IAS की आयु सीमा में नहीं होगा बदलाव
NITI Aayog ने स्ट्रैटेजी फॉर न्यू इंडिया @ 75नामक एक रिपोर्ट तैयार की थी। नवंबर 2018 में भारत सरकार को यह रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी। इस रिपोर्ट में भारत को बेहतर बनाने के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं। इस रिपोर्ट में एक खंड ऐसा भी है जो सिविल सेवा में सुधार को समर्पित है।
NITI Aayog ने स्ट्रैटेजी फॉर न्यू इंडिया @ 75 नामक एक रिपोर्ट तैयार की थी। नवंबर 2018 में भारत सरकार को यह रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी। इस रिपोर्ट में भारत को बेहतर बनाने के लिए दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं। इस रिपोर्ट में एक खंड ऐसा भी है जो सिविल सेवा में सुधार को समर्पित है।रिपोर्ट में उल्लिखित सुधारों का उद्देश्य “न्यू इंडिया 2022 के लिए निश्चित किए गए विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सार्वजनिक सेवाओं के अधिक प्रभावी और कुशल वितरण को सुनिश्चित करने के लिए सिविल सेवा की भर्ती, प्रशिक्षण और प्रदर्शन के मूल्यांकन की सुधार प्रणाली को लागू करना है।“
भारत में सिविल सेवा कैडर के वर्तमान परिदृश्य को प्रस्तुत करते हुए, रिपोर्ट ने सिविल सेवा की भर्ती और सुधारों के बारे में दूसरे प्रशासनिक सुधार आयोग की सिफारिशों को लागू करने की बात दोहराई है। रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख है कि “सिविल सेवाओं में सुधार एक सतत प्रक्रिया है और वर्तमान सरकार द्वारा हाल के वर्षों में इस क्षेत्र में कई पहल की गई हैं। इनमें मल्टी-स्टेकहोल्डर फीडबैक (MSF) प्रदर्शन मूल्यांकन, निचले स्तर के पदों के लिए साक्षात्कार हटाने, मूल्यांकन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया की शुरूआत और कर्मचारियों द्वारा विभिन्न रिटर्न दाखिल करने, ई-ऑफिस के कार्यान्वयन और प्रशिक्षण और योग्यता आधारित पोस्टिंग को मजबूत करना शामिल है।”
Eligibility Criteria for Civil Services IAS
रिपोर्ट में मौजूदा सिविल सेवाओं की संख्या को कम करने और नए भर्ती किए गए सभी अधिकारियों को एक टैलेंट पूल में रखने और उन्हें उनकी क्षमता और कौशल के अनुसार पद देने की सिफारिश की गई है। रिपोर्ट में सिविल सेवाओं में लैटरल एंट्री को बढ़ाने की भी सिफारिश की गई है।
सबसे महत्वपूर्ण सिफारिश जो भारत में सिविल सेवा में भर्ती को प्रभावित कर सकती थी, वह थी “2022-23 तक सिविल सेवाओं में भर्ती के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा को चरणबद्ध तरीके से 27 वर्ष तक कर दिया जाना चाहिए।" यह सिफारिश IAS उम्मीदवारों के बीच घबराहट पैदा कर सकता था क्योंकि इस सिफारिश के कारण सभी अनुभवी उम्मीदवार 2019 की सिविल सेवा परीक्षा में शामिल होते और प्रतियोगिता के स्तर को और बढ़ा देते। पर अब ऐसा नहीं होने जा रहा है क्योंकि सरकार ने इस सिफारिश को ख़ारिज कर दिया है।
इस सिफारिश को मान लेने का अर्थ होता कि अयोग चरणबद्ध तरीके से वर्ष 2022-23 तक सामान्य श्रेणी के लिए 32 वर्ष की वर्तमान आयु को घटाकर 27 वर्ष कर देता। रिपोर्ट के अनुसार आयु सीमा में यह कमी चरणबद्ध तरीके से की जाती। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में यह परिवर्तन इस प्रकार भी किया जा सकता था:
| वर्ष | ऊपरी आयु सीमा (सामान्य श्रेणी के लिए) |
| 2019 | 31 वर्ष |
| 2020 | 30 वर्ष |
| 2021 | 29 वर्ष |
| 2022 | 28 वर्ष |
| 2023 | 27 वर्ष |
ये सिफारिशें भारत सरकार को भेजी गई थी लेकिन इसे सरकार द्वारा स्वीकार नहीं किया गया।
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.