भारत में पहली बार जनगणना का आयोजन 1872 में ब्रिटिश शासन के दौरान की गई थी| 1947 में भारत की आजादी के बाद प्रत्येक 10 वर्ष के बाद जनगणना का आयोजन किया जाता है| स्वतंत्र भारत में पहली बार जनगणना का आयोजन 1951 में किया गया था| भारत में जनगणना का कार्य गृह मंत्रालय के तहत रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त की देखरेख में आयोजित किया जाता है और यह एक संघीय सरकार द्वारा आयोजित सबसे बड़े प्रशासनिक कार्यों में से एक है।
भारत 29 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों का एक संघ है। 2011 की जनगणना के अनुसार भारत की कुल आबादी 1.2 अरब थी। भारत का क्षेत्रफल पूरी दुनिया के कुल क्षेत्रफल का 2.4 प्रतिशत है जिसमे पूरी दुनिया की कुल आबादी का 17.5 प्रतिशत निवास करती है। उत्तर प्रदेश भारत का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। यहाँ पूरे भारत की कुल आबादी का 16.5 प्रतिशत निवास करती है|
नीचे दिए गए सारणी में भारत के सभी राज्यों एवं केन्द्रशासित प्रदेशों की जनसंख्या का विवरण दिया गया है:
| राज्य/केन्द्रशासित प्रदेश | कुल जनसंख्या | भारत की कुल जनसंख्या का % |
|---|---|---|
| 1. उत्तर प्रदेश | 19,98,12,341 | 16.50 |
| 2. महाराष्ट्र | 11,23,74,333 | 9.28 |
| 3. बिहार | 10,40,99,452 | 8.60 |
| 4. पश्चिम बंगाल | 9,12,76,115 | 4.54 |
| 5. आंध्र प्रदेश | 8,45,80,777 | 6.99 |
| 6. मध्य प्रदेश | 7,26,26,809 | 6.00 |
| 7. तमिलनाडु | 7,24,47,030 | 5.96 |
| 8. राजस्थान | 6,85,48,473 | 5.05 |
| 9. कर्नाटक | 6,10,95,297 | 4.99 |
| 10. गुजरात | 6,04,39,692 | 3.47 |
| 11. ओडिशा | 4,19,74,218 | 2.76 |
| 12. केरल | 3,34,06,061 | 2.72 |
| 13. झारखण्ड | 3,29,88,134 | 2.58 |
| 14. असम | 3,12,05,576 | 2.29 |
| 15. पंजाब | 2,77,43,338 | 2.11 |
| 16. छत्तीसगढ़ | 2,55,45,198 | 2.09 |
| 17. हरियाणा | 2,53,51,462 | 1.39 |
| 18. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली | 1,67,87,941 | 1.04 |
| 19. जम्मू-कश्मीर | 1,25,41,302 | 1.04 |
| 20. उत्तराखण्ड | 1,00,86,292 | 0.83 |
| 21. हिमाचल प्रदेश | 68,64,602 | 0.57 |
| 22. त्रिपुरा | 36,73,917 | 0.30 |
| 23. मेघालय | 29,66,889 | 0.25 |
| 24. मणिपुर | 27,27,749 | 0.23 |
| 25. नागालैंड | 19,78,502 | 0.16 |
| 26. गोवा | 14,58,545 | 0.12 |
| 27. अरुणाचल प्रदेश | 13,83,727 | 0.11 |
| 28. पुदुचेरी | 12,47,953 | 0.10 |
| 29. मिजोरम | 10,97,206 | 0.09 |
| 30. चण्डीगढ़ | 10,55,450 | 0.09 |
| 31. सिक्किम | 6,10,577 | 0.05 |
| 32. अंडमान निकोबार द्वीपसमूह | 3,80,581 | 0.03 |
| 33. दादरा एवं नागर हवेली | 3,43,709 | 0.03 |
| 34. दमन एवं दीव | 2,43,247 | 0.02 |
| 35. लक्षद्वीप | 64,473 | 0.01 |
Source: Census 2011, India 2016
भारत की आबादी 20 वीं सदी की शुरूआत में लगभग 238.4 करोड़ थी जो 2011 में बढ़कर 1210 करोड़ तक पहुँच गयी थी| भारत में सबसे कम जनसंख्या वाला केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप है, जिसकी कुल जनसंख्या मात्र 64,473 है जो कि भारत की कुल जनसंख्या का 0.01% है| भारत का जनसंख्या घनत्व प्रति वर्ग किलोमीटर 382 व्यक्ति है| यदि भारत की आबादी 17% की वर्तमान दर से बढ़ती रही तो यह 2050 तक दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन को पीछे छोड़ देगा|
Comments
All Comments (0)
Join the conversation