Rajasthan VDO Debar List 2025: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती डिबार लिस्ट जारी, डाउनलोड करें PDF
Rajasthan Gram Vikas Adhikari Debar List 2025: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) डिबार लिस्ट अब जारी कर दी गई है। उम्मीदवार नीचे चेक कर सकते हैं कि उनकी नाम इस लिस्ट में शामिल है या नहीं। अगर आपका नाम इस लिस्ट में है, तो आपको आगामी परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं मिलेगी और आप परीक्षा में भाग नहीं ले पाएंगे। इसलिए सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे अपनी स्थिति जरूर चेक कर लें।
Rajasthan VDO Debar List 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी (VDO) भर्ती 2025 के लिए डिबार लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में उन उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं जिन्हें विभिन्न कारणों से भर्ती प्रक्रिया से बाहर किया गया है। डिबार लिस्ट भर्ती की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है। उम्मीदवार राजस्थान वीडीओ डिबार लिस्ट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
जारी आधिकारिक सूची में कुल 25 उम्मीदवारों के आवेदन क्रमांक, नाम, पिता का नाम और उन्हें डिबार करने वाली संस्थाओं (RSSB) की जानकारी दी गई है। डिबार होने के मुख्य कारणों में दस्तावेजों में गड़बड़ी, योग्यता की कमी, नियमों का उल्लंघन या अनुचित आचरण शामिल हैं।
उम्मीदवार इस सूची को RSSB की आधिकारिक वेबसाइट से PDF के रूप में डाउनलोड कर सकते हैं। सभी उम्मीदवारों से अनुरोध है कि वे अपनी योग्यता और दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच करें ताकि वे डिबार लिस्ट में न आएं और भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण में भाग ले सकें। इसके अलावा, समय-समय पर आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट चेक करते रहें।
राजस्थान VDO डिबार लिस्ट 2025 PDF
ग्राम विकास अधिकारी (VDO) डिबार लिस्ट 2025 अब आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। उम्मीदवार rssb.rajasthan.gov.in से डिबार लिस्ट की PDF डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दिए गए लिंक से राजस्थान VDO डिबार लिस्ट 2025 डाउनलोड करें।
| Rajasthan VDO Debar List 2025 PDF |
राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती डिबार लिस्ट 2025 कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर डिबार लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
-
वेबसाइट पर जाएं और “Latest News” सेक्शन में डिबार लिस्ट लिंक खोजें।
-
Village Development Officer 2025 : List of Debarred Candidates, नोटिफिकेशन के लिंक पर क्लिक करें।
-
डिबार लिस्ट PDF डाउनलोड करें और अपना नाम खोजें।
राजस्थान VDO भर्ती 2025 का विवरण
राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी के 850 पदों पर भर्ती की जा रही है, जिसमें 683 गैर-सूचीबद्ध क्षेत्र और 167 अनुसूचित क्षेत्र के पद शामिल हैं। भर्ती प्रक्रिया में लिखित परीक्षा के बाद दस्तावेज़ सत्यापन किया जाता है, जिसमें उम्मीदवारों की योग्यता और दस्तावेजों की जांच होती है। इसी प्रक्रिया में जिन उम्मीदवारों को अयोग्य पाया जाता है, उनके नाम डिबार लिस्ट में शामिल किए जाते हैं।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.