अभी जून 2019 के महीने में फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट 2019 का आयोजन चल रहा है. सन 2019 के फ्रेंच ओपन में कुल €42,661,000 की इनामी राशि बांटी जाएगी. यहाँ पर पुरुष और महिला को पहले राउंड में €46,000 मिलते हैं. राफेल नडाल और सिमोना हालेप पुरुष और महिला एकल में गत विजेता हैं.
1. फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट की शुरूआत किस वर्ष हुई थी?
A. 1900
B. 1895
C. 1891
D. 1902
Ans: C
व्याख्या: यह फ्रेंच ओपन का 123वां संस्करण है. इसकी स्थापना 128 साल पहले 1891 में की गयी थी. अब तक इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक 11 बार राफेल नडाल ने जीता है.
2. फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किस शहर में किया जाता है?
A. कांस
B. पेरिस
C. मिलान
D. बार्सिलोना
Ans: B
3. फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन किस तरह के कोर्ट पर किया जाता है?
A. हार्ड कोर्ट
B. क्ले कोर्ट
C. ग्रास कोर्ट
D. इनमें से कोई नहीं
Ans: B
4. सर्वाधिक बार फ्रेंच ओपन का पुरूष एकल खिताब किस खिलाड़ी ने जीता है?
A. राफेल नडाल (स्पेन)
B. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड)
C. नोवाक जोकोविच (सर्बिया)
D. पीट सम्प्रास (अमेरिका)
Ans: A
5. सर्वाधिक बार फ्रेंच ओपन का महिला एकल खिताब किस खिलाड़ी ने जीता है?
A. सेरेना विलियम्स (अमेरिका)
B. क्रिस एवर्ट (अमेरिका)
C. स्टेफी ग्राफ (जर्मनी)
D. मारिया शारापोवा (रूस)
Ans: B
खेलों में प्रथम भारतीय महिला पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
6. सर्वाधिक बार फ्रेंच ओपन का पुरूष युगल खिताब किस खिलाड़ी ने जीता है?
A. लिएंडर पेस (भारत)
B. बॉब ब्रायन (अमेरिका)
C. मैक्स देचुगिस (फ्रांस)
D. पीटर फ्लेमिंग (अमेरिका)
Ans: C
7. सर्वाधिक बार फ्रेंच ओपन का महिला युगल खिताब किस खिलाड़ी ने जीता है?
A. सानिया मिर्जा (भारत)
B. मार्टिना हिंगिस (स्विटजरलैंड)
C. मार्टिना नवरातिलोवा (अमेरिका)
D. लीसा रेमंड (अमेरिका)
Ans: C
8. सर्वाधिक बार फ्रेंच ओपन का मिश्रित युगल खिताब किस पुरूष खिलाड़ी ने जीता है?
A. मैक्स देचुगिस (फ्रांस)
B. पीटर फ्लेमिंग (अमेरिका)
C. लिएंडर पेस (भारत)
D. बॉब ब्रायन (अमेरिका)
Ans: A
9. सर्वाधिक बार फ्रेंच ओपन का मिश्रित युगल खिताब किस महिला खिलाड़ी ने जीता है?
A. सानिया मिर्जा (भारत)
B. मार्टिना हिंगिस (स्विटजरलैंड)
C. सुजेन लेंग्लेन
D. मार्टिना नवरातिलोवा (अमेरिका)
Ans: C
10. 2018 में फ्रेंच ओपन का पुरूष एकल खिताब किस खिलाड़ी ने जीता था?
A. राफेल नडाल (स्पेन)
B. रोजर फेडरर (स्विट्जरलैंड)
C. नोवाक जोकोविच (सर्बिया)
D. पीट सम्प्रास (अमेरिका)
Ans: A
जानिये लॉन टेनिस को कैसे खेला जाता है?
Image source: ibVPN
Comments
All Comments (0)
Join the conversation