RRB NTPC Recruitment 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने नॉन टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (NTPC) में ग्रेजुएट और अंडरग्रेजुएट लेवल पर भर्ती के लिए एक अधिसूचना जारी की है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, आरआरबी एनटीपीसी के लिए कुल 11,558 रिक्त पदों कोे भरा जाएगा। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू हो चूकी है। और आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर 2024 है।
RRB NTPC Bharti 2024 Notification PDF
उम्मीदवार नीचे दिए लिंक पर क्लिक करके आप अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
यहां क्लिक करें |
RRB NTPC Recruitment 2024 हाइलाइट्स
आरआरबी एनटीपीसी भर्ती 2024 अधिसूचना माध्यम से कुल 11,558 उम्मीदवारों की भर्ती होगी जिसमें से ग्रेजुएशन लेवल के लिए 8,113 पद और अंडरग्रेजुएट लेवल के लिए 3,445 पद निर्धारित हैं। भर्ती के बारे में सभी हाइलाइट्स नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
परीक्षा निकाय | रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) |
परीक्षा का नाम | आरआरबी एनटीपीसी (गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां) |
कुल रिक्तियां | 11558 |
स्तर |
|
अधिसूचना संख्या | 05/2024 और 06/2024 |
परीक्षा स्तर | राष्ट्रीय |
आवेदन तिथि | 14 सितंबर से 13 अक्टूबर 2024 |
आधिकारिक वेबसाइट | indianrailways.gov.in या rrbapply.gov.in |
RRB NTPC Eligibility 2024: जानें कौन कर सकता है आवेदन
शैक्षिक योग्यता: अभ्यर्थी को पदों के अनुसार ग्रेजुएट और 12वीं पास होना चाहिए।
आयु-सीमा: ग्रेजुएट पद के लिए 18 से 36 वर्ष और आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट के लिए आयु सीमा - 18 से 33 वर्ष निर्धारित की है।
RRB NTPC Application 2024: आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों की सहायता से ऑनलाइन आरआरबी अप्लाई वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं:
चरण 1: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं ऑनलाइन आवेदन करें -rrbapply.gov.in
चरण 2: अपना खाता बनाएं, यदि पहले से नहीं है, तो 'अप्लाई' - 'खाता बनाएं' पर क्लिक करके
चरण 3: अब, 'पहले से ही खाता है' पर क्लिक करके अपने मोबाइल नंबर/ईमेल और पासवर्ड का उपयोग करके साइन इन करें।
चरण 4: आवेदन पत्र भरें। प्रत्येक उम्मीदवार को केवल एक आरआरबी में आवेदन करने की अनुमति है और किसी भी या सभी अधिसूचित पदों के लिए उम्मीदवार द्वारा केवल एक सामान्य ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत किया जाना चाहिए।
आवेदन शुल्क
SC, ST, भूतपूर्व सैनिक, महिला, PwD, ट्रांसजेंडर, अल्पसंख्यक और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (EBC) श्रेणी के उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं अन्य सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए निर्धारित है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation