विश्व के प्रमुख द्वीप समूह पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

Mar 26, 2019, 17:03 IST

द्वीप ऐसे भू-खंडो को कहते हैं जो चारों ओर से पानी से घीरा हो। आकार में द्वीप छोटे भी हो सकते हैं तथा बड़े भी। इनका आकार कुछ वर्ग मीटर से लेकर ह्ज़ारों वर्ग किलोमीटर तक पाया जाता हैं। इस लेख में हमने विश्व के प्रमुख द्वीप समूह पर आधारित 10 सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी दिया है जो UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS और Railways जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है।

GK Questions and Answers on the Islands of the World HN
GK Questions and Answers on the Islands of the World HN

द्वीप ऐसे भू-खंडो को कहते हैं जो चारों ओर से पानी से घीरा हो। आकार में द्वीप छोटे भी हो सकते हैं तथा बड़े भी। इनका आकार कुछ वर्ग मीटर से लेकर ह्ज़ारों वर्ग किलोमीटर तक पाया जाता हैं। अधिकतर द्वीपसमूहों के द्वीप दो प्रकार के हो सकते हैं- ज्वालामुखीय द्वीप और कोरल द्वीप।

भौगोलिक दृष्टि से द्वीपसमूह दो जगहों पर स्थित हो सकतें हैं -
1. किसी भी बड़े भू-क्षेत्र से दूर, सागर में खुले पानी में। इसका उदहारण संयुक्त राज्य अमेरिका का हवाई प्रान्त है जो प्रशांत महासागर में स्थित एक द्वीपसमूह है। हवाई के इर्द-गिर्द हज़ारों मील तक खुला पानी है।
2. किसी भू-क्षेत्र के पास, गहरे सागर से सुरक्षित। इसका उदहारण यूरोप में स्कॉटलैण्ड के मुख्य भू-क्षेत्र के इर्द-गिर्द स्थित ७०० द्वीपों का द्वीपसमूह है।

1. जावा और सुमात्रा द्वीप किस देश में स्थित हैं?

A. जापान

B. न्यूज़ीलैण्ड

C. फिलीपींस

D. इंडोनेशिया

Ans: D

व्याख्या: जावा और सुमात्रा इंडोनेशिया गणराज्य का द्वीप हैं। इसलिए, D ही सही विकल्प है।

2. निम्नलिखित में से कौन जापान का सबसे बड़ा द्वीप है?

A. होकाईडो

B. होन्शू

C. शिकोकू

D. क्यूशू

Ans: B

व्याख्या: होन्शू जापान का सबसे बड़ा द्वीप है। यह दुनिया का सातवा सबसे बड़ा द्वीप है और इंडोनीशिया के जावा द्वीप के बाद विश्व का दूसरा सर्वाधिक जनसँख्या वाला द्वीप भी है। जापान की राजधानी टोक्यो होन्शु के मध्य-पूर्व में स्थित है। इसलिए, B ही सही विकल्प है।

3. निम्नलिखित में से कौन सा द्वीप भारत और बांग्लादेश के बीच विवादित द्वीप है?

A. न्यू मूर

B. मजुली

C. डिब्रू-सैखोवा

D. उमानंद

Ans: A

व्याख्या: भारत और बांग्लादेश के बीच बंगाल की खाड़ी में स्थित न्यू मूर द्वीप है। इस द्वीप को भारत में न्यू मूर या पुर्बाशा कहा जाता है जबकि बांग्लादेश में इसे दक्षिण तलपट्टी के नाम से जाना जाता है। सालों से दोनों देश इस द्वीप पर अपना दावा करते हैं। इसलिए, A ही सही विकल्प है।

4. निम्नलिखित में से कौन सा दुनिया का सबसे बड़ा द्वीपसमूह देश है?

A. अंडमान-निकोबार

B. इंडोनेशिया

C. जापान

D. फिलीपींस

Ans: B

व्याख्या: इंडोनेशिया गणराज्य (दीपान्तर गणराज्य) दक्षिण पूर्व एशिया और ओशिनिया में स्थित एक देश है। 13,466  द्वीपों वाले इस देश की जनसंख्या लगभग 26 करोड़ है, यह दुनिया का तीसरा सबसे अधिक आबादी और दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी बौद्ध आबादी वाला देश है। देश की राजधानी जकार्ता है। इसलिए, B ही सही विकल्प है।

भारत के बागान फसलों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

5. निम्नलिखित में से कौन सा देश सेनकाकू द्वीपसमूह के स्वामित्व का दावा करता है?

A. जापान और चीन

B. उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया

C. जापान और संयुक्त राज्य अमेरिका

D. रूस और संयुक्त राज्य अमेरिका

Ans: A

व्याख्या: सेनकाकू द्वीप जापान, पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना, और ताइवान के बीच पूर्वी चीन सागर में स्थित हैं। जापान और चीन सेनकाकू द्वीपसमूह के स्वामित्व का दावा करते हैं। इसलिए, A ही सही विकल्प है।

6. इनमें से कौन सा हिंद महासागर का सबसे बड़ा द्वीप है?

A. बोर्नियो

B. मेडागास्कर

C. अंडमान द्वीप

D. एशमोर और कार्टियर द्वीप

Ans: B

व्याख्या: मेडागास्कर, हिन्द महासागर में अफ्रीका के पूर्वी तट पर स्थित एक द्वीपीय देश है। यह विश्व का चौथा सबसे बड़ा द्वीप है। इसलिए, B ही सही विकल्प है।

सूर्य और चन्द्र ग्रहण पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

7. सेशेल्स द्वीप कहां स्थित है?

A. प्रशांत महासागर

B. आर्कटिक महासागर

C. हिंद महासागर

D. अटलांटिक महासागर

Ans: C

व्याख्या: सेशेल्स (सेशेल्स गणराज्य) हिंद महासागर में स्थित 115 द्वीपों वाला एक द्वीपसमूह राष्ट्र है। यह अफ्रीकी मुख्यभूमि से लगभग 1500 किलोमीटर दूर पूर्व दिशा मे और मेडागास्कर के, उत्तर पूर्व मे हिंद महासागर में स्थित है। इसलिए, C ही सही विकल्प है।

8. निम्नलिखित में से कौन उत्तरी प्रशांत महासागर में ज्वालामुखीय द्वीपों की एक श्रृंखला है?

A. हवाई द्वीप

B. वैंकूवर द्वीप

C. गैलापागोस द्वीपसमूह

D. वानुआ लेवु द्वीप

Ans: A

व्याख्या: हवाई संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रशान्त महासागर के मध्य में स्थित एक प्रान्त है। यह अमेरिका का अकेला प्रांत है जो पूरी तरह द्वीपों से ही बना हुआ है और हवाई द्वीप समूह के अधिकांश द्वीप इसी प्रांत में सम्मिलित हैं। इसलिए, A ही सही विकल्प है।

एशिया महादेश से जुड़े तथ्यों पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी

 9. निम्नलिखित में से किस द्वीप समूह को 'सैंडविच द्वीप' कहा जाता है?

A. हवाई द्वीप

B. फ़ॉकलैंड द्वीप समूह

C. ग्रीनलैंड

D. तुवालु

Ans: A

व्याख्या: 1778 में जेम्स कुक ने हवाई द्वीपों को सैंडविच द्वीप समूह नाम दिया था। इसलिए, A ही सही विकल्प है।

10. जापान की राजधानी निम्नलिखित द्वीपों में से कहा पर स्थित है?

A. होकाईडो

B. होन्शू

C. शिकोकू

D. क्यूशू

Ans: B

व्याख्या: टोक्यो जापान की राजधानी और सबसे बड़ा नगर है। यह जापान के होन्शू द्वीप पर बसा हुआ है। इसलिए, B ही सही विकल्प है।

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News