KVS & NVS 2025 Last Date: आज समाप्त होगी टीचिंग और नॉन-टीचिंग के 14967 रिक्त पदों की भर्ती, Apply करें

Last Updated: Dec 4, 2025, 16:23 IST

KVS & NVS 2025 Last Date : आय यानी 4 दिसंबर, 2025 को KVS और NVS के 14967 रिक्त पदों पर भर्ती समाप्त होने जा रही है। यदि आपने अभी तक अपना आवेदन पूरा नहीं किया है, तो अंतिम समय में आने वाली समस्याओं से बचने के लिए लेख में दिए सिंपल स्टेप के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। 

KVS & NVS 2025 Last Date Today
KVS & NVS 2025 Last Date Today

KVS & NVS Recruitment 2025: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की ओर से KVS और NVS (टीचर और नॉन-टीचिंग) पदों पर मांगे गए आवेदन की प्रक्रिया आज समाप्त होने जा रही है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 14967 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसमें केंद्रीय विद्यालय संगठन के 9126 पद और नवोदय विद्यालय समिति के 5841 पद शामिल हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि संबंधित भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 नवंबर, 2025 से मांगे गए थे। जिसकी अब अंतिम तिथि आज यानी 4 दिसंबर, 2025 को समाप्त होने जा रही है। 

KVS & NVS Recruitment 2025 last date: महत्वपूर्ण विवरण 

सीबीएसई की ओर से KVS और NVS पदों के जरिए पीजीटी, टीजीटी, पीआरटी, लाइब्रेरियन सहित पदों को भरा जाएगा। इसके लिए चयन प्रक्रिया कंप्यूटर आधारित परीक्षा के आधार पर पूरी की जाएगी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए नीचे टेबल में दिया विवरण देख सकते हैं:

भर्ती बोर्ड 

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) 

रिक्त पद 

KVS और NVS

पदों की संख्या 

14967

रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 

14 नवंबर से 4 दिसंबर, 2025 (11.59 बजे)

ऑफिशियल वेबसाइट 

  • cbse.gov.in

  • kvsangthan.nic.in

  • navodaya.gov.in

KVS & NVS Recruitment 2025 Link: आवेदन लिंक 

KVS और NVS रिक्त पदों के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए डायरेक्ट लिंक के जरिए अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं:

KVS & NVS भर्ती 2025

आवेदन लिंक

KVS & NVS Recruitment 2025 Fees: आवेदन शुल्क 

जो उम्मीदवार KVS और NVS भर्ती के लिए पात्रता मानदंड पूरा करते हैं, उन्हें एप्लिकेशन फॉर्म भरने के साथ - साथ आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा। जिसका बाद ही आवेदन स्वीकार्य माना जाएगा। आवेदन शुल्क सहित विवरण देखने के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल देख सकते हैं:

पद का नाम 

आवेदन शुल्क

प्रिंसिपल, वाइस प्रिंसिपल, असिस्टेंट कमिश्नर

2800 रुपये

पीजीटी, टीजीटी, पीआरटी, लाइब्रेरियन, असिस्टेंट इंजीनियर, फाइनेंस ऑफिसर, एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर, एएसओ, जूनियर ट्रांस्लेटर 

2000 रुपये

सीनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, जूनियर  सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट, स्टेनोग्राफर ग्रेड 1 और 2, लैब अटेंडेंट, मल्टी टास्किंग स्टाफ 

1700 रुपये 

KVS & NVS Recruitment 2025 Apply: ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया जानें

संबंधित भर्ती के लिए आवेदन आज समाप्त होने जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन पूरा नहीं किया है, वे नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए पूरा कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in, kvsangathan.nic.in, navodaya.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, KVS & NVS Recruitment 2025 लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के लिए मोबाइल नंबर, बेसिक डिटेल सबमिट करें। 

स्टेप 4 अब अपनी पर्सनल डिटेल दर्ज करें। 

स्टेप 5 मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 

स्टेप 6 एप्लिकेशन फीस भरे और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Check: RRB NTPC 12th Level Apply Online 2025

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Dec 4, 2025, 16:11 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News