भारत में किक्रेट प्रेमियों की कमी नहीं है। वहीं, बीते कुछ वर्षों में महिलाओं की क्रिकेट में भागीदारी भी बढ़ी है। इस कड़ी में बीते कुछ वर्षों में महिला क्रिकेट के दर्शकों की संख्या में भी वृद्धि दर्ज हो रही है।
आज यानि 18 जुलाई को क्रिकेट खिलाड़ी स्मृति मंधाना का जन्मदिन है। क्रिकेट की दुनिया में मंधाना अपनी दमदार क्रिकेट पारियों के लिए जानी जाती हैं। इस लेख के माध्यम से हम स्मृति मंधाना की पांच सबसे बड़ी पारियों के बारे में जानेंगे।
कौन-सी हैं वे पांच पारियां और किस टीम के खिलाफ खेले गए ये मैच, जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
जब बनी थी शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी
स्मृति मंधाना साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच खेल रही थी। तब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 127 रन की पारी बनाई थी, जिसके बाद वह ऐसा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई थी। इसके साथ ही वह पिंक बॉल टेस्ट में भी ऐसा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी थी।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ जड़े थे 135 रन
मंधाना ने साल 2018 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 135 रनों की दमदार पारी खेली थी। इस दौरान भारतीय टीम ने कुल 302 रन का स्कोर बनाया था, जिसमें करीब आधे रन मंधाना के थे।

वर्ल्ड कप मैच में दिलाई थी जीत
स्मृति मंधाना ने साल 2017 में वर्ल्ड कप में वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले गए मैच में 106 रन बनाए थे। खास बात यह थी कि उन्होंने यह रन सिर्फ 108 गेंदों में बनाए थे और वह नॉटआउट रही थीं।
इस दौरान उन्होंने दो छक्के और 13 चौक्के लगाए थे। भारतीय टीम ने यह मुकाबला सात विकेट से जीत लिया था।
न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाए थे 105 रन
भारतीय टीम की मंधाना ने साल 2019 में भी यादगार पारी खेली थी। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 105 रन बनाकर अपनी शतकीय पारी पूरी की थी। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी दिया गया था।
सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाली खिलाड़ी
आपको बता दें कि स्मृति मंधाना भारतीय टीम की ओर से सबसे कम गेंदों पर अर्धशतक जड़ने वाली खिलाड़ी हैं।
उन्होंने साल 2019 में अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच में सिर्फ 24 गेंदों पर ही अर्धशतक को पार करते हुए 58 रन बना दिए थे, जिसके बाद वह सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाली खिलाड़ी बन गई थीं।
बाए हाथ से खेलने वाली खिलाड़ी हैं मंधाना
भारतीट टीम की स्मृति मंधाना बाएं हाथ से खेलने वाली खिलाड़ी हैं। वह मूलरूप से मुंबई की रहने वाली हैं। मंधाना का जन्म मुंबई में 18 जुलाई, 1996 में हुआ था।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation