दुनिया का सबसे गहरा सागर कौन-सा है, जानें
दुनिया विभिन्न प्रकार की भौगोलिक सरंचनाओं से परिपूर्ण है। इसकी बानगी हमें झील, झरने, पर्वत, नदियां, सागर और महासागर के रूप में देखने को मिल जाती है। दुनिया में मौजूद सागर और महासागर जैव विविधता को बनाए रखने के साथ पारिस्थितिकी तंत्र के अहम घटक हैं। आपने दुनिया के अलग-अलग सागर के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे गहरा सागर कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
दुनिया विभिन्न प्रकार की भौगोलिक सरंचनाओं से परिपूर्ण है। इसकी बानगी हमें झील, झरने, पर्वत, नदियां, सागर और महासागर के रूप में देखने को मिल जाती है। दुनिया में मौजूद सागर और महासागर जैव विविधता को बनाए रखने के साथ पारिस्थितिकी तंत्र के अहम घटक हैं।
क्योंकि, इन सागरों में हमें विभिन्न प्रकार के जीव-जंतु देखने को मिलते हैं। वहीं, इन सागर के पास विभन्न प्रकार के जीव-जंतुओं को रहने के लिए भी एक अनुकूल माहौल मिल जाता है। आपने दुनिया के अलग-अलग सागर के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि दुनिया का सबसे गहरा सागर कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
दुनिया का सबसे गहरा सागर कौन-सा है
अब सवाल है कि दुनिया का सबसे गहरा सागर कौन-सा है, तो आपको बता दें कि यह सागर मृत सागर है।
पढ़ेंः भारत की पांच सबसे बड़ी लाइब्रेरी, पढ़ें सूची
कहां स्थित है मृत सागर
मृत सागर की भौगोलिक स्थिति की बात करें, तो यह फलस्तीन, जॉर्डन और इजरायल के बीच में स्थित है।

कितना गहरा है मृत सागर
अब सवाल है कि आखिर यह सागर कितना गहरा है, तो आपको बता दें कि यह सागर समुद्र तल से 440 मीटर नीचे सबसे निचला बिंदु वाला सागर है। इसे हम खारे पाने की सबसे निचली झील के रूप में भी जानते हैं।
कितना लंबा और चौड़ा है सागर
इस मृत सागर की कुल लंबाई और चौड़ाई की बात करें, तो यह 64 किलोमीटर लंबा और 18 किलोमीटर चौड़ा है। इस सागर में मुख्य रूप से जॉर्डन समेत अन्य छोटी नदियां आकर गिरती हैं।
लवणीय रूप के लिए जाना जाता है यह सागर
मृत सागर मुख्य रूप से अपने लवणीय रूप के लिए जाना जाता है। इस सागर में नमक की मात्रा अधिक है। ऐसे में यहां का पानी अधिक सघन है, जिससे यहां किसी भी व्यक्ति का डूबना असंभव हो जाता है, जो कि इसे एक विशेष सागर बनाती है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह सामान्य अध्ययन के अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.