भारत के क्षेत्रीय नृत्यों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोतरी

Feb 12, 2020, 12:02 IST

प्राचीन काल से भारत में नृत्य का अदभुद स्थान है. देश में विभिन्न जगहों पर अलग-अलग प्रकार के नृत्य किये जाते हैं. मुख्यत: भारत में 7 शास्त्रीय नृत्य हैं. आइये इस लेख में नृत्यों के बारे में प्रश्न और उत्तर के माध्यम से अध्ययन करते हैं.  

GK Quiz on Dance forms of India
GK Quiz on Dance forms of India

भारत में एकता में विविधता है. यह विभिन्न परंपराओं और संस्कृतियों का देश है. भारतीय लोक नृत्य सामाजिक और आर्थिक रूप से महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. भारत त्यौहारों और समारोहों के लिए भी प्रसिद्ध है, जहां लगभग हर दिन त्यौहार और उत्सव मनाए जाते है जो कि अपनी संस्कृति को बढ़ावा देता है. जैसा कि हम सब जानते हैं की लोक नृत्य, क्षेत्रीय नृत्य भारत में हर अवसरों, त्योहारों में किए जाते है और प्रत्येक राज्य का अपना ही नृत्य होता है, जो वहां के लोक संगीत के साथ प्रभावित होता है. भारतीय लोक नृत्य ऊर्जा और जीवन शक्ति से भरे होते हैं. कुछ क्षेत्रीय नृत्य पुरुषों और महिलाओं दोनों के द्वारा किए जाते है, जबकि कुछ पुरुष या महिलाएं नृत्य को अलग-अलग करते हैं. इसके अलावा अलग-अलग नृत्यों के लिए भी विशेष पोशाक होती है. 

1. उत्तर प्रदेश के सबसे लोकप्रिय लोक गीत का नाम क्या है?
A. माँग (Maang)
B. कजरी (Kajri)
C. बौल (Baul)
D. बोली (Boli)
Ans. B
2. निम्न में से कौन सा सही विकल्प हैं?
A. कुचिपुड़ी - मध्य प्रदेश
B. कथकली – केरल
C. भरतनाट्यम - आंध्र प्रदेश
D. कथक – तमिलनाडु
Ans. B
कुचिपुड़ी आंध्रप्रदेश का एक एकल नृत्य है, भरतनाट्यम दक्षिण भारत के मंदिरों से उत्पन्न एक कविता की तरह है जिसमें नृत्य होता है, कथक नृत्य उत्तर भारत में उत्पन्न हुआ है.
3. भारत के किस राज्य में लुड्डी नृत्य किया जाता है?
A. हरियाणा
B. राजस्थान
C. पश्चिम बंगाल
D. मध्य प्रदेश
Ans. A
मंडी जिले में लुड्डी नृत्य लोकप्रिय है. इसमें शरीर के काफी मूवमेंट्स और बहुत तेज़ डांस स्टेप्स किए जाते है जो कि पेड़ की शाखाओं जैसे लटकते हुए लगते है.
4. वल्लाथोल (Vallathol) द्वारा पुनरुज्जीवित नृत्य का नाम क्या है?
A. ओडिसी
B. कथकली
C. मणिपुरी
D. भरतनाट्यम
Ans. B
कथकली केरल का लोक नृत्य है. कवि बशीर वल्लाथोल ने अपने वर्तमान रूप में कथकली को पुनर्जीवित किया.
5. अंकिया नाट कहां का नृत्य हैं?
A. आंध्र प्रदेश
B. बिहार
C. असम
D. जम्मू और कश्मीर
Ans. C
अंकिया नाट पुरुषों द्वारा किया गया शास्त्रीय रागों का एक नृत्य और गायन शैली है.

भारतीय नृत्य कला
6. सामाजिक विषयों पर आधारित लोक नृत्य का नाम बताएं? जिसकी दो परंपराएं हैं – हाथ्रास परंपरा और कानपुर परंपरा?
A. जत्रा
B. नौटंकी
C. फागुन
D. बिहु
Ans. B
7. निम्नलिखित में से कौन सा एक दूसरे की तरह नहीं है?

A. कथकली
B. ओडिसी
C. कर्नाटकी
D. भरतनाट्यम
Ans. C
सिवाय कर्नाटकी के सभी नृत्य के रूप हैं. परन्तु कर्नाटकी शास्त्रीय संगीत है.
8. निम्नलिखित में से कौन सा भारत का लोक नृत्य है?
A. मणिपुरी
B. बिहु
C. कथकली
D. भरतनाट्यम
Ans. B
भारत में लोक नृत्य जो कि गांवों और शहरों में होते हैं, भांगड़ा, गरबा, कलबेलिया और बिहू.
9. किसने विदेश में भारतीय शास्त्रीय नृत्य को लोकप्रिय बनाया?
A. केलूचरण मोहापात्रा
B. रुक्मनी देवी
C. गोपी कृष्ण
D. उदय शंकर
Ans. D
उदय शंकर ने विदेश में भारतीय शास्त्रीय नृत्य को लोकप्रिय किया था.
10. राउफ (Rouf) नृत्य भारत में किस राज्य में होता है?
A. गुजरात
B. जम्मू और कश्मीर
C. महाराष्ट्र
D. तमिलनाडु
Ans. B
राउफ (Rouf) जम्मू और कश्मीर का नृत्य है. यह त्यौहारों और फसल की कटाई के दौरान महिलाओं द्वारा किया जाता है.

Shikha Goyal is a journalist and a content writer with 9+ years of experience. She is a Science Graduate with Post Graduate degrees in Mathematics and Mass Communication & Journalism. She has previously taught in an IAS coaching institute and was also an editor in the publishing industry. At jagranjosh.com, she creates digital content on General Knowledge. She can be reached at shikha.goyal@jagrannewmedia.com
... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News