उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला है गजक का शहर, जानें

Feb 6, 2024, 12:04 IST

उत्तर प्रदेश विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। भारत का यह राज्य सबसे अधिक जनसंख्या वाला और सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। इसके साथ ही यहां का खान-पान भी अपनी विशेष पहचान बनाए हुए है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला गजक के शहर के रूप में प्रसिद्ध है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

यूपी में गजक का शहर
यूपी में गजक का शहर

उत्तर प्रदेश भारत में विविध संस्कृति वाला राज्य है। यही वजह है कि यह कहा भी जाता है कि यदि आपने उत्तर प्रदेश नहीं देखा, तो भारत नहीं देखा। भारत का यह राज्य अपने समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक विरासत के साथ-साथ खान-पान के लिए भी जाना जाता है।

वहीं, मौसम सर्दी का हो और बात गजक की न हो, तो सर्दी अधूरी-सी लगती है। सर्दी के मौसम में लोग जमकर गजक का स्वाद लेते हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला गजक के शहर के रूप में प्रसिद्ध है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची चोटी कौन-सी है, जानें

उत्तर प्रदेश में कुल जिले और मंडल

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि उत्तर प्रदेश में कुल कितने जिले और मंडल हैं, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि प्रदेश को सबसे अधिक जिले वाला राज्य बनाते हैं। ये जिले कुल 18 मंडल में आते हैं। प्रदेश में कुल 350 तहसील(2018), 822 सामुदायिक विकास खंड और 17 नगर निगम हैं।

यूपी का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे पश्चिमी जिला शामली, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर और सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र है। वहीं, सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी और सबसे छोटा जिला हापुड़ है। 

 

प्रदेश का गजक वाला जिला

अब सवाल है कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला गजक के लिए जाना जाता है, तो आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश का मेरठ जिला गजक के लिए जाना जाता है। यहां बनी हुई गजक की देश के अलग-अलग राज्यों में मांग रहती है। 

कौन-सी गजक है मशहूर

भारत के अलग-अलग शहरों में अलग-अलग प्रकार की गजक बनती है, लेकिन मेरठ की गजक अपनी अलग पहचान रखती है। यहां बनी हुई रेवड़ी गजक प्रसिद्ध गजक है, जिसे रोल गजक के नाम से भी जाना जाता है।

इस गजक को गुड़, चीनी, तिल और खोये से तैयार किया जाता है, जिसके बाद ऊपर से नारियल का चूरा डाला जाता है। यहां हर साल करोड़ों का गजक का व्यापार होता है, जिससे स्थानीय स्तर पर लोगों को रोजगार मिलने के साथ यहां के आर्थिक क्षेत्र के पहिये को रफ्तार मिलती है। अपनी विशेष गजक के लिए इस शहर को हम गजक के शहर के रूप में भी जानते हैं। 

 

इन उत्पादों के लिए भी जाना जाता है मेरठ

मेरठ गजक के अलावा स्पोर्ट्स सिटी के रूप में भी विख्यात है। क्योंकि, यहां बड़े स्तर पर खेल-कूद के उत्पादों का निर्माण किया जाता है, जिसकी देश के अलग-अलग राज्यों में मांग रहती है। ऐसे में यहां स्पोर्ट्स उद्योग मुख्य उद्योग के रूप में भी जाना जाता है। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला है कैंचियों का शहर, जानें

पढ़ेंः भारत में मौजूद हैं तीन लखनऊ, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News