सभी के लिए अनिवार्य हो
सभी के लिए अंग्रेजी की पढाई करना बहुत जरूरी है, क्योंकि उच्च शिक्षा या बेहतर नौकरी के लिए अंग्रेजी का बेहतर ज्ञान जरूरी माना जाता है। यदि विदेश में पढाई करना चाहते हैं, तो इस भाषा की जानकारी के बिना कहीं भी नहीं पढ सकते हैं।
हितेश सेठी हनी, कपूरथला, पंजाब
समय की जरूरत है अंग्रेजी
आज के समय में व्यक्ति चाहे कितना ही पढा-लिखा क्यों न हो, यदि उसे अंग्रेजी का ज्ञान नहीं है, तो उसे नौकरी मिल पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। चाहे मल्टीनेशनल कंपनी हो या कॉल सेंटर, अंगे्रजी का ज्ञान अनिवार्य माना जाता है।
नेहा सोनी, श्यामलाल कॉलेज शाहदरा
यूनिवर्सल है अंग्रेजी
अंग्रेजी केवल भारत या इंग्लैंड में ही नहीं, अपितु पूरे विश्व में बोली और समझी जाती है। यह एक यूनिवर्सल भाषा है, जिसका ज्ञान अत्यंत ही आवश्यक है। यदि अंग्रेजी लैंग्वेज के जानकार हैं, तो औरों की अपेक्षा आपके लिए बेहतर अवसर हैं।
श्रेष्ठा श्रीवास्तव, गोरखपुर विश्वविद्यालय
मातृभाषा पर आघात
हमारे देश की राष्ट्रभाषा हिंदी है। इसलिए अंग्रेजी की पढाई सभी के लिए अनिवार्य नहीं है। यदि अंग्रेजी अनिवार्य हो जाती है, तो हमारी मातृभाषा का अपमान होगा। अंग्रेजी की अनिवार्यता एक दिन हमें अंग्रेजों का गुलाम बना देगी।
शिवानी यादव, हिंदु कॉलेज मुरादाबाद
करियर में सहायक
अंग्रेजी की अनिवार्यता सभी स्टूडेंट्स के लिए फायदेमंद हो सकती हैं। आज सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में अंग्रेजी ज्ञान से संबंधित प्रश्न अवश्य पूछे जाते हैं। यदि अंग्रेजी की शिक्षा शुरू से होगी, तो कम्पिटिशन में सफलता के चांसेज बढ जाएंगे।
शचीन्द्र अग्रहरि, संत तुलसीदास महाविद्यालय, सुल्तानपुर
ज्ञान का स्रोत है अंग्रेजी
आज के समय में अंग्रेजी का उपयोग हर क्षेत्र में होने लगा है। यह एक अंतरराष्ट्रीय भाषा बन चुकी है। अंग्रेजी ज्ञान के बिना हम कामयाब नहीं हो सकते। इसलिए मेरे विचार से अंग्रेजी की पढाई हर किसी के लिए अनिवार्य होनी चाहिए।
रोहित, राजकीय कॉलेज, फरीदाबाद
Comments
All Comments (0)
Join the conversation