जानें भारत के 1 पर्सेंट अमीरों की सूची में कैसे शामिल हो सकते हैं आप

May 18, 2023, 17:40 IST

आपने भारत के सबसे अमीर व्यक्ति और रिलायंस उद्योग के मालिक मुकेश अंबानी के बारे में सुना और पढ़ा होगा। वहीं, उनके अलावा भी बड़े उद्योगपतियों में मित्तल, बिरला और टाटा शामिल हैं। भारत में सबसे अमीर व्यक्तियों का आंकड़ा कम है। हालांकि, यदि आप भी भारत के 1 पर्सेंट अमीरों की सूची में शामिल होना चाहते हैं, तो आपके पास कितना रूपया होना चाहिए, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

फ्रैंक नाइट रिपोर्ट 2023
फ्रैंक नाइट रिपोर्ट 2023

फोर्ब्स की सूची के मुताबिक, रिलांयस उद्योग के मालिक मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इसके साथ ही वह दुनिया में सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में 9वें स्थान पर हैं। साल 2022 में रिलांयस इंडस्ट्रीज 100 अरब डॉलर की आय करने वाली पहली कंपनी बन गई थी। भारत के 1 पर्सेंट अमीरों में कम लोग शामिल है। हालांकि, यदि आप भारत के 1 पर्सेंट अमीरों में शामिल होना चाहते हैं, तो आपके पास कितनी आय होना चाहिए। इसका जवाब इस लेख के माध्यम से मिलेगा। ग्लोबल रियल एस्टेट कंसलटेंसी Knight Frank ने The wealth Report 2023 रिपोर्ट जारी की है। इसके तहत बताया गया है कि किस देश में प्रति व्यक्ति को 1 पर्सेंट अमीरों की सूची में शामिल होने के लिए कितनी आय की जरूरत है।  



आय अधिक होने का अनुमान

Frank Knight की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में 2022 में 161 बिलिनियर के मुकाबले साल 2027 तक बिलिनियर की संख्या 195 तक होने का अनुमान है। अगले पांच सालों में लोगों की आय में 58.8 पर्सेंट वृद्धि होने का अनुमान बताया गया है। 

 

1 पर्सेंट अमीरों में कैसे शामिल होंगे

भारत में 1 पर्सेंट सबसे अमीर व्यक्तियों की सूची में शामिल होने के लिए भारत को टॉप 25 देशों की श्रेणी में रखा गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इन देशों के लिए  1,75000 डॉलर का आंकड़ा रखा गया है। इसमें भारत का 23वां स्थान है। इसके बाद दक्षिण अफ्रीक, फिलिपिंस और केन्या का नंबर आता है। 

 

लोगों की संपत्ति में हुआ इजाफा

रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2022 में भारत में हर 10 अल्ट्रा-हाई-नेट-वर्थ-इंडिविजुअल्स(UHNWI) में से 9 लोगों की संपत्ति में इजाफा हुआ है, जो कि वैश्विक स्तर पर औसत के दोगुने से भी अधिक है। रिपोर्ट के मुताबिक, 35 पर्सेंट भारतीय की संपत्ति में 10 पर्सेंट तक वृद्धि हुई है। फोर्ब्स की सूची के मुताबिक, साल 2023 में बिलिनियरों की संख्या 169 दर्ज हुई है, जबकि इससे एक साल पहले यह संख्या 66 थी। 

 

इन देशों को इतने आय की जरूरत

नाइट फ्रैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, मोनेको में प्रत्येक व्यक्ति को एक पर्सेंट अमीरों में शामिल होने के लिए 12.4 मिलियन डॉलर की आवश्यकता होगी। वहीं, स्वीट्जरलैंड के लिए यह आंकड़ा 6.6 मिलियन डॉलर है। इसके अलावा सिंगापुर के लिए यह 3.5 और हांग कांग में प्रति व्यक्ति 3.4 मिलियन डॉलर एक पर्सेंट अमीरों में शामिल होने के लिए चाहिए। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News