भारत का सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक राज्य कौन-सा है, जानें
भारत में हर मौसम में अलग-अलग फसलों का उत्पादन होता है। ऐसे में गर्मी के मौसम की शुरूआत से ही बाजारों में गन्ने की आपूर्ति होना शुरू हो जाती है। गर्मी में ताजगी पाने के लिए गन्ने का रस अहम है, जो कि लोगों को काफी पसंद आता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक राज्य कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
यह बात हम सभी जानते हैं कि भारत एक कृषि प्रधान देश है। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बोर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 10 करोड़ से अधिक परिवार कृषि पर निर्भर हैं। ऐसे में कृषि भारत में प्रमुख सेक्टर के रूप में है। इस कड़ी में भारत में अलग-अलग मौसम में अलग-अलग फसलों का उत्पादन किया जाता है।
अब मौसम में बदलाव जारी है और बाजारों में गन्ना पहुंचना शुरू हो गया है, जिसका उपयोग गुड़ और चीनी बनाने के लिए किया जाता है। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक राज्य कौन-सा है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी तहसील कौन-सी है, जानें
तीन प्रकार की होती हैं फसलें
भारत में तीन प्रकार की फसलों का उत्पादन किया जाता है, जिसमें रबी, खरीफ और जायद की फसलें शामिल हैं। रबी की फसल की बुवाई अक्टूबर से नवंबर के बीच की जाती है। इसकी कटाई मार्च से अप्रैल के बीच होती है। इसमें जौ, गेहूं, चना और मटर शामिल है। वहीं, खरीफ की फसल की बुवाई जून से जुलाई के बीच होती है।
इसमें मूंगफली, धान, बाजरा, मक्का, उर्द और मूंग शामिल है। इसकी कटाई नवंबर तक हो जाती है। वहीं, जायद की फसल की बात करें, तो इसकी बुवाई मार्च से जून के बीच होती है। इसमें खरबूज, तरबूज और ककड़ी शामिल है।

रबी या खरीफ, कौन-सी फसल है गन्ना
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि गन्ना कौन-सी फसल है। आपको बता दें कि गन्ना एक खरीफ फसल है, क्योंकि इसकी खेती के लिए अधिक पानी और तापमान की आवश्यकता होती है।
भारत की प्रमुख नकदी फसल
भारत में कुछ फसलें खाद्य फसले हैं, तो कुछ फसलें नकदी फसलें हैं। खाद्य फसलें वे होती हैं, जिनका उत्पादन प्रमुख रूप से खाने के लिए किया जाता है। वहीं, नकदी फसलें वे होती हैं, जिनका उत्पादन प्रमुख रूप से व्यापार के लिए किया जाता है, जिसमें गन्ना और कपास शामिल हैं।
भारत का सर्वाधिक गन्ना उत्पादक राज्य
अब सवाल है कि भारत का प्रमुख गन्ना उत्पादक राज्य कौन-सा है। आपको बता दें कि भारत में गन्ने का सबसे अधिक उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है। यहां 28.53 लाख हेक्टेयर से अधिक जमीन पर गन्ने की खेती होती है, जिस पर 839 कुंटल प्रति हेक्टेयर गन्ने का उत्पादन होता है। यही वजह है कि देश में गन्ना उत्पादन में पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश आता है।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.