दुनिया के इन देशों में मुश्किल से देखने को मिलता है वन क्षेत्र, देखें लिस्ट
वर्तमान में हमारा पर्यावरण कई जहरीली गैसों और केमिकल का शिकार हो रहा है, जिसका असर हमें ग्लोबल वार्मिंग और क्लाइमेट चेंज के रूप में देखने को मिल रहा है। इसे लेकर पूर्व में कई समझौते भी हुए हैं, लेकिन बावजूद इसके पर्यावरण को क्षति जारी है। आज भी पेड़ों की कटाई जारी है, जिससे पर्यावरण पर असर पड़ रहा है। इस कड़ी में क्या आपको पता है कि दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां पर मुश्किल से ही वन क्षेत्र(Forest Cover) देखने को मिलता है। इन देशो की सूची देखने के लिए यह लेख पढ़ें।
मौजूदा समय में हम ग्लोबल वॉर्मिंग और क्लाइमेट चेंज जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। इस वजह से हमें एक्सट्रीम मौसमी परिस्थितियों का भी सामना करना पड़ता है। उदाहरण के तौर पर सर्दी में अधिक सर्दियां पड़ना, गर्मियों में तापमान का रिकॉर्ड बनाना और एक दिन और एक महीने में रिकॉर्ड बारिश होना, जिससे पूर शहर पानी-पानी हो जाता है।
पढ़ेंः दुनिया में सबसे अधिक ऊंचाई पर उड़ने वाले 10 पक्षी, जानें
इन सभी परेशानियों के पीछे वनों की कमी और पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली खतरनाक गैसें और केमिकल जिम्मेदार हैं, जिनसे पर्यावरण को अधिक क्षति पहुंच रही है। वहीं, बीते कई वर्षों में पेड़ों की कटाई पर भी जोर है, जिसका खामियाजा पर्यावरण भुगत रहा है और अंत में जल, जंगल और जमीन प्रभावित हो रही है।
हालांकि, क्या आपको पता है दुनिया में कुछ देश ऐसे भी हैं, जहां पर आपको मुश्किल से ही वन क्षेत्र(Forest Cover) देखने को मिलेगा। कौन-से हैं ये देश, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
सैन मैरिना
यह देश उत्तर-मध्य दिशा में इटली से घिरा हुआ है और यहां मुश्किल से ही हरियाली देखने को मिलती है। वन क्षेत्र न होने की वजह से संयुक्त राष्ट्र ने यहां पर 75 पेड़ों को लगाया था।
कतर
कतर देश की गिनती दुनिया के अमीर देशों में की जाती है, जहां आपको सुख-सुविधाओं के सभी साधन मिल जाएंगे। हालांकि, जब आप यहां पर किसी हरियाली वाले क्षेत्र की तलाश करेंगे, तो आपको इसके लिए अधिक मशक्कत करनी पड़ेगी। प्राकृतिक वन क्षेत्र न होने की वजह से यहां पर कृत्रिम वन क्षेत्र बनाया गया है।

ग्रीनलैंड
आपने ग्रीनलैंड देश का नाम सुना ही होगा। इस देश के नाम में ही ग्रीन है, लेकिन हकीकत में यहां पर मुश्किल से हरियाली देखने को मिलेगी। क्योंकि, यह देश बर्फ से घिरा रहता है। यहां बहुत कम ही क्षेत्र में वन क्षेत्र है।
मोनेको
मोनेका एक ऐसा देश भी है, जहां पर आपको नदी नहीं मिलेगी। ऐसे में यहां पीने के पानी और कृषि के लिए पानी के स्त्रोत के लिए नदी उपलब्ध नहीं है। वहीं, यहां पर जगह की कमी से मुश्किल से ही वन क्षेत्र देखने को मिलता है।
नाउरू
दुनिया का यह देश भी ऐसा देश है, जहां पर आपको नदी नहीं मिलेगी। वहीं, इस देश में माइनिंग की वजह से पर्यावरण को भी अधिक नुकसान पहुंच रहा है। यहां भी आपको वन क्षेत्र नहीं मिलेगा।
ओमान
पश्चिमी एशिया का यह देश आपको रेगिस्तान से भरा हुआ मिलेगा। यहां पर प्राकृतिक वन क्षेत्र नहीं है। ऐसे में यहां पर लोगों द्वारा एक वन क्षेत्र बनाया गया है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.