प्रारंभिक मध्यकालीन भारत पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Sep 13, 2018, 18:09 IST

मध्ययुगीन भारत, "प्राचीन भारत" और "आधुनिक भारत" के बीच भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास की लंबी अवधि को दर्शाता है।'प्रारंभिक मध्ययुगीन काल' 6वीं से लेकर 13वीं शताब्दी तक और 'गत मध्यकालीन काल' जो 13वीं से 16वीं शताब्दी तक मानी जाती है। इस लेख में हमने प्रारंभिक मध्यकालीन भारत पर आधारित 10 सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी दिया है जो UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS और Railways जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है।

GK Questions and Answers on the Early Medieval India HN
GK Questions and Answers on the Early Medieval India HN

मध्ययुगीन भारत, "प्राचीन भारत" और "आधुनिक भारत" के बीच भारतीय उपमहाद्वीप के इतिहास की लंबी अवधि को दर्शाता है। अवधि की परिभाषाओं में व्यापक रूप से भिन्नता है, और आंशिक रूप से इस कारण से, कई इतिहासकार अब इस शब्द को प्रयोग करने से बचते है। अधिकतर प्रयोग होने वाले पहली परिभाषा में यूरोपीय मध्य युग कि तरह इस काल को छठी शताब्दी से लेकर सोलहवीं शताब्दी तक माना जाता है। इसे दो अवधियों में विभाजित किया जा सकता है: 'प्रारंभिक मध्ययुगीन काल' 6वीं से लेकर 13वीं शताब्दी तक और 'गत मध्यकालीन काल' जो 13वीं से 16वीं शताब्दी तक मानी जाती है।

1. निम्नलिखित में से किसने राष्ट्रकूट राजवंश की स्थापना की थी?

A. दंतीदुर्ग

B. यशोवर्मन

C. मिहिर भोज

D. वक्पतिराजा

Ans: A

व्याख्या: राष्ट्रकूट राजवंश की स्थापना 736 ई. में दंतिदुर्ग ने की थी। राष्ट्रकूट वंश के उत्कर्ष का प्रारम्भ दन्तिदुर्ग द्वारा हुआ। इसलिए, A सही विकल्प है।

2. निम्नलिखित में से कौन सा प्रारंभिक मध्यकालीन भारत का राज्यवंश अपने आपको सत्यकी के वंशज के रूप उल्लेख करता था?

A. पाल

B. राष्ट्रकूट

C. चोल

D. विजयनगर

Ans: B

व्याख्या: प्रारंभिक मध्यकालीन भारत का राष्ट्रकूट राज्यवंश अपने आपको सत्यकी के वंशज के रूप उल्लेख करता था। इसलिए, B सही विकल्प है।

3. निम्नलिखित का मिलान करे:

    Set I

a. विजय्चोलेश्वर

b. बल्सुब्रमानियम

c. कोर्नाग्नैन

d. तिरुवालेश्वरम

    Set II

1. विजयाला

2. आदित्य प्रथम

3. वर्तक प्रथम

4. राज राज प्रथम

Code:

   a    b     c     d

A. 1    2     3     4

B. 4    3     2     1

C. 3    4     2     1

D. 1    4     3     2

Ans: A

व्याख्या: सही मिलान नीचे दिया गया है-

विजय्चोलेश्वर- विजय्चोलेश्वर

बल्सुब्रमानियम- आदित्य प्रथम

कोर्नाग्नैन- वर्तक प्रथम

तिरुवालेश्वरम- राज राजा प्रथम

इसलिए, A सही विकल्प है।

दक्षिण भारत के राजवंशों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

4. निम्नलिखित कथनों पर विचार करें।

I. त्रिपक्षीय संघर्ष' की शुरुआत प्रतिहार शासक वत्सराज ने की थी।

II. गुजरात एवं राजपूताना के गुर्जर-प्रतिहार, दक्कन के राष्ट्रकूट एवं बंगाल के पाल के बीच होने वाले संघर्ष को ही त्रिपक्षीय संघर्ष बोला जाता है।

उपरोक्त में से कौन सा कथन त्रिपक्षीय संघर्ष के सन्दर्भ में सही है?

A. Only I

B. Only II

C. Both I and II

D. Neither I nor II

Ans: C

व्याख्या: हर्षवर्धन के शासन काल से ही 'कन्नौज' पर नियंत्रण उत्तरी भारत पर प्रभुत्व का प्रतीक माना जाता था। अरबों के आक्रमण के उपरान्त भारतीय प्रायद्वीप के अन्तर्गत तीन महत्त्वपूर्ण शक्तियाँ थीं- गुजरात एवं राजपूताना के गुर्जर-प्रतिहार, दक्कन के राष्ट्रकूट एवं बंगाल के पाल। कन्नौज पर अधिपत्य को लेकर लगभग 200 वर्षों तक इन तीन महाशक्तियों के बीच होने वाले संघर्ष को ही त्रिपक्षीय संघर्ष कहा गया है। इस संघर्ष में अन्तिम सफलता गुर्जर-प्रतिहारों को मिली। इस संघर्ष' की शुरुआत प्रतिहार शासक वत्सराज ने की, जब उसने कन्नौज पर शासन करने वाले तत्कालीन 'आयुध' शासक इन्द्रायुध को परास्त कर उत्तर भारत पर अपना अधिपत्य जमाने का प्रयास किया।। इसलिए, C सही विकल्प है।

5. निम्नलिखित में से किसने कश्मीर पर शासन नहीं किया था?

A. कर्कोटा

B. उत्पल

C. लोहर्स

D. सेन

Ans: D

व्याख्या: कश्मीर पर कर्कोटा, उत्पल और लोहर्स राज्व्नाशो ने शासन किया था। सेन राजवंश ने बंगाल क्षेत्र पर शासन किया था। इसलिए, D सही विकल्प है।

6. निम्नलिखित में से किसने विक्रमशिला विश्वविद्यालय की स्थापना की थी?

A. धर्मपाल

B. गोपाल

C. देवपाल

D. देवराज

Ans: A

व्याख्या: विक्रमशिला विश्वविद्यालय बिहार राज्य के भागलपुर जिले में स्थित था। इस विश्वविद्यालय की स्थापना पाल राजवंश के राजा धर्मपाल ने करवायी थी। इसलिए, A सही विकल्प है।

भारतीय इतिहास के ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

 7. निम्नलिखित में से किसने एक कविता मद्रा-माही-विजया रचना की थी?

A. वक्पतिराज

B. मिहिर भोज

C. यशोवर्मन

D. अमोग्वर्ष

Ans: A

व्याख्या: मद्रा-माही-विजया कविता की रचना यशोवर्मन के दरबारी कवि वक्पतिराज ने किया था। इसलिए, A सही विकल्प है।

8. निम्नलिखित में से किसने पाल शासक को रूह्मा नाम दिया था?

A. त्रिबिक्रम

B. सुलेमान

C. सभातुंग

D. अकालावर्ष

Ans: B

व्याख्या: सुलेमान एक अरबी व्यापारी था जिसने  पाल शासक को अपने किताब में रूह्मा नाम दिया था। इसलिए, A सही विकल्प है।

9. निम्नलिखित में से किस राजवंश ने स्थानीय स्व-सरकार की नीव राखी थी?

A. चालुक्य राजवंश

B. पाल राजवंश

C. चोल राजवंश

D. राष्ट्रकूट राजवंश

Ans: C

व्याख्या: चोल साम्राज्य का अभ्युदय नौवीं शताब्दी में हुआ और दक्षिण प्राय:द्वीप का अधिकांश भाग इसके अधिकार में था। चोल कालीन शासन व्यवस्था राजतंत्रात्मक थी परन्तु स्थानीय स्व-सरकार की नीव इसी राजवंश ने राखी थी। इसलिए, C सही विकल्प है।

10. निन्मलिखित में किस राजवंश ने विख्यात मंदिर एलोरा का कैलाश मंदिर का निर्माण करवाया था?

A. चालुक्य राजवंश

B. चोल राजवंश

C. राष्ट्रकूट राजवंश

D. पाल राजवंश

Ans: C

व्याख्या: विख्यात मंदिर एलोरा का कैलाश मंदिर का निर्माण राष्ट्रकूट राजवंश का शासक कृष्ण प्रथम के शासनकाल में किया गया था। भड़ौदा अभिलेख में इस मन्दिर की भव्यता का वर्णन मिलता है। दशावतार मन्दिर दो मंजिला ब्राह्मण मन्दिर का एक मात्र उदाहरण है। इनके जैन मन्दिर पाँच मंजिलें हैं, जिनमें इन्द्रमहासभा, छोटा कैलाश तथा जगन्नाथ सभा प्रमुख हैं। इसलिए, C सही विकल्प है।

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News