Indian Railway Sarkari Naukri 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा RRB भर्ती 2025 के तहत 1036 पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 16 फरवरी 2025 कर दी है। पहले यह तिथि 6 फरवरी 2025 तय की गई थी। अब इच्छुक उम्मीदवार नई संशोधित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि उम्मीदवारों को 18 फरवरी तक शुल्क का भुगतान करने और 28 फरवरी, 2025 तक अपने आवेदन को संशोधित करने की अनुमति होगी।
Railway Government Jobs 2025: रेलवे टीचर भर्ती हाइलाइट
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने RRB मिनिस्टीरियल और आइसोलेटेड कैटेगरी भर्ती 2025 के तहत PGT, TGT, PRT, संगीत शिक्षक, महिला जूनियर स्कूल शिक्षक, प्राथमिक विद्यालयों के लिए महिला सहायक शिक्षक, लैब सहायक, लाइब्रेरियन और जूनियर अनुवादक (हिंदी) के लिए 1036 पदों की घोषणा की है। आरआरबी रेलवे भर्ती 2025 से संबंधित सभी विवरण नीचे दी तालिका में देखें।
भर्ती बोर्ड का नाम | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
पदों का नाम | जूनियर स्टेनोग्राफर, जूनियर अनुवादक, स्टाफ और कल्याण निरीक्षक, मुख्य कानून सहायक, रसोइया, पीजीटी, टीजीटी, शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक (पुरुष और महिला (ईएम)), सहायक अध्यापिका (जूनियर स्कूल), संगीत अध्यापिका सहित पद |
रिक्तियों की संख्या | 1036 |
आवेदन तिथियां | 7 जनवरी से 16 फरवरी 2025 |
परीक्षा का तरीका | कंप्यूटर आधारित मोड |
आधिकारिक वेबसाइट | rrbcdg.gov.in |
RRB Railway Online Application 2025 Login Link | |
RRB Recruitment Date Extended Notice PDF |
RRB Railway Vacancy 2025 Eligibility Criteria: कौन कर सकता है आवेदन?
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा RRB रेलवे भर्ती 2025 के तहत 1036 पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अगर आप भी इस भर्ती के लिए आवेदन करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले इसके पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria) को समझना जरूरी है।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
पोस्ट ग्रेजुएट, ग्रेजुएट, 12th पास के साथ अन्य डिप्लोमा धारक इस भर्ती के लिए आवेदन करने के पात्र है।
आयु-सीमा (Age Limit)
आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 48 वर्ष होनी चाहिए।
नोट: अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिसूचना देखें।
Railway Teacher Bharti 2025: चयन प्रक्रिया (Selection Process)
RRB रेलवे भर्ती 2025 के लिए कई चरणों में चयन प्रक्रिया होगी:
- लिखित परीक्षा (CBT - Computer Based Test)
- फिजिकल टेस्ट (अगर लागू हो)
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
- मेडिकल टेस्ट
रेलवे भर्ती 2025 के लिए आवेदन कैसे करें?
- RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- "RRB Railway Recruitment 2025" के लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा के अनुसार पद चुनें।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क जमा करें और फॉर्म सबमिट करें।
RRB Recruitment 2025 Exam Pattern: रेलवे भर्ती परीक्षा पैटर्न
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आयोजित ग्रुप डी परीक्षा 2025 के लिए परीक्षा पैटर्न और सिलेबस की जानकारी निम्नलिखित है:
- कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT): यह परीक्षा 90 मिनट की होगी, जिसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे।
- नकारात्मक अंकन: प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक |
Professional Ability (व्यावसायिक क्षमता) | 50 | 50 |
General Awareness (सामान्य जागरूकता) | 15 | 15 |
General Intelligence & Reasoning (सामान्य बुद्धि एवं तर्क) | 15 | 15 |
Mathematics (गणित) | 10 | 10 |
General Science (सामान्य विज्ञान) | 10 | 10 |
कुल | 100 | 100 |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation