IPR Admit Card 2023: भारत सरकार के परमाणु ऊर्जा विभाग के तहत इंस्टीट्यूट ऑफ प्लाज़्मा रिसर्च (IPR) ने वैज्ञानिक सहायक भर्ती परीक्षा (IPR Scientific Assistant Recruitment) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे आधिकारिक वेबसाइट ipr.res.in पर जाकर आईपीआर एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार ध्यान दें प्रवेश डाउनलोड करने का लिंक साइट पर एक्टिव कर दिया गया है।
उम्मीदवार जो वैज्ञानिक सहायक भर्ती लिखित परीक्षा 2023 में उपस्थित होने जा रहे हैं, उन्हें अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड प्रदान करके परीक्षा हॉल में प्रवेश करने के लिए आईपीआर वैज्ञानिक सहायक बी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड करना होगा।
IPR Scientific Assistant Admit Card 2023 Link
साइंटिफिक असिस्टेंट भर्ती परीक्षा के लिए हॉल टिकट को आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से आसानी से आईपीआर वैज्ञानिक सहायक एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
| IPR Scientific Assistant B Admit Card 2023 PDF |
IPR Admit Card Download कैसे करें ?
- पहले इंस्टिट्यूट ऑफ़ प्लाज्मा रिसर्च (IPR) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध“आईपीआर साइंटिफिक असिस्टेंट एडमिट कार्ड 2023” लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें
- IPR Scientific Assistant Exam Admit Card 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें और लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट लें।
एक बार डाउनलोड करने के बाद,आईपीआर वैज्ञानिक सहायक लिखित परीक्षा एडमिट कार्ड 2023 पर उल्लिखित सभी विवरणों जैसे कि आपका नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और परीक्षा केंद्र को क्रॉस-चेक करें।
IPR Scientific Assistant Exam Date 2023: इस दिन होगी लिखित परीक्षा
इंस्टीट्यूट फॉर प्लाज़्मा रिसर्च (IPR) ने वैज्ञानिक सहायक के पद के लिए लिखित परीक्षा की तिथि 30 अप्रैल 2023 निर्धारित की है। यह परीक्षा चयन प्रक्रिया का एक अनिवार्य हिस्सा है। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने सफलतापूर्वक अपने आवेदन पत्र जमा किए हैं और पात्रता मानदंड को पूरा करते हैं, परीक्षा में उपस्थित होने के पात्र होंगे। आईपीआर में वैज्ञानिक सहायक बी के पद के लिए केवल पात्र और योग्य उम्मीदवारों के चयन को सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा आयोजित की जाती है। बता दें कि आईपीआर इस भर्ती (IPR Scientific Assistant Recruitment) के जरिए कुल 51 रिक्त पदों को भरेगा।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation