इरकॉन भर्ती 2020: इरकॉन इंटरनेशनल लिमिटेड (IRCON) ने अनुबंध के आधार पर वर्क्स इंजीनियर, जियोलॉजिस्ट, सीनियर वर्क्स इंजीनियर, साइट सुपरवाइजर और सीनियर साइट सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. इच्छुक अभ्यर्थी 21 जनवरी 2020 तक या उससे पहले आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं.
अधिसूचना विवरण:
विज्ञापन संख्या: C15/2019
महत्वपूर्ण तिथियां:
ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि - 21 जनवरी 2020
इरकॉन रिक्ति विवरण:
- वर्क्स इंजीनियर/सिविल - 48 पद
- जियोलॉजिस्ट - 4 पद
- वर्क्स इंजीनियर /सिविल - 19 पद
- साइट सुपरवाइजर/सिविल - 1 पद
- साइट सुपरवाइजर/सिविल - 21 पद
- वर्क्स इंजीनियर/इलेक्ट्रिकल - 1 पद
- साइट सुपरवाइजर/इलेक्ट्रिकल - 2 पद
- साइट सुपरवाइजर/ इलेक्ट्रिकल - 4 पद
इंजीनियर और अन्य पदों के लिए पात्रता मानदंड:
शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता और अनुभव:
वर्क्स इंजीनियर/सिविल - एआईसीटीई/यूजीसी द्वारा अनुमोदित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कम से कम 60% अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में फुल टाइम ग्रेजुएट डिग्री. सिविल कंस्ट्रक्शन वर्क्स में न्यूनतम एक वर्ष का अनुभव.
जियोलॉजिस्ट - एआईसीटीई/यूजीसी द्वारा अनुमोदित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कम से कम 60% अंकों के साथ जियोलॉजी/इंजीनियरिंग में फुल टाइम एमएससी /एमटेक की डिग्री.
वर्क्स इंजीनियर /सिविल - एआईसीटीई/यूजीसी द्वारा अनुमोदित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से कम से कम 60% अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में फुल टाइम ग्रेजुएट डिग्री. सिविल वर्क्स में कम से कम एक वर्ष का अनुभव और सिविल कंस्ट्रक्शन वर्क्स में न्यूनतम तीन साल का अनुभव.
अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें.
आयु सीमा:
वर्क्स इंजीनियर, साइट सुपरवाइजर, जियोलॉजिस्ट - 30 साल
अन्य - 35 साल
इरकॉन इंजीनियर और अन्य पदों के लिए चयन प्रक्रिया:
चयन लिखित परीक्षा/साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें-
ऑफिशियल नोटिफिकेशन | क्लिक करें |
ऑफिशियल वेबसाइट | क्लिक करें |
अन्य सरकारी नौकरियां-
सेल भर्ती 2020: 104 असिस्टेंट मैनेजर, ऑपरेटर व अन्य पदों के लिए करें आवेदन
इरकॉन जॉब्स 2020 के लिए आवेदन कैसे करें:
इच्छुक तथा पात्र उम्मीदवार 21 जनवरी 2020 तक या उससे पहले इरकॉन की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation