भारत में खाद्य अनाज फसलों की खेती पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Jul 26, 2018, 16:53 IST

कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। भारत में कृषि सिंधु घाटी सभ्यता के दौर से की जाती रही है। इस लेख में हमने भारत में खाद्य अनाज फसलों की खेती पर आधारित 10 सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी दिया है जो UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS और Railways जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है।

GK Questions and Answers on the Cultivation of Food Grain Crops in India HN
GK Questions and Answers on the Cultivation of Food Grain Crops in India HN

कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। भारत में कृषि सिंधु घाटी सभ्यता के दौर से की जाती रही है। चूंकि हमारा देश उष्ण एवं समशीतोष्ण दोनों कटिबन्धों में स्थित है, अतः यहाँ एक ओर तो चावल, गन्ना, तम्बाकू और दूसरी ओर कपास, गेहूँ आदि समशीतोष्ण जलवायु की फसलें भी पैदा की जाती हैं। भौतिक संरचना, जलवायविक एवं मृदा सम्बन्धी विभिन्नताएं आदि ऐसे कारक हैं, जो अनेक प्रकार की फसलों की कृषि को प्रोत्साहित करते हैं। यहाँ पर मुख्यतः वर्ष में तीन फसलें पैदा की जाती हैं, जैसे रबी की फसल; खरीफ की फसल; जायद की फसल।

1. रबी फसलों को कौन से महीने में बोया जाता है?

A. मार्च-अप्रैल

B. जून-जुलाई

C. अक्टूबर-नवंबर

D. जनवरी-फरवरी

Ans: C

व्याख्या: मॉनसून बारिश खत्म हो जाने के बाद नवंबर के मध्य में रबी फसलों का बोया जाता है, और कटाई अप्रैल / मई में शुरू होती है। इसलिए, C ही सही विकल्प है।

2. निम्नलिखित में से कौन 'रबी फसल' है?

A. कपास

B. मक्का

C. अरहर

D. सरसों

Ans: D

व्याख्या: रबी फसल अक्टूबर – नबंबर में बोई जाती है और मार्च – अप्रैल में काट ली जाती है। उदाहरण- गेहूँ, जौ, चना, मसूर और सरसों। इसलिए, D ही सही विकल्प है।

3. निम्नलिखित में से कौन सा खरीफ फसल है?

A. मूंगफली

B. मक्का

C. धान

D. उपरोक्त सभी

Ans: D

व्याख्या: खरीफ फसल के मुख्य उदहारण है- धान, मक्का , जूट, सोयाबीन इत्यादि। इसलिए, D ही सही विकल्प है।

भारतीय वनों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

4. भारत में तीन सबसे बड़े गेहूं उत्पादक राज्यों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा अनुक्रम सही है?

A. पंजाब, उत्तर प्रदेश और हरियाणा

B. उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब

C. उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा

D. पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश

Ans: C

व्याख्या: कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के वार्षिक रिपोर्ट 2016-17 के अनुसार - उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा भारत में गेहूं के शीर्ष तीन सबसे बड़े उत्पादक हैं। इसलिए, C ही सही विकल्प है।

5. खरीफ फसलों को कौन से महीने में बोया जाता है?

A. मार्च-अप्रैल

B. जून – जुलाई

C. अक्टूबर-नवंबर

D. जनवरी-फरवरी

Ans: B

व्याख्या: खरीफ फसल जून – जुलाई में बोई जाती है और नवंबर – दिसंबर में काट ली जाती है। इसलिए, B ही सही विकल्प है।

6. इनमें से कौन रबी फसल नहीं है?

A. गाजर

B. मूली

C. मटर

D. भिन्डी

Ans: D

व्याख्या: गेहूं, जौ, जई , दाल, अलसी, सरसों आदि रबी फसल हैं। भिन्डी खरीफ फसल है। इसलिए, D ही सही विकल्प है।

जनसांख्यिकी और जनगणना पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (मानव भूगोल)

7. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

I. गेहूँ की खेती के लिए अनुकूल तापमान बुवाई के समय 20-25 डिग्री सेंटीग्रेट उपयुक्त माना जाता है।

II. गेहूँ की खेती के लिए समशीतोषण जलवायु की आवश्यकता होती है तथा भारत में मुख्य रूप से ट्रिटिकम की तीन जातियों जैसे ऐस्टिवम, डयूरम एवं डाइकोकम की खेती की जाती है।

उपरोक्त में से कौन सा कथन बढ़ती गेहूं के लिए जलवायु की स्थिति के सन्दर्भ में सही है?

A. Only I

B. Only II

C. Both I and II

D. Neither I nor II

Ans: C

व्याख्या: गेहूं रबी फसल है। इसको अक्टूबर से दिसंबर के बीच मे लगाया जाता है। फरवरी से अप्रैल के बीच मे इसकी कटाई होती है।  इसकी खेती के लिए समशीतोषण जलवायु की आवश्यकता होती है, इसकी खेती के लिए अनुकूल तापमान बुवाई के समय 20-25 डिग्री सेंटीग्रेट उपयुक्त माना जाता है, गेहूँ की खेती मुख्यत सिंचाई पर आधारित होती है गेहूँ की खेती के लिए दोमट भूमि सर्वोत्तम मानी जाती है, लेकिन इसकी खेती बलुई दोमट,भारी दोमट, मटियार तथा मार एवं कावर भूमि में की जा सकती है। इसलिए, C ही सही विकल्प है।

8. निम्नलिखित का मिलान करे:

  Set I

a. सबसे बड़ा लिची उत्पादन करने वाला भारतीय राज्य

b. कोको उत्पादन करने वाला भारतीय राज्य

c. सबसे बड़ा गेहूं उत्पादन करने वाला भारतीय राज्य

d. सबसे बड़ा चावल उत्पादन करने वाला भारतीय राज्य

  Set II

1. पश्चिम बंगाल

2. उत्तर प्रदेश

3. केरल

4. बिहार

Code:

    a    b   c   d

A. 1    2   3   4

B. 4    3   2   1

C. 3    1   4   2

D. 1    4   3   2

Ans: B

व्याख्या: कृषि और किसान कल्याण मंत्रालय के वार्षिक रिपोर्ट 2016-17 के अनुसार। बिहार सबसे बड़ा लिची उत्पादन करने वाला भारतीय राज्य है। केरल सबसे बड़ा कोको उत्पादन करने वाला भारतीय राज्य है। उत्तर प्रदेश सबसे बड़ा गेहूं उत्पादन करने वाला भारतीय राज्य है। पश्चिम बंगाल सबसे बड़ा चावल उत्पादन करने वाला भारतीय राज्य है। इसलिए, B सही विकल्प है।

9. निम्नलिखित में से कौन सा भारतीय राज्य सोयाबीन उत्पादन करने वाला राज्य नहीं है?

A. मध्य प्रदेश

B. महाराष्ट्र

C. राजस्थान

D. छत्तीसगढ़

Ans: D

व्याख्या: सोयाबीन भारत में खरीफ फसल के रूप में उगाया जाता है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान शीर्ष तीन सोयाबीन उत्पादन करने वाले भारतीय राज्य  हैं। मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र में क्रमशः उत्पादन में 45% और 40% हिस्सेदारी है। इसलिए, D सही विकल्प है।

10. विश्व में अलसी के उत्पादन में भारत का रैंक क्या है?

A. पहला

B. दूसरा

C. तीसरा

D. चौथा

Ans: D

व्याख्या: अलसी के प्रमुख उत्पादक देश: कनाडा पहले स्थान , चीन दुसरे स्थान, रूस तीसरे स्थान, भारत चौथा तथा संयुक्त राज्य अमेरिका पांचवें स्थान पर आता है। विश्व का 40% अलसी का उत्पादन कनाडा करता है। इसलिए, D सही विकल्प है।

1000+ भारतीय भूगोल पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News