पौधे और जीव जन्तु कोशिकाओं से ही बने होते हैं. कोशिकाएं, जन्तुओं के जीवन को बनाए रखने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है. ये कोशिका जैव रासायनिक प्रतिक्रियाओं के रूप में हर समय काम करती रहती हैं. शरीर में ये प्रतिक्रियाएं जहरीले अपशिष्ट या जहरीले कचरे का उत्पादन करती हैं जिसे शरीर से निकालना आवश्यक होता हैं क्योंकि इन विषाक्त पदार्थों के संचय से जन्तुओं को नुकसान हो सकता है. इसलिए, जन्तुओं के शरीर से विषाक्त अपशिष्ट (toxic waste) को हटाने की प्रक्रिया को उत्सर्जन (excretion) कहा जाता है. उत्सर्जन की प्रक्रिया पौधों और जन्तुओं दोनों में होती है. यह लेख जन्तुओं में विषाक्त अपशिष्ट को निकालने वाली प्रणाली उत्सर्जन से संबंधित है, जिसमें जन्तुओं में उत्सर्जन कैसे होता है, कौनसा शारीर का अंग उत्सर्जन में भाग लेता है आदि के बारे में प्रश्न और उत्तर के माध्यम से बताया गया है.
Source: www.toscanyacademy.com
1. अमीबा में उत्सर्जन किस प्रक्रिया के माध्यम से होता है:
A. प्रसार (diffusion)
B. आसव (infusion)
C. यूरीकोटेलिक (Uricotelic)
D. उपरोक्त में से कोई नहीं
Ans. A
2. अर्थवर्म में किस अंग के माध्यम से उत्सर्जन होता है?
A. नम त्वचा (Moist Skin)
B. नेफ्रिडीया (Nephridia)
C. दोनों A और B
D. सिर्फ B
Ans. C
3. मानव शरीर द्वारा उत्पादित प्रमुख अपशिष्ट क्या हैं:
A. कार्बन डाइऑक्साइड
B. यूरिया
C. दोनों A और B
D. सिर्फ B
Ans. C
4. मानव शरीर से कार्बन डाइऑक्साइड को निकालने के लिए कौन सा अंग जिम्मेदार है?
A. किडनी
B. फेफड़े
C. रक्त
D. यूरेटर
Ans. B
5. प्रत्येक गुर्दा बड़ी मात्रा में उत्सर्जन इकाइयों से बना होता है जिसे कहा जाता है:
A. केशिकास्तवक (Glomerulus)
B. बोमन कैप्सूल (Bowman’s Capsule)
C. नेफ्रॉन (Nephron)
D. रक्त केशिकाएं (Blood capillaries)
Ans. C
pH में परिवर्तन का पौधों एवं जंतुओं पर प्रभाव
6. निम्नलिखित में से किस स्तनधारी के शरीर से सर्वाधिक नाइट्रोजन उत्सर्जित होता है?
A. सांस (Breath)
B. पसीना (Sweat)
C. मूत्र (Urine)
D. मल (Faeces)
Ans.C
7. किडनी फैल होने पर सबसे अच्छा दीर्घकालिक समाधान क्या है:
A. डायलिसिस (Dialysis)
B. किडनी प्रत्यारोपण (Kidney transplant)
C. दोनों A और B
D. सिर्फ B
Ans. B
8. जीवित जीवों द्वारा किस प्रकार के नाइट्रोजनयुक्त अपशिष्ट पदार्थों को उत्सर्जित किया जाता है?
A. अमोनिया
B. यूरिक एसिड
C. यूरिया
D. उप्तोक्त सभी
Ans. D
9. उन अंगों का नाम बताएं जो मनुष्यों में उत्सर्जन प्रणाली को बनाते हैं?
A. दो किडनी
B. दो यूरेटर
C. मूत्राशय और यूरेथ्रा
D. उपरोक्त सभी
Ans. D
10. कौन सी पोत (vessel) किडनी में रक्त लाती है?
A. रेनाल धमनियां (Renal Arteries)
B. रेनाल नस (Renal Vein)
C. दोनों A और B
D. सिर्फ A
Ans. D
उपरोक्त लेख प्रश्नोतरी के रूप में यह ज्ञात हुआ है कि उत्सर्जन प्रक्रिया क्या होती है, इसमें कौनसे अंग भाग लेते है आदि.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation