उत्तर प्रदेश भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है, जो कि 240,928 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। साथ ही, यह सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य भी है। साल 2011 में यहां की जनसंख्या 19 करोड़ 98 लाख 12 हजार 341 दर्ज की गई थी, जो कि पूरे भारत की करीब 16.5 फीसदी थी।
वहीं, यूपी पूरे भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य भी है। यहां प्रत्येक जिले की अपनी विशेषता है। आपने प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि यूपी का कौन-सा जिला मुगल मिठाई के रूप में भी जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
उत्तर प्रदेश का परिचय
उत्तर प्रदेश आज जिस जगह पर है, वहां कभी कोसल और मगध साम्राज्य हुआ करता था। बाद में यहां शर्की पहुंचे, तो उन्होंने यहां जौनपुर बसाया। वहीं, बाद में यहां मुगलों ने पहुंच अवध सूबे का गठन किया, जिसकी कमान नवाबों के हाथ में दी गई। साल 1775 से यहां अंग्रेजों का शासन हुआ और उन्होंने उत्तर-पश्चिम प्रांत का गठन किया, जिसे बादे में अवध सूबे में मिला दिया गया।
उत्तर प्रदेश में कुल जिले और मंडल
उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। ये मंडल कुल चार संभागों का हिस्सा हैं, जिनमें पश्चिमांचल, मध्यांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वांचल है। कुछ किताबों में हमें रोहिलखंड और बघेलखंड का जिक्र मिलता है।
क्या है मुगल मिठाई
मुगल काल में बहुत-सी मिठाई प्रसिद्ध हुईं, जिनमें पेठा प्रमुख रूप से जाना जाता है। इस मिठाई को मुगल सम्राट के रसोइयों द्वारा बनाया जाता था, जो कि विशेष रूप से मिठाई को तैयार करते थे।
किस जिले को कहा जाता है मुगल मिठाई का शहर
अब सवाल है कि यूपी में किस जिले को मुगल मिठाई के शहर के रूप में भी जाना जाता है, तो आपको बता दें कि यूपी में आगरा जिले को मुगल मिठाई के शहर के रूप में भी जाना जाता है।
क्यों कहा जाता है मुगल मिठाई का शहर
आगरा का पेठा भारत में सबसे प्रसिद्ध है। यहां मुगल काल से ही पेठे का उत्पादन किया जा रहा है। वर्तमान में यहां पान पेठा, केसर पेठा और अंगूरी पेठा प्रमुख रूप से बिकता है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः भारत का सबसे बड़ा रेलवे जंक्शन कौन-सा है, जानें
Comments
All Comments (0)
Join the conversation