NTA Ignou Jr Assistant Exam Date 2023: इग्नू ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इग्नू जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट (JAT) 2023 टाइपिंग टेस्ट की तारीख जारी कर दी है। लिखित परीक्षा के बाद, इग्नू अब चयनित उम्मीदवारों के लिए टाइपिंग टेस्ट आयोजित करने जा रहा है। इग्नू जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट (JAT) 2023 टाइपिंग टेस्ट 18 और 19 सितंबर 2023 को आयोजित किया जाएगा। टाइपिंग टेस्ट के लिए शहर/केंद्र के बारे में जानकारी जल्द ही प्रदान की जाएगी।
NTA Ignou Jr Assistant Exam Date 2023:
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट recruitment.nta.nic.in पर इग्नू भर्ती 2023 के लिए आधिकारिक अधिसूचना प्रकाशित की थी। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने इग्नू भर्ती 2023 के लिए पात्र उम्मीदवारों से 20 अप्रैल 2023 तक ऑनलाइन आवेदन स्वीकार आमंत्रित किये थे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से, जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट (जेएटी) की रिक्तियों को भरा जाना है।
NTA Ignou Jr Assistant 2023: ओवरव्यू
उम्मीदवारों ने 22 मार्च 2023 से जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट (जेएटी) पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था और जो लिखित परीक्षा में सफल हुए थे वे नीचे टेबल में भर्ती से जुड़ी पूरी डिटेल्स चेक कर सकते हैंI
आर्गेनाइजेशन | इग्नू |
परीक्षा आयोजित करने वाले निकाय का नाम | नेशनल टेस्टिंग एजेंसी |
परीक्षा का नाम | जूनियर असिस्टेंट |
पदों की संख्या | 200 |
जूनियर असिस्टेंट कम टाइपिस्ट की तारीखें | 18 और 19 सितम्बर 2023 |
NTA Ignou Jr Assistant 2023: चयन प्रक्रिया
इग्नू भर्ती 2023 में निम्नलिखित चरण हैं-
लिखित परीक्षा
कौशल परीक्षण/प्रकार परीक्षण
दस्तावेज़ सत्यापन
चिकित्सा परीक्षण।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation