MP SET Answer Key 2024 OUT: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (MP SET) 2024 के लिए आधिकारिक तौर पर अनंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in से उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। अगर किसी भी अभ्यर्थी को ऑब्जेक्शन है तो वह 29 दिसंबर तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते है। मध्य प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर के पद के लिए उम्मीदवारों की पात्रता निर्धारित करने के लिए एमपी सेट 2024 15 दिसंबर को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित किया गया था।
Madhya Pradesh SET Answer Key 2024 Download Link
आयोग द्वारा आयोजित 12 विषयों के सभी चार सेट A, B, C और D की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर एमपी सेट आंसर की 2024 पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। एमपी सेट परीक्षा 15 दिसंबर 2024 को एक सत्र में 12 संभागीय एवं जिला मुख्यालयों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, सागर, शहडोल, नर्मदापुरम, उज्जैन, सतना, खरगोन एवं रतलाम के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के लिए आयोग द्वारा कुल 17 संभागीय पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे।
| MP SET Answer Key PDF Link |
MP SET 2024 Answer Key Objection Submission
जिन उम्मीदवारों को अनंतिम उत्तर कुंजी में दिए गए उत्तरों में विसंगतियां या आपत्तियां हैं, वे आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से अपनी चुनौतियां प्रस्तुत कर सकते हैं। आपत्ति विंडो 29 दिसंबर 2024 तक खुली रहेगी। उठाई गई प्रत्येक आपत्ति के लिए एक मामूली शुल्क की आवश्यकता होती है, और विचार के लिए सहायक दस्तावेज संलग्न करने होंगे। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी, और परिणाम उसी के अनुसार तैयार किए जाएंगे।
MP SET Answer Key 2024 Download Kaise Kare?
MP SET उत्तर कुंजी 2024 डाउनलोड करने के चरण यहां प्राप्त करें।
- MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट www.mppsc.nic.in पर जाएँ।
- होमपेज पर "उत्तर कुंजी" अनुभाग पर जाएँ।
- "MP SET 2024 उत्तर कुंजी" शीर्षक वाले लिंक पर क्लिक करें।
- जिस विषय के लिए आपने परीक्षा दी थी, उसका चयन करें।
- पीडीएफ डाउनलोड करें और अपने उत्तरों को सत्यापित करें।
MP SET Qualifying Marks (300 अंक में से)
मध्य प्रदेश राज्य पात्रता परीक्षा (एमपी सेट) ने न्यूनतम योग्यता अंक निर्धारित किए हैं जिन्हें उम्मीदवारों को पात्र माने जाने के लिए प्राप्त करना होगा:
| श्रेणी | योग्यता प्रतिशत | न्यूनतम अंक |
|---|
| जनरल | 40% | 120 |
| एससी/एसटी | 35% | 105 |
| ओबीसी (एनसीएल) | 35% | 105 |
| पीडब्ल्यूडी | 35% | 105 |
यह परीक्षा 36 विषयों के लिए आयोजित की जाती है। MP SET परीक्षा में दो पेपर होते हैं। पहला पेपर 1 घंटे का होता है, जिसमें उम्मीदवारों को 100 प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं। जबकि दूसरा पेपर 2 घंटे का होगा, जिसमें उम्मीदवारों को 200 प्रश्नों के उत्तर देने होंगे।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation