This is an archived article last updated on Oct 25, 2024. The information may be outdated.

Special Trains 2024: दिवाली और छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट और टाइमिंग

Last Updated: Oct 25, 2024, 10:47 IST

त्योहारी सीज़न के दौरान यात्रा की बढ़ती मांग को ध्यान में रखते हुए, भारतीय रेलवे हर साल की तरह इस बार भी विशेष ट्रेनों का संचालन कर रहा है. इस साल दिवाली और छठ पूजा के समय भीड़भाड़ से निपटने के लिए मध्य रेलवे ने 28 विशेष ट्रेनें चलाने की घोषणा की है. इन ट्रेनों का उद्देश्य उत्तर भारत के प्रमुख स्थानों की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा प्रदान करना है ताकि वे अपने परिवारों के साथ त्योहार मना सकें. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आने वाले कुछ दिनों में जिन भी नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान होगा उसकी जानकारी आपको यहां दी जाएगी.    

दिवाली और छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट और टाइमिंग
दिवाली और छठ पूजा के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, चेक करें रूट और टाइमिंग

देश में शारदीय नवरात्रि के साथ त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है. लेकिन दिवाली, छठ पूजा और करवाचौथ जैसे कुछ विशेष त्योहारों का उत्साह और उल्लास एक अलग ही रंग में नजर आता है. इन त्योहारों के दौरान, अपने घर से दूर रहने वाले लोग अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए घर लौटने की तैयारी में जुट जाते हैं. त्योहारों के इस खास मौसम को ध्यान में रखते हुए, भारतीय रेलवे देशभर में कई रूट्स पर विशेष ट्रेनों का संचालन करता है, ताकि यात्रियों को यात्रा में किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे अपने प्रियजनों के साथ त्योहारों का आनंद उठा सकें. 

यह भी पढ़ें:

ट्रेन छूट जाने पर उसी टिकट पर दूसरी ट्रेन से कैसे करें यात्रा? जानें यहां

8th Pay Commission: 18 हजार की जगह कितनी होगी मिनिमम बेसिक सैलरी और कितनी बढ़ेगी पेंशन? जानें

Vande Bharat Sleeper Train: नई दिल्ली से श्रीनगर तक वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, जानें टाइमिंग, रूट और किराया

त्योहारी सीज़न के दौरान यात्रियों की बढ़ती मांग के आधार पर, भारतीय रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है. इस कदम का उद्देश्य मुख्य रूप से दिवाली और छठ पूजा के दौरान भीड़ को समायोजित करना है.

28 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान:

इसी कड़ी में मध्य रेलवे दिवाली और छठ त्योहारों के दौरान यात्री यातायात में होने वाली बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए 28 विशेष ट्रेन यात्राएं चलाने के लिए तैयार है. ये फेस्टिवल स्पेशल पीक सीजन के दौरान भारत के उत्तरी क्षेत्रों की ओर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या को प्रबंधित करने के लिए चलाई जाएँगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आने वाले कुछ दिनों में जिन भी नई स्पेशल ट्रेनों का ऐलान होगा उसकी जानकारी आपको यहां दी जाएगी.  

स्पेशल ट्रेनों की पूरी डिटेल्स:

आप यहाँ स्पेशल ट्रेनों की पूरी डिटेल्स देख सकते है- 

ट्रेन नाम

ट्रेन संख्या

प्रस्थान का समय

प्रस्थान स्टेशन 

पहुंचने  का  समय

आखिरी स्टेशन 

दिनांक

एलटीटी मुंबई-बनारस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (4 ट्रिप्स)

01053

12:15 बजे

एलटीटी मुंबई

16:05 बजे अगले दिन

बनारस

बुधवार (30.10.2024 और 06.11.2024)

एलटीटी मुंबई-बनारस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (4 ट्रिप्स)

01054

20:30 बजे

बनारस

23:55 बजे अगले दिन

एलटीटी मुंबई

गुरुवार (31.10.2024 और 07.11.2024)

एलटीटी-दानापुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (8 ट्रिप्स)

01009

12:15 बजे

एलटीटी मुंबई

17:00 बजे अगले दिन

दानापुर

सोमवार और शनिवार (26.10.2024, 28.10.2024, 02.11.2024, और 04.11.2024)

एलटीटी-दानापुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (8 ट्रिप्स)

01010

18:15 बजे

दानापुर

23:55 बजे अगले दिन

एलटीटी मुंबई

मंगलवार और रविवार (27.10.2024, 29.10.2024, 03.11.2024, और 05.11.2024)

एलटीटी-समस्तीपुर साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (4 ट्रिप्स)

01043

12:15 बजे

एलटीटी मुंबई

21:15 बजे अगले दिन

समस्तीपुर

गुरुवार (31.10.2024 और 07.11.2024)

एलटीटी-समस्तीपुर साप्ताहिक विशेष (4 ट्रिप्स)

01044

23:20 बजे

समस्तीपुर

07:40 बजे तीसरे दिन

एलटीटी मुंबई

शुक्रवार (01.11.2024 और 08.11.2024)

एलटीटी-प्रयागराज साप्ताहिक विशेष (4 ट्रिप्स)

01045

12:15 बजे

एलटीटी मुंबई

11:20 बजे अगले दिन

प्रयागराज

मंगलवार (29.10.2024 और 05.11.2024)

एलटीटी-प्रयागराज साप्ताहिक विशेष (4 ट्रिप्स)

01046

18:50 बजे

प्रयागराज

16:05 बजे अगले दिन

एलटीटी मुंबई

बुधवार (30.10.2024 और 06.11.2024)

एलटीटी-गोरखपुर द्वि-साप्ताहिक विशेष (8 ट्रिप्स)

01123

12:15 बजे

एलटीटी मुंबई

18:55 बजे अगले दिन

गोरखपुर

शुक्रवार और रविवार (25.10.2024, 27.10.2024, 01.11.2024, और 03.11.2024)

एलटीटी-गोरखपुर द्वि-साप्ताहिक विशेष (8 ट्रिप्स)

01124

21:15 बजे

गोरखपुर

07:25 बजे तीसरे दिन

एलटीटी मुंबई

शनिवार और सोमवार (26.10.2024, 28.10.2024, 02.11.2024, और 04.11.2024)

कैसे बुक करें टिकट: 

ट्रेन टिकट बुक करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप को फॉलो कर सकते है. तत्काल टिकट बुकिंग के लिए सीमित समय और सीटें उपलब्ध होती हैं, इसलिए यदि आप तत्काल सेवा का उपयोग कर रहे हैं, तो बुकिंग समय पर ही करना सुनिश्चित करें.

IRCTC की वेबसाइट:  IRCTC की वेबसाइट या IRCTC का मोबाइल ऐप का उपयोग करें:

लॉगिन: अगर आपका IRCTC पर पहले से अकाउंट है, तो अपना यूज़रनेम और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें. अगर आपके पास अकाउंट नहीं है, तो "Register" पर क्लिक करके नया अकाउंट बनाएं.

ट्रेन देखें: अपनी यात्रा की तारीख, प्रस्थान और गंतव्य स्टेशन दर्ज करें, 'Find Trains' या 'Search' बटन पर क्लिक करें. 

ट्रेन और क्लास चुने: उस रूट की उपलब्ध ट्रेनों की सूची में से अपनी पसंदीदा ट्रेन चुनें. और ट्रेन में उपलब्ध क्लास (AC, Sleeper, आदि) का चयन करें. 

यात्री डिटेल्स: यात्रियों की जानकारी दर्ज करें, यात्री का नाम, उम्र, और अन्य आवश्यक जानकारी भरें. अगर किसी विशेष कोटा (तत्काल, सीनियर सिटीजन, आदि) का लाभ लेना चाहते हैं, तो उसकी जानकारी दर्ज करें. 

पेमेंट: टिकट की कीमत का भुगतान करने के लिए विभिन्न भुगतान विकल्पों (डेबिट/क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, UPI, आदि) में से किसी एक का चयन करें. भुगतान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आपकी बुकिंग की पुष्टि हो जाएगी.

टिकट डाउनलोड: बुकिंग कन्फर्मेशन और ई-टिकट ईमेल या SMS के माध्यम से प्राप्त कर सकते है.

यह भी देखें:

भारत के सबसे बिजी और महंगे एक्सप्रेस-वे पर कितना लगता है टोल? करें चेक

वंदे भारत ट्रेन नेटवर्क में आते है उत्तर प्रदेश के कितने शहर? पढ़ें सबके नाम

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Oct 25, 2024, 10:47 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News