यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी सिलेबस 2023-24: UP Board Class 10 Hindi Syllabus Download PDF
UP Board Class 10th Hindi Syllabus 2024: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं हिंदी पाठ्यक्रम 2023-24 उपलब्ध हो गयी है और इसे डाउनलोड भी किया जा सकता है। UPMSP कक्षा 10 हिंदी पाठ्यक्रम का सीधा पीडीएफ डाउनलोड लिंक upmsp.edu.in के साथ-साथ जागरण जोश के इस आर्टिकल से प्राप्त करें।
UP Board Class 10th Hindi Syllabus 2023-24: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा वर्तमान शैक्षणिक वर्ष 2023-2024 के लिए हिंदी, इंग्लिश, गणित (मैथ्स) इत्यादि विभिन्न विषयों का पाठ्यक्रम जारी कर दिया गया है। यूपी बोर्ड के कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए विषयवार पाठ्यक्रम यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध है। यूपी मैट्रिक वाले छात्रों के लिए हिंदी सबसे महत्वपूर्ण और स्कोरिंग विषयों में से एक है. हिंदी की परीक्षा में 70 अंकों का एक थ्योरी पेपर होता है. बाकी 30 अंक आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर स्कूल द्वारा ही दिए जाते हैं।
विद्यार्थियों को यह ध्यान रहे कि 2023-24 यूपी बोर्ड परीक्षा में पूरे पाठ्यक्रम का मूल्यांकन किया जाएगा और पाठ्यक्रम का कोई भी हिस्सा मूल्यांकन से डिलीट नहीं किया गया है।
UP Board Class 10th Hindi Syllabus 2023-24
विषय: हिंदी
कक्षा: 10
खंड अ (बहुविकल्पीय प्रश्न)
पूर्णांक 20
- हिंदी गद्य के विकास का संक्षिप्त परिचय (शुक्ल युग तथा शुक्लोत्तर युग)
- हिंदी पद्य के विकास का संक्षिप्त परिचय (रीतिकाल एवं आधुनिककाल)
- काव्य सौंदर्य के तत्व -
- रस - हास्य एवं करुण रस (परिभाषा उदाहरण एवं पहचान)
- अलंकार -(अर्थालंकार) उपमा, रूपक, एवं उत्प्रेक्षा (लक्षण एवं उदाहरण)
- छन्द- सोरठा एवं रोला (लक्षण एवं उदाहरण)
4. हिन्दी व्याकरण
शब्द रचना क तत्व-
(क) उपसर्ग-अ, अन, अधि, अप, अनु, उप, सह, निर,अभि, परि, सु इत्यादि
(ख) प्रत्यय-आई, त्व, ता, पन, वा, हट, वट इत्यादि
(ग) समास-द्वन्द्व, द्विगु , कर्मधारय, बहुब्रीहि
(घ) तद्भव, तत्सम शब्द एवं पर्यायवाची
5. संस्कृत व्याकरण
सर्वनाम-तद्, युष्मद्।
- वाक्य का स्वरूप
- वाच्य- प्रयोग और वाच्य परिवर्तन
- पद परिचय- विकारी एवं अविकारी शब्द
खण्ड-ब (वर्णनात्मक प्रश्न)
पूर्णाक-50
- गद्य हेतु निर्धारित पाठ्यवस्तु से गद्यांश पर आधारित प्रश्न
- पद्य हेतु निर्धारित पाठ्यवस्तु से पद्यांश पर आधारित प्रश्न
- संस्कृत गद्यांश का संदर्भ सहित हिन्दी अनुवाद
- संस्कृत पद्यांश का संदर्भ सहित हिन्दी अनुवाद
- निर्धारित खण्डकाव्य से कथानक, चरित्र चित्रण एवं तथ्य आधारित प्रश्न।
- (क) निर्धारित गद्य खण्ड के पाठ्यवस्तु से सम्बन्धित लेखकों का जीवन परिचय एवं उनकी प्रमुख रचना का नाम।
(ख) निर्धारित पद्यखण्ड के पाठ्यवस्तु से सम्बन्धित कवियों का जीवन परिचय एवं प्रमुख रचना का नाम।
- संस्कृत खण्ड के पाठ्यवस्तु से कण्ठस्थ एक श्लोक जो प्रश्नपत्र में न आया हो
- पत्र लेखन
- संस्कृत खण्ड के पाठ्यवस्तु पर आधारित प्रश्नों में से किन्हीं दो का संस्कृत में उत्तर
- निबन्ध रचना (वैज्ञानिक, सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक, आर्थिक समस्याएं एवं जनसंख्या, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, एवं यातायात के नियमों पर आधारित विषय)
शैक्षिक सत्र 2023-24 हेतु आन्तरिक मूल्यांकन
पूर्णांक 30
1 -प्रथम आन्तरिक मूल्यांकन परीक्षा- (मौखिक अभिव्यक्ति आधारित परीक्षा) अगस्त माह
2-द्वितीय आन्तरिक मूल्यांकन परीक्षा-(रचनात्मक लेखन आधारित परीक्षा) दिसम्बर माह
3-चार मासिक परीक्षाएं
- प्रथम मासिक परीक्षा (बहुविकल्पीय प्रश्नों के आधार पर) मई माह
- ट्वितीय मासिक परीक्षा (वर्णनात्मक प्रश्नों के आधार पर) जुलाई माह
- तृतीय मासिक परीक्षा (बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) के आधार पर) नवम्बर माह
- चतुर्थ मासिक परीक्षा (वर्णनात्मक प्रश्नों के आधार पर) दिसम्बर माह
चारों मासिक परीक्षाओं के प्राप्तांकों के योग को 10 अंकों में परिवर्तित किया जाय।
निर्धारित पाठ्य वस्तु/ Study Material
गद्य हेतु-
- मित्रता – राम चन्द्र शुक्ल
- ममता – जयशंकर प्रसाद
- भारतीय संस्कृति – राजेन्द्र प्रसाद
- अजन्ता – भगवत शरण उपाध्याय
- क्या लिखूँ – पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी
- ईर्ष्या तू न गयी मेरे मन से – रामधारी सिंह दिनकर
- पानी में चंदा और चाँद पर आदमी – जय प्रकाश भारती
काव्य हेतु-
- सूरदास – पद
- तुलसीदास – धनुष भंग, वन पथ पर
- रसखान – सवैये, कवित्त
- बिहारी लाल – भक्ति नीति
- रामनरेश त्रिपाठी – स्वदेश प्रेम
- मैथिलीषरण गुप्त – भारतमाता का मंदिर यह
- महादेवी वर्मा - हिमालय से, वर्षा सुंदरी के प्रति
- सुमित्रानंदन पंत - चींटी, चंद्रलोक में प्रथम बार
- माखन लाल चतुर्वेदी - पुष्प की अभिलाषा, जवानी
- सुभद्रा कुमारी चौहान – झांसी की रानी की समाधि पर
- अशोक बाजपेयी - भाषा एकमात्र अनंत है, युवा जंगल
- श्याम नारायण पांडेय - हल्दीघाटी
- केदार नाथ सिंह – नदी
Download UP Board Class 10th Hindi Syllabus 2023-24 PDF