वर्तमान में भारत में यातायात के कई साधन मौजूद हैं, जिसमें मोटर वाहनों में सबसे प्रमुख साधन बस है। इसके माध्यम से प्रतिदिन करोड़ों यात्री सफर कर अपनी मंजिलों तक पहुंचते हैं। बस को एक आम आदमी की सवारी भी कहा जाता है, जो कि कम दामों में कई किलोमीटर का सफर तय कराती है।
पढ़ेंः शहर और गांव के नाम क्यों जुड़ा होता है ‘गंज’, जानें
यही वजह है कि हर राज्य की अपनी एक ट्रांसपोर्ट सर्विस है, जिसके अंतर्गत राज्य बस परिवहन प्रणाली का संचालन किया जाता है। हालांकि, क्या आपको पता है कि भारत में पहली बार बस कब और कहां चली थी। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम भारत की पहली बस और इसके स्थान के बारे में जानेंगे।
भारत में कब चली थी पहली बस
भारत की पहली बस की बात करें, तो यह 15 जुलाई 1926 को देश में पहली बार चली थी। यह पहली बार था, जब देश में कोई बस सेवा का संचालन किया गया हो।
किस शहर में चली थी पहली बस
भारत के महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर यानी कि देश की आर्थिक राजधानी में देश की पहली बस सेवा को शुरू किया गया था।
कहां से कहां तक चली थी बस
भारत की पहली बस सेवा उस समय अफगान चर्च यानी कि कोलाबा से लेकर क्राफर्ड मार्केट यानी की वर्तमान में ज्योतिबा फुले मार्केट तक चली थी। बताया जाता है कि उसे समय इस बस का किराया चार आने हुआ करता था।
1937 में चली थी डबल डेकर बस
भारत में आजादी से पहले 1937 में डबल डेकर बस का चलन शुरू हो गया था। यह वह समय था, जब बसों में सवारी की भीड़ बढ़ने लगी थी, जिसको देखते हुए डबल डेकर बस का कॉन्सेप्ट लाया गया था। इसमें बस की छत के ऊपर भी सवारियों के बैठने की व्यवस्था की गई थी।
किसने चलाई थी पहली बस सेवा
भारत में पहली बस सेवा चलाने वाली इकाई मुंबई की ‘BEST’ इकाई थी, जिसे बॉम्बे इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग (BEST) के नाम से जानते हैं। यह मुंबई महानगरपालिका की एक स्वतंत्र इकाई है।
इस इकाई ने उस समय मुंबई में बिजली संयंत्र की स्थापना की थी, जिसके बाद इसके द्वारा ही मुंबई में पहली बस सेवा शुरू की गई थी और आज भी यह बस सेवा का संचालन कर रही है।
1925 से दौड़ने लगी थी इलेक्ट्रिक ट्रेनें
आपको बता दे की मुंबई में इलेक्ट्रिक पावर स्टेशन के स्थापित होने के बाद साल 1925 से ही देश में इलेक्ट्रिक ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया था। 1925 से 1928 तक मुंबई में लोकल ट्रेनें बिजली से चलने लगी थीं।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation