UP Board Class 10th Maths Syllabus 2023-24: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा 2023-24 शैक्षणिक वर्ष के लिए सभी विषयों के पाठ्यक्रम, जैसे संस्कृत, हिंदी, इंग्लिश, गणित (मैथ्स) इत्यादि, जारी कर दी गयी है। यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के विषयवार पाठ्यक्रम उत्तर प्रदेश बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध है। यूपी बोर्ड मैट्रिक छात्रों के लिए मैथ (गणित) सबसे महत्वपूर्ण और स्कोरिंग विषयों में से एक है. अक्सर बच्चे मैथ्स से ही सबसे ज्यादा डरते हैं और दूर भागते हैं. छात्रों के भविष्य के स्कूल कॉलेज इत्यादि की पढाई के नज़रिये से भी गणित एक लाभदायी विषय है. दसवीं के गणित में 30 अंक का प्रोजेक्ट कार्य होगा और थ्योरी पेपर 70 अंकों का. परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में न्यूनतम 23 अंक और प्रैक्टिकल में 10 अंक प्राप्त करने होंगे। विद्यार्थियों को यह ध्यान रहे कि यूपी बोर्ड मैथ्स बोर्ड परीक्षा २०२३-२४ में पूरे पाठ्यक्रम का मूल्यांकन किया जाएगा।
यूपी बोर्ड कक्षा 10 गणित अंक विभाजन: UP Class 10 Maths Syllabus 2023-24
विषय: मैथ (गणित)
कक्षा: 10
समय: 3 घंटा इसमें 70 अंक की लिखित परीक्षा एवं 30 अंक का प्रोजेक्ट कार्य होगा। न्यूनतम उत्तीर्णाक 23 एवं १0 कुल-33 अंक ।
क्र. स. | इकाई | अंक |
1 | संख्या पद्धति | 5 |
2 | बीजगणित | 18 |
3 | निर्देशांक ज्यामिति | 5 |
4 | ज्यामिति | 10 |
5 | त्रिकोणमिति | 12 |
6 | मेन्सुरेशन | 10 |
7 | सांख्यिकी तथा प्रायिकता | 10 |
कुल योग | 70 |
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं गणित सिलेबस 2023-24
इकाई- 1: संख्या पद्धति- | 05 अंक |
(1) वास्तविक संख्याएँ अंकगणित का आधारभूत प्रमेय-उदाहरण सहित Why √2, √३, √5 अपरिमेय संख्याओं का पुनर्भ्रमण, अपरिमेय संख्याओं का सत्यापन| | |
इकाई-2 : बीजगणित | 8 अंक |
1. बहुपद- बहुपद के शून्यांक । द्विघात बहडुपदों के गुणांकों और शून्याकों के मध्य सम्बन्ध | 2. दो चर वाले रैखिक समीकरण युग्म -- एक रैखिक समीकरण युग्म को हल करने की बीजगणितीय विधि । 1 . प्रतिस्थापन विधि 2. विलोपन विधि 3. द्विघात समीकरण- मानक द्विघात समीकरण ax2 + bx + c = 0, (a ≠ 0) द्विघात समीकरणों (केवल वास्तविक मूल) का द्विघात सूत्रों द्वारा, गुणनखण्ड द्वारा हल निकालना। द्विघात समीकरण का विविक्तकर और उनके मूलों की प्रकृति के बीच सम्बन्ध । द्विघात समीकरण का दैनिक जीवन में अनुप्रयोग तथा इन पर आधारित इबारती प्रश्न | 4.समान्तर श्रेणियाँ समान्तर श्रेणी के nवें पद की व्युत्पत्ति तथा समान्तर श्रेणी के प्रथम n पदों का योग। सामान्य जीवन पर आधारित प्रश्नों को हल करने के लिए इसका अनुप्रयोग | | |
इकाई-3 : निर्देशांक ज्यामिति | 05 अंक |
1. रेखा (द्विविमीय)- निर्देशांक ज्यामिति की अवधारणा, रैखिक समीकरणों के ग्राफ, दूरी सूत्र, विभाजन सूत्र (आन्तरिक विभाजन) । | |
इकाई-4 : ज्यामिति | 10 अंक |
1. त्रिभुज समरूप त्रिभुज के परिभाषा, उदाहरण, प्रतिउदाहरण | (क) त्रिभुज की एक भुजा के समान्तर खींची गयी रेखा त्रिभुज की शेष दो भुजाओं को समान अनुपात में विभाजित करती है। (ख) त्रिभुज की दो भुजाओं को समान अनुपात में विभाजित करने वाली रेखा, तीसरी भुजा के समान्तर होती है। (ग) यदि दो त्रिभुजों में संगत-भुजाओं का एक युग्म अनुपातिक हो और अन्तरित कोण बराबर हो, तो त्रिभुज समरूप होते हैं। (घ)... यदि दो त्रिभुजों में संगत कोणों का एक युग्म बराबर हो और उनकी संगत भुजाएँ अनुपातिक हो, तो त्रिभुज समरूप होते हैं । (ड) एक त्रिभुज का एक कोण, दूसरे त्रिभुज के संगत कोण के बराबर हों तथा उनकी संगत भुजाएँ अनुपातिक हों तो त्रिभुज समरूप होगा। 2. वृत्त- वृत्त की स्पर्श रेखा, स्पर्श बिन्दु (क) वृत्त की स्पर्शरेखा, स्पर्श बिन्दु से होकर जाने वाली त्रिज्या पर लम्ब होती है। (ख) किसी वाह्य बिन्दु से खींची गई, दो स्पर्श रेखाओं की लम्बाइयाँ बराबर होती हैं। | |
इकाई-5 : त्रिकोणमिति | 12 अंक |
1. त्रिकोणमिति का परिचय 'समकोण त्रिभुज के न्यूनकोणों के त्रिकोणमितीय अनुपात, 0 डिग्री और 90 डिग्री के त्रिकोणमितीय अनुपात, त्रिकोणमितीय अनुपातों के मान (30 डिग्री, 45 डिग्री, 60 डिग्री, 0 डिग्री, 90 डिग्री)। उनके बीच सम्बन्ध | 2. .... 2. त्रिकोणमितीय सर्वसामिकाएँ सर्वसमिका को स्थापित करना तथा इसका अनुप्रयोग 3. ऊँचाई और दूरी उन्नयन कोण, अवनमन कोण, ऊँचाई और दूरी पर साधारण प्रश्न (प्रश्न दो समकोण त्रिभुजों से अधिक नहीं होना चाहिए) । उन्नयन /अवनमन कोण केवल 30, 45 तथा 60 डिग्री होने चाहिए | |
इकाई-6 : मेन्सुरेशन | 10 अंक |
1. वृत्तों से सम्बन्धित क्षेत्रफल - वृत्त के त्रिज्यखंड तथा वृत्तखण्ड के क्षेत्रफल | 2. पृष्ठीय क्षेत्रफल और आयतन - निम्नांकित किन्हीं दो द्वारा संयोजित समतल आकृतियों का प्ष्ठीय क्षेत्रफल तथा आयतन-घन, घनाभ, गोला, अर्द्धगोला, और लम्बवृत्तीय बेलन,/ शंकु । मिश्रित प्रश्न (दो भिन्न तरह के ठोसों का संयोजन से सम्बन्धित प्रश्न, इससे अधिक नहीं। | |
इकाई-7 : सांख्यिकी तथा प्रायिकता | 10 अंक |
2. प्रायिकता - प्रायिकता की सैद्धान्तिक परिभाषा, एकल घटना पर आधारित सामान्य प्रश्न | |
प्रोजेक्ट कार्य अंक विभाजन
शैक्षिक सत्र 2023-24 हेतु आन्तरिक मूल्यांकन
1 - प्रथम आन्तरिक मूल्यांकन परीक्षा- (परीक्षा + प्रोजक्ट), अगस्त माह, 5 + 5 अंक
प्रोजक्ट
(“भारत का परम्परागत गणित ज्ञान नामक पुस्तिका से तैयार करायें)
2 - द्वितीय आन्तरिक मूल्यांकन परीक्षा-(परीक्षा + प्रोजक्ट), दिसम्बर माह, 5+5 अंक
3 - चार मासिक परीक्षाएं 40 अंक
- प्रथम मासिक परीक्षा (बहुविकल्पीय प्रश्नों MCQ के आधार पर)
- द्वितीया मासिक परीक्षा (वर्णनात्मक प्रश्नों के आधार पर)
- तृतीय मासिक परीक्षा (बहुविकल्पीय प्रश्नों (mcq) के आधार पर)
- चतुर्थ मासिक परीक्षा (वर्णनात्मक प्रश्नों के आधार पर)
चारों मासिक परीक्षाओं के प्राप्तांकों के योग को 10 अंकों में परिवर्तित किया जाय ।
नोट - निम्नलिखित(बिन्दु 1 से 11 तक) में से कोई दो प्रोजेक्ट प्रत्येक छात्र से तैयार करायें। तथा एक प्रोजेक्ट
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं गणित पाठ्यक्रम 2023-24 पीडीएफ डाउनलोड करें
पूरा पाठ्यक्रम डाउनलोड करने के लिए आप ऊपर दिए गए हुए लिंक से UP Board Class 10th Maths सिलेबस 2024 सीधा डाउनलोड कर सकते हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation