1. वर्ष 2009 को किस रूप में मनाने की घोषणा की गई है?
(क)अंतरराष्ट्रीय विज्ञान वर्ष (ख)अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान वर्ष
(ग)अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद निरोधक वर्ष (घ)अंतरराष्ट्रीय सद्भावना वर्ष
2.लुई ब्रेल की जन्म द्विशती किस दिन मनाई गई?
(क) 4 जनवरी (ख) 5 जनवरी
(ग) 6 जनवरी (घ) 7 जनवरी
3. प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने 96 वें भारतीय विज्ञान कांगे्रस का उद्घाटन पिछले दिनों कहां किया?
(क) बेंगलुरु (ख) हैदराबाद
(ग)नई दिल्ली (घ) शिलांग
4.किस ख्यातिप्राप्त व्यक्ति/ लेखक के साहित्य से 1 जनवरी, 2009 को कॉपीराइट अवधि की सीमा खत्म हो गई?
(क)जवाहर लाल नेहरु (ख) रबीन्द्रनाथ टैगोर
(ग) महात्मा गांधी (घ) प्रेमचंद
5.निम्न में से भारत के किस क्रिकेट खिलाडी को आईसीसी के सहस्त्राब्दि समारोह के तहत पहले हाल ऑफ फेम के लिए चयनित 55 पूर्व खिलाडियों में शामिल नहीं किया गया है?
(क)सचिन तेंदुलकर (ख) कपिलदेव
(ग)सुनील गावस्कर (घ)बिशन सिंह बेदी
6. आईसीसी की सहस्त्राब्दि वेबसाइट पर भारत का कौन-सा क्रिकेट खिलाडी नजर आएगा?
(क)वीरेंद्र सहवाग (ख)सचिन तेंदुलकर
(ग) युवराज सिंह (घ) गौतम गंभीर
7.श्रीलंकाई सेना ने हाल ही में लिट्टे की कथित राजधानी माने जाने वाले किस शहर पर कब्जा जमा लिया?
(क)जाफना (ख) किलिनोच्चि
(ग) त्रिंकोमाली (घ) कोलंबो
8.जम्मू-कश्मीर के नए मुख्यमंत्री बने हैं?
(क) फारुख अबदुल्ला (ख)उमर अबदुल्ला
(ग) गुलाम नबी आजाद (घ) महबूबा मुफ्ती
9.बांग्लादेश के संसदीय चुनाव में किस पार्टी को जीत हासिल हुई ?
(क)जमात-ए-इस्लामी (ख)नेशनलिस्ट पार्टी
(ग) अवामी लीग (घ) बीएनपी
10.किस राजनीतिक दल ने हाल ही में अपनी स्थापना की 123वीं वर्षगांठ मनाई ?
(क) भाजपा (ख)माकपा
(ग) राजद (घ) कांग्रेस
उत्तर :1.(ख)2.(क) 3.(घ) 4.(ग) 5.(क) 6.(ग) 7.(ख) 8.(ख) 9.(ग)10.(घ)
Comments
All Comments (0)
Join the conversation