गंगा नदी भारत में हिमालय से निकलती है और बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है. इस मिलन स्थल पर बनने वाले मुहाने को सुंदरवन के नाम से जाना जाता है. गंगा की महत्वपूर्ण सहायक नदियाँ - रामगंगा, गोमती, घाघरा, गंडक, कोसी और महानंदा हैं। इस नदी की लंबाई 2,510 किलोमीटर है। यह उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश , बिहार और पश्चिम बंगाल शेत्र को सीचते हुए बंगाल की खाड़ी में मिल जाती है | गंगा घाटी का लगभग 8.6 लाख वर्ग किमी क्षेत्र भारत में शामिल हैं। अंत में गंगा नदी बंगाल की खाड़ी में खुद को सागर द्वीप के निकट निर्वहन कर देती है।
1. गंगा नदी का उद्गम स्थल कहा है?
A. तिब्बत में मानसरोवर झील
B. जम्मू-कश्मीर में वेरीनाग धारा
C. रोहतंग दर्रे के पास ब्यास कुंड हिमाचल प्रदेश में
D. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में गौमुख के पास गंगोत्री ग्लेशियर से
Ans: D
व्याख्या: गंगा नदी दो पहलुओं से - घाटी और अपनी सांस्कृतिक महत्व की दृष्टि से भारत की सबसे महत्वपूर्ण नदी है। यह गंगोत्री से गौमुख ग्लेशियर के पास (3,900 मीटर) उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से निकलती है। इसलिए, D ही सही विकल्प है।
2. निम्नलिखित का मिलान करे:
स्थान
a. देवप्रयाग
b. रूद्रप्रयाग
c. कर्णप्रयाग
d. विष्णुप्रयाग
संगम
1. भागीरथी + अलकनंदा
2. मंदाकिनी + अलकनंदा
3. पिन्दार + अलकनंदा
4. धौलीगंगा + अलकनंदा
Code:
a b c d
A. 1 2 3 4
B. 4 3 2 1
C. 3 4 1 2
D. 1 4 3 2
Ans: A
व्याख्या: सही मिलान नीचे दिया गया है-
स्थान | संगम |
देवप्रयाग | भागीरथी + अलकनंदा |
रुद्रप्रयाग | मंदाकिनी + अलकनंदा |
कर्णप्रयाग | पिंडर + अलकनंदा |
विष्णुप्रयाग | धौलीगंगा + अलकनंदा |
इसलिए, A ही सही विकल्प है।
3. निम्नलिखित कौन सी गंगा नदी की सहायक नदी उत्तराखंड के पौरी गढ़वाल जिले में दूधाटोली पर्वत से निकलती है और फररुखाबाद (उत्तर प्रदेश) के पास मिलती है?
A. रामगंगा
B. गोमती
C. काली या सारदा
D. गंडक
Ans: A
व्याख्या: गंगा नदी की सहायक नदी रामगंगा उत्तराखंड के पौरी गढ़वाल जिले में दूधाटोली पर्वत से निकलती है और फररुखाबाद (उत्तर प्रदेश) के पास मिलती है। इसलिए, A ही सही विकल्प है।
4. निम्नलिखित में से कौन सी गंगा की सहायक अमरकंटक पठार से निकलती है?
A. काली या सारदा
B. सोन
C. यमुना
D. गंडक
Ans: B
व्याख्या: गंगा नदी के दाहिने किनारे की प्रमुख सहायक नदी है। यह अमरकंटक पठार से निकलने वाली गंगा के दक्षिण किनारे की एक बड़ी सहायक नदी है । पठार के किनारे पर झरने की एक श्रृंखला बनाने के बाद यह गंगा में शामिल होने के लिए ये पटना के पश्चिम,आरा तक पहुँचती है। इसलिए, B ही सही विकल्प है।
विश्व के प्रमुख द्वीप समूह पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
5. निम्नलिखित में से कौन सी नदी तिब्बत में नेपाल-चीन सीमा से निकलती है और हाजीपुर (बिहार) के पास गंगा में शामिल हो जाती है?
A. महानंदा
B. कोसी
C. गंडक
D. गोमती
Ans: C
व्याख्या: यह तिब्बत में नेपाल-चीन सीमा अर्थात नेपाल हिमालय में धौलागिरी और माउंट एवरेस्ट के बीच निकलती है और नेपाल के मध्य भाग में बहती है। यह बिहार के चंपारण जिले में गंगा के मैदानी में प्रवेश करती है और सोनपुर पटना के पास गंगा में जाकर मिलती है। इसलिए, C ही सही विकल्प है।
6. गंगा की किस सहायक नदी को ‘बिहार का शोक’ कहा जाता है?
A. गंडक
B. घाघरा
C. कोसी
D. काली
Ans: C
व्याख्या: कोसी नदी या कोशी नदी नेपाल में हिमालय से निकलती है और बिहार में भीम नगर के रास्ते से भारत में दाखिल होती है। इसमें आने वाली बाढ से बिहार में बहुत तबाही होती है जिससे इस नदी को ‘बिहार का शोक’ कहा जाता है। इसलिए, C ही सही विकल्प है।
7. गोविंद बल्लभ पंत सागर किस नदी पर स्थित है?
A. यमुना
B. सोन
C. रिहंद
D. ताप्ती
Ans: C
व्याख्या: गोविन्द बल्लभ पंत सागर सोनभद्र जिले के पिपरी नामक स्थान पर निर्मित है। यह करीब 70 वर्ग मील में फैला हुआ है। यह भारत की सबसे बड़ी कृत्रिम झील है। यह रिहंद नदी पर स्थित है जो सोन नदी की सहायक नदी है। इसलिए, C ही सही विकल्प है।
ब्रह्मपुत्र नदी प्रणाली पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
8. निम्नलिखित में से कौन सी गंगा की सहायक नदी नेपाल-सिक्किम सीमा से निकलती है और बांग्लादेश में गंगा में मिल जाती है?
A. महानंदा नदी
B. कोसी नदी
C. गंडक नदी
D. गोमती नदी
Ans: A
व्याख्या: महानंदा नदी गंगा के बाये तट की प्रमुख और अंतिम सहायक नदी है। यह एक अंतर-सीमा नदी है जो पश्चिम बंगाल, बिहार और बांग्लादेश के माध्यम से गुजरती है। यह दार्जिलिंग जिले के कुर्सिओंग के पूर्व में चिमली के पास महल्दिरम पर्वत पर स्थित पग्लाझोरा जल-प्रपात से निकलती है। इसलिए, A ही सही विकल्प है।
9. निम्नलिखित में से कौन सी गंगा की सहायक नदी बाएं छोर पर नहीं मिलती है?
A. रामगंगा
B. कोसी
C. महानंदा
D. सोन
Ans: D
व्याख्या: रामगंगा, कोसी और महानंद, गंगा नदी के बाएं छोर पर मिलती हैं जबकि सोन नदी गंगा नदी के दायें छोर पर मिलती हैं। इसलिए, D ही सही विकल्प है।
10. भारत का सबसे ऊंचा बांध यानी टिहरी बाँध किस नदी पर स्थित है?
A. भागीरथी
B. अलकनंदा
C. गंगा
D. सुतलुज
Ans: A
व्याख्या: टिहरी बाँध टेहरी विकास परियोजना का एक प्राथमिक बाँध है जो उत्तराखण्ड राज्य के टिहरी जिले में स्थित है। यह बाँध हिमालय की दो महत्वपूर्ण नदियों पर बना है जिनमें से एकगंगा नदी की प्रमुख सहयोगी नदी भागीरथी तथा दूसरी भीलांगना नदी है, जिनके संगम पर इसे बनाया गया है। इसलिए, A ही सही विकल्प है।
इस लेख से आपको भारत के गंगा नदी प्रणाली के बारे में ज्ञात हुआ होगा जोकि UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS और Railways जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी बहुत उपयोगी है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation