This is an archived article last updated on Aug 20, 2025. The information may be outdated.

RPSC JLO Vacancy 2025: जूनियर लीगल ऑफिसर के पदों पर भर्ती, पात्रता मापदंड जानें

Last Updated: Aug 20, 2025, 17:47 IST

RPSC JLO Vacancy 2025: राजस्थान में जूनियर लीगल ऑफिसर के पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिसके तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 अगस्त से शुरू की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने के लिए पात्रता मापदंड जानें।

RPSC Junior Legal Officer Vacancy 2025
RPSC Junior Legal Officer Vacancy 2025

RPSC JLO Vacancy 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से जूनियर लीगल ऑफिसर के पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 12 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 27 अगस्त से आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

हालांकि 1 जनवरी 2026 तक न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। RPSC जूनियर लीगल ऑफिसर (JLO) भर्ती 2025 के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना आवेदन पूरा कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे लेख में दिए गए महत्वपूर्ण विवरणों की जांच कर सकते हैं।

RPSC JLO Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण

1 जनवरी 2026 तक न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित है। RPSC जूनियर लीगल ऑफिसर (JLO) भर्ती 2025 की पूरी जानकारी नीचे टेबल में दी गई है:

विवरण

जानकारी

प्राधिकरण का नाम

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC)  

पद का नाम

जूनियर लीगल ऑफिसर  

पदों की संख्या 

12

आवेदन करने कि तिथि

27 अगस्त से 25 सितंबर 2025 तक

आयु सीमा 

21 वर्ष से 40 वर्ष 

चयन प्रक्रिया

  • लिखित परीक्षा

  • साक्षात्कार

आवेदन शुल्क 

  • सामान्य, अन्य राज्य के लिए- 600 रुपये

  • एससी/एसटी, ओबीसी/बीसी -  400 रुपये

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://rpsc.rajasthan.gov.in/

जूनियर लीगल ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास भारत के किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, उन्हें हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थानी संस्कृति की अच्छी समझ होनी चाहिए। 

HPRCA Trainee Recruitment 2025: हिमाचल में ट्रेनी के विभिन्न पदों पर भर्ती, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता

जूनियर लीगल ऑफिसर भर्ती 2025 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

संबंधित भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 27 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया नीचे दिए गए स्टेप के जरिए पूरी कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।

स्टेप 2 होम पेज पर, जूनियर लीगल ऑफिसर भर्ती 2025 पर क्लिक करें।

स्टेप 3 रजिस्ट्रेशन पूरा करें।

स्टेप 4 आवेदन पत्र भरने के लिए पर्सनल डिटेल सब्मिट करें।

स्टेप 5 मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

स्टेप 6 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।

स्टेप 7 फॉर्म सब्मिट कर प्रिंट आउट लेना ना भूलें।


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Aug 20, 2025, 17:47 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News