This is an archived article last updated on Aug 11, 2025. The information may be outdated.

Rajasthan Police SI Vacancy 2025: राजस्थान SI भर्ती हुई शुरू, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

Last Updated: Aug 11, 2025, 16:49 IST

Rajasthan Police SI Vacancy 2025: राजस्थान पुलिस की ओर से 1015 रिक्त पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर 8 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा।

Rajasthan Police SI Vacancy 2025
Rajasthan Police SI Vacancy 2025

Rajasthan Police SI Vacancy 2025: राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती अभियान के तहत एपी, आईबी, एमबीसी और प्लाटून कमांडर में एसआई के कुल 1015 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे ध्यान दें कि ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 अगस्त 2025 से शुरू होकर आधिकारिक वेबसाइट पर 8 सितंबर 2025 तक चलेगी।

निकाले गए पदों के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए और पात्रता के लिए आयु सीमा पूरी करनी होगी। लिखित परीक्षा के माध्यम से उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आगे लेख में जानें ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया। 

Rajasthan Police SI Vacancy 2025 Notification: नोटिफिकेशन

जो उम्मीदवार  एपी, आईबी, एमबीसी और प्लाटून कमांडर में एसआई के कुल 1015 रिक्त पदों के लिए इच्छुक हैं, वे नीचे दिए डायरेक्टि लिंक के जरिए नोटिफिकेशन देख सकते हैं: 

राजस्थान SI भर्ती 2025 

यहां क्लिक करें

Rajasthan Police SI Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरण 

राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे 8 सितंबर 2025 तक कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे टेबल में दिए विविरणों की जांच कर सकते हैं:

भर्ती 

राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती

पदों की संख्या 

1015

आवेदन करने की अंतिम तिथि 

8 सितंबर 2025

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://rpsc.rajasthan.gov.in/

Rajasthan Police SI Vacancy 2025: शैक्षणिक योग्यता

राजस्थान सब-इंस्पेक्टर सहित निकाले गए पदों के लिए जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें सभी मापदंडों को पूरा करना होगा। नीचे टेबल में दिए गए विवरणों के माध्यम से शैक्षणिक योग्यता की जांच करें:

पद का नाम 

शैक्षणिक योग्यता

सब इंस्पेक्टर  (AP)

  • इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक होना चाहिए।

  • देवनागरी लिपि में लिखित हिन्दी का कार्यसाधक ज्ञान तथा राजस्थानी संस्कृति का ज्ञान।

  • सभी उम्मीदवारों को ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने का सलाह दी जाती है।  

सब इंस्पेक्टर (AP) सहरिया

उप निरीक्षक (AP) अनुसूचित क्षेत्र

सब इंस्पेक्टर (IB)

प्लाटून कमांडर (RAC)

आयु सीमा - RPSC SI/प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। सरकारी नियमों के अनुसार उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Rajasthan Police SI Vacancy 2025: आवेदन शुल्क 

उम्मीदवार नीचे टेबल के माध्यम से आवेदन शुल्क की जांच कर अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

वर्ग 

आवेदन शुल्क

सामान्य/ओबीसी (सीएल)

600 रुपये 

ओबीसी (एनसीएल)/ ईडब्ल्यूएस

400 रुपये 

एससी/एसटी/दिव्यांग

400 रुपये

Rajasthan Police SI Vacancy 2025: सैलरी 

नीचे टेबल में RPSC SI/प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 के लिए सैलरी का विवरण दिया गया है, जिसकी जांच कर सकते हैं:

भत्ता 

सैलरी 

वेतनमान 

44,300/- से 140,100/- प्रति माह

ग्रेड पे

4,800

लेवल 

स्तर 12

भत्ता 

HRA, DA, TA और अन्य भत्ते (अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट देखने की सलाह)

AAI Junior Executive Notification 2025: एयरपोर्ट अथॉरिटी मेंं कई पदों के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी

राजस्थान SI भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें?

राजस्थान SI भर्ती 2025 अभियान के तहत कुल 1015 पदों पर आवेदन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले नीचे बताए गए स्टेप के जरिए अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं:

स्टेप 1 उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, आरपीएससी एसआई / प्लाटून कमांडर भर्ती 2025 पर क्लिक करें।

स्टेप 3 वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करें। 

स्टेप 4 आवेदन पत्र भरें, मांगी गई डिटेल्स भरें। 

स्टेप 5 आवेदन शुल्क का भुगतान करें। 

स्टेप 6 अब फॉर्म सब्मिट कर प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Aug 11, 2025, 16:49 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News