अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मार्गों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Feb 26, 2019, 16:58 IST

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए जलमार्ग संचार के सबसे उपयुक्त और किफायती साधन हैं। समुद्री मार्ग का शाब्दिक अर्थ जहाजों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला मार्ग होता है। जल परिवहन को दो भागों में विभाजित किया जाता है: (क) अंतर्देशीय जल परिवहन; (ख) महासागर जलमार्ग। इस लेख में हमने अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मार्ग पर आधारित 10 सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी दिया है जो UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS और Railways जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है।

GK Questions and Answers on the International Sea Routes HN
GK Questions and Answers on the International Sea Routes HN

अंतर्राष्ट्रीय व्यापार के लिए जलमार्ग संचार के सबसे उपयुक्त और किफायती साधन हैं। समुद्री मार्ग का शाब्दिक अर्थ जहाजों द्वारा इस्तेमाल किया जाने वाला मार्ग होता है। जल परिवहन को दो भागों में विभाजित किया जाता है: (क) अंतर्देशीय जल परिवहन; (ख) महासागर जलमार्ग। समुद्री मार्ग से विश्व का परिभ्रमण सबसे पहले फर्डीनेंड मैगनल किया। इन्होने सबसे पहले पृथ्वी का चक्कर लगाने वाले समुद्री परिभ्रमण किया था।

1. निम्नलिखित में से कौन सा समुद्री मार्ग उत्तरी अमेरिका और यूरोप में दक्षिण अमेरिका के साथ जुड़ता है?

A. दक्षिण अटलांटिक महासागर जलमार्ग

B. उत्तरी अटलांटिक महासागर जलमार्ग

C. भूमध्य सागर जलमार्ग

D. केप ऑफ़ गुड होप जलमार्ग

Ans: A

Explanation: दक्षिण अटलांटिक महासागर जलमार्ग, उत्तर अमेरिका और यूरोप को दक्षिण अमेरिका से जुड़ता है। इस जलमार्ग के माध्यम से उत्तरी अमेरिका और यूरोप से औद्योगिक सामान जैसे मशीनों, बिजली के सामान, दैनिक जरूरतों के सामान, चिकित्सा उपकरण और दवाएं, रेलवे के सामान, हवाई जहाज के कुछ पुर्जे, सेना और रक्षा उपकरण दक्षिण अमेरिका लाया जाता है। इसलिए, A सही विकल्प है।

2. निम्नलिखित में से कौन सा समुद्री मार्ग उत्तरी अमेरिका के विकसित क्षेत्र को पश्चिमी यूरोप के विकसित क्षेत्रों के साथ जुड़ता है?

A. दक्षिण अटलांटिक महासागर जलमार्ग

B. उत्तरी अटलांटिक महासागर जलमार्ग

C. भूमध्य सागर जलमार्ग

D. केप ऑफ़ गुड होप जलमार्ग

Ans: B

Explanation: उत्तरी अटलांटिक महासागर जलमार्ग अन्य सभी जलमार्गों की तुलना में बहुत अधिक महत्वपूर्ण है क्यूंकि यह जलमार्ग उत्तरी अमरीका के विकसित क्षेत्र को पश्चिमी यूरोप के विकसित क्षेत्रों से जोड़ता है। इसलिए, B सही विकल्प है।

3. निम्नलिखित में से कौन सा जलमार्ग पूर्वी देशों के कच्चे माल को पश्चिमी देशों में पहुँचाता है और इस जलमार्ग के माध्यम से पूर्वी देशों का कच्चा माल पश्चिमी देशों में ले जाया जाता है और पूर्वी देशों के लिए औद्योगिक उत्पादों को लाया जाता है?

A. दक्षिण अटलांटिक महासागर जलमार्ग

B. उत्तरी अटलांटिक महासागर जलमार्ग

C. भूमध्य सागर जलमार्ग

D. केप ऑफ़ गुड होप जलमार्ग

Ans: C

Explanation: भूमध्य सागर जलमार्ग के माध्यम से पूर्वी देशों का कच्चा माल पश्चिमी देशों में ले जाया जाता है और पूर्वी देशों के लिए औद्योगिक उत्पादों को लाया जाता है। इसलिए, C सही विकल्प है।

4. निम्नलिखित में से कौन जलमार्ग उत्तरी अटलांटिक महासागर मार्गों को एशिया और ऑस्ट्रेलिया के महाद्वीपों को जोड़ता है?

A. दक्षिण अटलांटिक महासागर जलमार्ग

B. उत्तरी अटलांटिक महासागर जलमार्ग

C. भूमध्य सागर जलमार्ग

D. केप ऑफ़ गुड होप जलमार्ग

Ans: C

Explanation: भूमध्य सागर जलमार्ग, उत्तरी अटलांटिक महासागर मार्गों को एशिया और ऑस्ट्रेलिया के महाद्वीपों को जोड़ता है। इसलिए, C सही विकल्प है।

5. निम्नलिखित में से कौन जलमार्ग से चीन, कोरिया, जापान, फिलीपींस, इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर और हांगकांग जैसे देशो को अधिकतम लाभ मिलता है?

A. दक्षिण अटलांटिक महासागर जलमार्ग

B. उत्तरी अटलांटिक महासागर जलमार्ग

C. भूमध्य सागर जलमार्ग

D. उत्तर प्रशांत महासागर जलमार्ग

Ans: D

Explanation: उत्तर प्रशांत महासागर जलमार्ग, पूर्व एशिया और उत्तरी अमेरिका को जोड़ता है। ये विश्व का सबसे लम्बा जलमार्ग है। इस मार्ग से चीन, कोरिया, जापान, फिलीपींस, इंडोनेशिया, मलेशिया, सिंगापुर और हांगकांग जैसे देशो को अधिकतम लाभ मिलता है। इसलिए, D सही विकल्प है।

भारत के समुद्री विकास कार्यक्रमों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

6. निम्नलिखित में से कौन सा समुद्री मार्ग ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, उत्तरी अमेरिका और पश्चिमी यूरोप को जोड़ता है?

A. उत्तरी अटलांटिक महासागर जलमार्ग

B. हिंद महासागर के जलमार्ग

C. दक्षिण प्रशांत महासागर जलमार्ग

D. उपरोक्त में से कोई नहीं

Ans: C

Explanation: दक्षिण प्रशांत महासागर जलमार्ग, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, उत्तरी अमेरिका और पश्चिमी यूरोप को जोड़ता है। इस जलमार्ग के माध्यम से ऑस्ट्रेलिया ऊन, मक्खन, पनीर, खाल, रबड़ आदि का निर्यात करता है और औद्योगिक उत्पादों का आयात किया जाता है। इसलिए, C सही विकल्प है।

7. निम्नलिखित में से कौन सा समुद्री मार्ग स्वेज नहर के निर्माण के साथ अपना महत्व खो चुका है?

A. उत्तरी अटलांटिक महासागर जलमार्ग

B. हिंद महासागर के जलमार्ग

C. दक्षिण अटलांटिक महासागर जलमार्ग

D. केप ऑफ़ गुड होप जलमार्ग

Ans: D

Explanation: केप ऑफ़ गुड होप जलमार्ग, अफ्रीका के दक्षिणी हिस्सों को पूर्वी एशिया और यूरोप से जोड़ता है। स्वेज़ नहर के निर्माण के कारण इस जलमार्ग ने अपना महत्व खो दिया। अब ये केवल भारी और सस्ता सामान के आयात और निर्यात के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसलिए, D सही विकल्प है।

8. निम्नलिखित में से किसने अटलांटिक और भारतीय महासागरों के माध्यम से एशिया के लिए समुद्री मार्ग की खोज की थी?

A. बर्तोलोमे डायस

B. वास्को द गामा

C. जॉन द्वितीय

D. इब्न माजिद

Ans: A

Explanation: बार्टोलोमू डायस एक पुर्तगाली नाविक और खोजकर्ता थे जिन्होंने केप ऑफ गुड होप (1488) के चक्कर लगाने वाले पहले यूरोपीय अभियान का नेतृत्व किया और अटलांटिक और हिंद महासागरों के माध्यम से एशिया के लिए समुद्री मार्ग की खोज की थी। इसलिए, A सही विकल्प है।

9.  निम्नलिखित में से किसने केप ऑफ स्टॉर्म का नाम बदलकर केप ऑफ गुड होप रखा था?

A. बर्तोलोमे डायस

B. वास्को द गामा

C. जॉन द्वितीय

D. इब्न माजिद

Ans: C

Explanation:  केप ऑफ गुड होप अथवा उत्तमाशा अंतरीप अफ्रीका के सुदूर दक्षिणी कोने पर एक स्थान है। यह क्षेत्र इसलिए जाना जाता है क्योंकि यहाँ से बहुत से जहाज़ पूर्व की ओर अटलांटिक महासागर से हिन्द महासागर में जाते हैं। यह स्थान दक्षिण अफ्रीका में है। एक ऐतिहासिक लेख में कहा गया है कि डायस ने इसे केप ऑफ स्टॉर्म का नाम दिया था और पुर्तगाल के जॉन द्वितीय ने इसका नाम केप ऑफ गुड होप रखा था। इसलिए, C सही विकल्प है।

10. निम्नलिखित में से कौन सा बंदरगाह ओमान की खाड़ी में स्थित तथा यह बंदरगाह ईरान के दक्षिणी समुद्र तट को भारत के पश्चिमी समुद्री तट से जोड़ता है?

A. जेबेल अली पोर्ट, दुबई

B. टियांजिन, चीन

C. गुआंगज़ौ हार्बर, चीन

D. चाबहार बंदरगाह

Ans: D

Explanation: मई 2015 में भारत ने चाबहार बंदरगाह के विकास हेतु द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किया था। यह बंदरगाह ईरान के लिए रणनीति की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण है। इसके माध्यम से भारत के लिए समुद्री सड़क मार्ग से अफगानिस्तान पहुँचने का मार्ग प्रशस्त हो जायेगा और इस स्थान तक पहुँचने के लिए पाकिस्तान के रास्ते की आवश्यकता नहीं होगी। यह बंदरगाह ओमान की खाड़ी में स्थित तथा यह बंदरगाह ईरान के दक्षिणी समुद्र तट को भारत के पश्चिमी समुद्री तट से जोड़ता है। इसलिए, D सही विकल्प है।

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News