Rajasthan Group D Bharti 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग RSSB चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के 53749 पदों पर भर्ती के लिए कल 21 मार्च से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर रहा है. आवेदन प्रक्रिया 21 मार्च से 19 अप्रैल तक जारी रहेगी. आवेदन के लिए उम्मीदवारों का 10वीं पास होना जरुरी है. भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 18 से 21 सितंबर 2025 के बीच किया जा सकता है. इच्छुक उम्मीदवार rssb.rajasthan.gov.in या एसएसओ पोर्टल sso.rajashtan.gov.in पर जा कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
Rajasthan Group D Bharti 2025: हाईलाइट्स
आर्गेनाइजेशन | राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग RSSB |
रिक्ति का नाम | ग्रुप डी |
रिक्तियों की संख्या | 53749 |
पात्रता | 10वीं पास |
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख | 21 मार्च 2025 |
आवेदन की अंतिम तारीख | 19 अप्रैल 2025 |
ऑफिसियल वेबसाइट | rssb.rajasthan.gov.in |
Rajasthan Group D Bharti 2025: पात्रता
- आयुसीमा- इस भर्ती के लिए 18 से 40 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 से होगी।
- शैक्षिक योग्यता- आवेदन के लिए उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए.
Rajasthan Group D Bharti 2025: परीक्षा
- राजस्थान ग्रुप डी भर्ती परीक्षा के लिए राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के कैलेंडर में 18 से 21 सितंबर 2025 की तिथियां प्लान की गई है।
- इस भर्ती के परीक्षा कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) या फिर टेबलेट आधारित (टीबीटी) या फिर ऑफलाइन (ओएमआर शीट पर) होगी।
- नॉर्मलाइजेशन - अगर बोर्ड एक से अधिक चरणों में परीक्षा कराता है तो उसमें नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
Rajasthan Group D Bharti 2025: परीक्षा पैटर्न व सिलेबस
आरएसएमएसएसबी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 18 से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित की जा सकती है.परीक्षा 2 घंटे की अवधि की होगी, जिसमें राजस्थान बोर्ड की 10वीं स्तर के प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा में सामान्य हिंदी के 30, सामान्य अंग्रेजी के 15, सामान्य ज्ञान के 50 व सामान्य गणित के 25 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा कुल 200 अंकों की होगी। जिसमें कुल 120 प्रश्न पूंछे जायेंगे। सामान्य ज्ञान के 50 प्रश्नों में 10 भूगोल से, इतिहास कला संस्कृति (राजस्थान) से 10, भारतीय संविधान, राजस्थान राज्य के विशेष संदर्भ से राजनीतिक व प्रशासनिक व्यवस्था से 10, सामान्य विज्ञान से 05, करेंट अफेयर्स से 10, बेसिक कंप्यूटर से 5 प्रश्न आएंगे। परीक्षा में एक तिहाई अंकों की नेगटिव मार्किंग होगी।
विषय | कुल प्रश्न | कुल अंक | अवधि |
सामान्य हिंदी के 30, सामान्य अंग्रेजी के 15, सामान्य ज्ञान के 50 व सामान्य गणित के 25 प्रश्न | 120 प्रश्न | 200 अंक | 2 घंटा |
Rajasthan Group D Bharti 2025: आवेदन कैसे करें?
- राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट @rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाएं
- होम पेज पर RSMSSB ग्रेड 4 भर्ती 2025 अधिसूचना देखें और उस पर क्लिक करें।
- आपको एक नए वेब पेज पर भेज दिया जाएगा। “राजस्थान ग्रुप डी भर्ती 2025” पर क्लिक करें
- हां पर क्लिक करें और फिर आवेदन पृष्ठ आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- नए पंजीकरण पर क्लिक करें या यदि आप पहले से पंजीकृत हैं तो अपना ऑनलाइन आवेदन भरने के लिए पहले से पंजीकृत पर क्लिक करें।
- आपको एक नए वेब पेज पर भेज दिया जाएगा। लॉगिन पर क्लिक करें और अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा करने के लिए आवश्यक विवरण भरें और आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करके अपना ऑनलाइन आवेदन जमा करें।
- भविष्य में उपयोग के लिए अपने ऑनलाइन आवेदन का प्रिंटआउट लें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation