1. ग्लोबल वार्मिग के खतरे से दुनिया को आगाह करने के लिए किस देश की कैबिनेट ने समुद्र के भीतर बैठक की?
(क) न्यूजीलैंड
(ख) ऑस्ट्रेलिया
(ग) इंडोनेशिया
(घ) मालदीव
2. गुजरात के अलंग बंदरगाह पर शिप ब्रेकिंग के लिए लाए गए अमेरिकी जहाज का नाम है?
(क) टाइटैनिक
(ख) टाइटैनिक-2
(ग) प्लैटिनम-2
(घ) इनमें से कोई नहीं
3. शंघाई मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब हाल ही में किसने जीता?
(क) निकोले देवीदेंको
(ख) राफेल नादाल
(ग) लिएंडर पेस
(घ) महेश भूपति
4. फीफा द्वारा जारी विष्व फुटबाल की ताजा रैंकिंग में भारत किस स्थान पर है?
(क) 38वें
(ख) 138वें
(ग) 149वें
(घ) 55वें
5. चबद और सिनानाग किस धार्मिक संप्रदाय से संबंधित केंद्र हैं?
(क) ईसाई
(ख) मुस्लिम
(ग) यहूदी
(घ) पारसी
6. केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए आरंभ की गई रसोई गैस योजना का नाम है?
(क) मनरेगा
(ख) नई नरेगा
(ग) महात्मा गांधी ग्रामीण एलपीजी योजना
(घ) राजीव गांधी ग्रामीण एलपीजी वितरक स्कीम
7. अमिताभ बच्चन की मेजबानी में बिग बॉस-3 किस टीवी चैनल पर प्रसारित किया जा रहा है?
(क) स्टार प्लस
(ख) कलर्स
(ग) जी टीवी
(घ) एनडीटीवी इमैजिन
उत्तर: 1. (घ), 2. (ग), 3. (क), 4. (ख), 5. (ग) 6. (घ), 7. (ख)
Comments
All Comments (0)
Join the conversation