICMR NIE Recruitment 2023: आवेदन कैसे करें?
आप नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन कर ICMR NIE भर्ती 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट-www.nie.gov.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर आईसीएमआर एनआईई टीए भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: इसके बाद आवश्यक विवरण को आवेदन फॉर्म में दर्ज करें।
चरण 4: उसके बाद आवेदन पत्र में सभी जानकारी चेक करें और जमा करें।
चरण 5: अब सभी आवश्यक दस्तावेज पीडीएफ फाइल में अपलोड करें।
चरण 6: ऐसा करने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट अपने पास रखें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation